ज्योतिष गणना के अनुसार, साल 2025 में कर्मफल दाता शनि 29 मार्च को अपना राशि परिवर्तन करने वाले हैं। अभी वे अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में गोचर कर रहे हैं और 29 मार्च, 2025 को ढाई साल के बाद मीन राशि में प्रवेश करेंगे। उनके इस गोचर से सभी राशियों पर व्यापक और गहरा असर पड़ेगा। लेकिन इस तारीख से पहले ही 25 मार्च को वैदिक ज्योतिष के दो प्रभावशाली ग्रह सूर्य और बुध एक-दूसरे से शून्य डिग्री पर स्थित होकर पूर्ण युति बनाएंगे।
सूर्य-बुध युति का राशियों पर असर
वैदिक ज्योतिष की गणितीय गणना के अनुसार, मंगलवार 25 मार्च, 2025 को 01:16 AM बजे ग्रहों के राजा और ग्रहों के राजकुमार का मिलन होगा। शनि गोचर से पहले इन दोनों ग्रहों यानी सूर्य और बुध का मिलन ज्योतिष शास्त्र में काफी अधिक महत्व रखता है। सूर्य ग्रह नेतृत्व, आत्मबल, ऊर्जा, सम्मान, स्वास्थ्य और पिता के कारक हैं, वहीं बुध ग्रह वाणी, बुद्धि, व्यापार के स्वामी ग्रह है। यह समय नई शुरुआत करने, अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने और जीवन में सुख-समृद्धि लाने के लिए उत्तम है। इन दोनों ग्रह की पूर्ण युति का असर यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन इस युति से 3 राशियों के जातकों का भाग्य पलट सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?
ये भी पढ़ें: गोत्र क्या है, विवाह के लिए क्यों जरूरी है गोत्र-मिलान? जानें विस्तार से
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए सूर्य और बुध की युति अत्यंत शुभ होगी। इस युति के कारण मेष राशि वालों को आर्थिक लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है और व्यापारियों को नए लाभदायक सौदे मिलेंगे। कर्ज से मुक्ति मिलेगी और वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। यदि आप नौकरी की तलाश में हैं, तो आपको अच्छे अवसर मिलेंगे। छात्रों के लिए यह समय बहुत शुभ है। शिक्षा के क्षेत्र में उन्हें सफलता मिलेगी और धन प्राप्ति के योग बनेंगे। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखद और संतुष्टिदायक होगा। प्रेम संबंधों में भी सकारात्मक बदलाव आएंगे।
सिंह राशि
सूर्य-बुध युति की इस युति के कारण सिंह राशि वालों का आत्मविश्वास चरम पर होगा। निवेश और व्यापार में अच्छे रिटर्न मिलेंगे। कारोबार में विशेष कपड़ा, अनाज, तेल, वाहन आदि के बिजनेस से खूब लाभ होने के योग हैं। कर्ज से मुक्ति मिलेगी और वित्तीय स्थिति सुधरेगी। नई नौकरी के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और बुद्धिमत्ता की सराहना होगी, प्रमोशन के योग बनेंगे। शिक्षा और ज्ञान से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ होगा। स्टूडेंट जातकों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। उत्तम स्वास्थ्य का साथ प्राप्त होगा।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए सूर्य और बुध की युति बेहद फलदायी साबित हो सकती है। सूर्य जहां आत्मविश्वास और ऊर्जा प्रदान करेगा, वहीं बुध की बुद्धिमत्ता और संचार क्षमता जातकों को सफलता दिलाएगी। निवेश और व्यापार में अच्छे रिटर्न मिलने से कारोबारी कर्ज से मुक्ति मिलेगी और वित्तीय स्थिति सुधरेगी। करियर के क्षेत्र में यह समय बहुत शुभ है। नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं और पदोन्नति के योग बनेंगे। छात्रों के लिए भी यह समय बहुत शुभ है। आपके प्रोजेक्ट से धन भी प्राप्त हो सकता है। सिंगल जातक को अच्छे रिश्तों के प्रपोजल मिल सकते हैं। मैरिड लाइफ में सकारात्मक बदलाव आएंगे।
ये भी पढ़ें: ब्रह्मा, विष्णु और महेश, इन त्रिदेव में महान कौन हैं? महर्षि भृगु ने ऐसे की पहचान, जानें पूरी कथा!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines