90 साल बाद अगस्त में सूर्य की तरह चमकेगा 3 राशियों का भाग्य, शिव-चंद्र योग से बरसेगा बेशुमार धन

Sawan Rashifal: साल 2024 का सावन का पवित्र महीना अपने योग और संयोग के काफी शुभ माना गया है। 90 साल बाद अगस्त में 3 राशियों का भाग्य सूर्य की तरह चमक सकता है, शिव-चंद्र योग से बेशुमार धन बरसने की उम्मीद है। आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

Shiv-Kripa

Sawan Rashifal: इस साल का सावन शुभ योग और संयोग की दृष्टि से काफी विलक्षण है। सोमवार 19 अगस्त, 2024 को एक साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, रवियोग, सौभाग्य योग, शोभन योग के साथ ही श्रावण मास की अंतिम तिथि, अंतिम सोमवार और श्रवण नक्षत्र एक साथ पड़ रहा है। सावन मास की शुरुआत भी श्रवण नक्षत्र से हुई थी और समापन भी इसी नक्षत्र से हो रही है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, ऐसा विलक्षण संयोग अब से कोई 90 साल पहले बना था। श्रवण नक्षत्र के स्वामी चंद्रमा हैं, वहीं माह और दिन के स्वामी महादेव शिव हैं। अभिभावक स्वरूप शिव-चंद्र योग से सभी राशियों को लाभ होगा, लेकिन 3 राशियों को विशेष रूप से शुभ उपहार प्राप्त होगा। आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

वृषभ राशि

आपको भाग्य का पूरा साथ प्राप्त होगा। हर काम में सफलता पाने के योग हैं। बिगड़ा हुआ काम भी खुद-ब-खुद बन जाएगा। आय के नए-नए स्रोतों से अपार धन आ सकता है। उचित कर्म का साथ मत छोड़िएगा। शिव कृपा से जबरदस्त आर्थिक लाभ होगा। नौकरीपेशा जातक ऑफिस में चुनौतियों का हल करने में सफल होंगे। कलीग (सहकर्मी) और बॉस से प्रशंसा प्राप्त होती। मैरिड लाइफ की मुश्किलों का खात्मा होगा। जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य पर भी अनुकूल असर होने के योग हैं।

विज्ञापन

कर्क राशि

मन शांत और सकारात्मक रहेगा। नए और शुभ विचारों से प्राप्त ऊर्जा का असर जीवन के हर काम पर पड़ेगा। बिजनेस में नया निवेश करने का यह सही समय है। व्यापार में लाभ का मार्जिन बढ़ेगा, बैंक बैलेंस बढ़ने के योग हैं। पैतृक संपत्ति से भारी आर्थिक लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा जातक नई गाड़ी या मकान ले सकते हैं। स्टूडेंट्स जातकों का ध्यान पढ़ाई पर फोकस्ड रहेगा, एग्जाम में अच्छे रिजल्ट आ सकते हैं। हसबैंड-वाइफ में पारिवारिक मुद्दों पर आपसी समझ बढ़ेगी। संबंध मधुर होंगे।

सिंह राशि

आर्थिक दृष्टिकोण से व्यापारियों के लिए यह समय बेहद लाभकारी है। कई प्रकार से धन प्राप्ति के संयोग बन रहे हैं। व्यापारिक लेनदेन और लाभ में बढ़ोतरी होने के योग हैं। ऑफिस में बॉस और कलीग से पूरा सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में प्रमोशन भी हो सकता है। बोनस मिलने की संभावना है। धन की आमद बढ़ने से लाइफस्टाइल में बदलाव आएगा। पारिवारिक जीवन में खुशियों का नया दौर शुरू होने की संभावना है। लव बर्ड्स के रिश्ते मजबूत होंगे, बात शादी तक पहुंच सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ