15 मार्च को राहु के नक्षत्र में होगा शनि का गोचर, इन 5 राशियों के बोलने से पहले पूरी होगी हर इच्छा

2023 Rashifal, acharya anupam Jolly, shani ka gochar, shani ke upay, Shani ki Sade Sati, Kumbh Rashifal 2023, Shani Ka Gochar 2023
विज्ञापन

Shani Gochar: न्याय का देवता के नाम से प्रसिद्ध शनि ग्रह 15 मार्च को गोचर करेंगे। वर्तमान में शनि कुंभ राशि में है। इसी राशि में रहते हुए शनि का गोचर शतभिषा नक्षत्र में होगा। इस नक्षत्र में शनिश्चर 17 अक्टूबर तक रहेंगे। इस नक्षत्र को राहु का नक्षत्र माना गया है।

ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार राहु के नक्षत्र में शनि का गोचर कई बड़े कारनामों को अंजाम देगा। इसका न केवल लोगों पर वरन पूरे विश्व पर व्यापक प्रभाव होगा। ज्योतिष शास्त्र के नियमानुसार यह गोचर 5 राशियों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है।

विज्ञापन

राहु के नक्षत्र में शनि का प्रवेश इनके लिए हैं शुभ (Shani Gochar)

मेष राशि

राहु के नक्षत्र में शनि का जाना मेष राशि के लिए विशेष फलदायक रहेगा। ऐसे लोग नया व्यापार आरंभ कर सकते हैं। प्राइवेट जॉब करते हैं तो मौजूदा संस्थान में ही तरक्की प्राप्त होगी। अन्य कई प्रकार से भी उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे।

मिथुन राशि

अब तक मिथुन राशि पर शनि की ढैय्या चल रही थी जिसके कारण उन्हें नकारात्मक प्रभाव ज्यादा मिल रहे थे। अब उन्हें उस दौरान की गई मेहनत का शुभ फल मिलने लगेगा। विदेश जाने के अवसर मिलेंगे। कार्य के संबंध में भी बाहर जाना पड़ सकता है। छात्रों को भी आशानुरूप सफलता मिलेगी।

विज्ञापन

सिंह राशि

अभी नई नौकरी ढूंढ रहे हैं तो थोड़े दिन शांत रहें। अभी जिस भी काम में लगे हुए हैं, उसी में प्रयासरत रहें, शीघ्र सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों के हिसाब से सब कुछ अच्छा रहेगा। मनचाहा पैसा कमा पाएंगे। नौकरी में ट्रांसफर भी संभव है।

विज्ञापन

तुला राशि

शतभिषा नक्षत्र में शनि का जाना तुला राशि के लिए कई तरह से फायदेमंद होगा। खास तौर पर इन्हें कॅरियर में जबरदस्त ग्रोथ मिलेगी। किसी सौदे में बड़ा पैसा हाथ लग सकता है। हालांकि इन्हें आगे बढ़ने के लिए किसी भी तरह के गलत कार्य को करने से बचना चाहिए।

धनु राशि

शनि का गोचर धनु राशि के लिए जबरदस्त फायदेमंद रहने वाला है। ये जहां भी हाथ रख देंगे, वहीं सोना निकलने लगेगा। नौकरी में परिवर्तन हो सकता है। किसी तरह की नई प्रॉपर्टी भी खरीद सकते हैं। आने वाला समय हर लिहाज से इनके लिए बेहतर रहेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ