Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ज्योतिष

26 मार्च को कुंभ में अंतिम बार बनेगी शनि-चंद्र युति, इन 4 राशि वालों की हो जाएगी चांदी-चांदी!

26 मार्च को चंद्रमा कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। यहां वे पहले से मौजूद शनि से मिलकर विष योग का निर्माण करेंगे। इससे कुछ राशि वालों की किस्मत का ताला खुल जाएगा। वहीं, 29 मार्च को शनि मीन राशि में गोचर कर जाएंगे।

Author
Edited By : Mohit Tiwari Updated: Mar 13, 2025 00:12
shani chandra yuti
shani chandra yuti

शनि अभी कुंभ राशि में मौजूद हैं। ज्योतिष के अनुसार जब भी चंद्रमा और शनि एक ही राशि में होते हैं तो विष योग का निर्माण होता है। शनि करीब ढाई साल पहले कुंभ राशि में आए थे। अब आगामी 29 मार्च 2025 को मीन राशि में गोचर कर जाएंगे, लेकिन इससे पहले 26 मार्च को चंद्रमा कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं।

चंद्रमा 26 मार्च 2025 की दोपहर 3 बजकर 14 पर कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। यहां वे 28 मार्च तक रहेंगे। इसके बाद मीन में प्रवेश कर जाएंगे। इस कारण कुंभ में अंतिम बार चंद्रमा और शनि का मिलन हो रहा है। 29 मार्च के बाद शनि से चंद्रमा मीन राशि में मिला करेंगे। इसी कारण 26 मार्च को कुंभ राशि में अंतिम बार शनि और चंद्रमा का योग बनने जा रहा है, जिससे विष योग का भी निर्माण होगा। इस योग के चलते कुछ राशि वालों की किस्मत का ताला खुल जाएगा। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिनके लिए यह योग अच्छा रहने वाला है।

---विज्ञापन---

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को इस दौरान कार्यक्षेत्र में सफलता देखने को मिलेगी। इसके साथ ही सरकारी या प्रशासनिक क्षेत्रों में आपको कोई खास अवसर देखने को मिलेगा। यात्रा के प्रबल योग हैं, यह आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे।

तुला राशि

तुला राशि वालों के आर्थिक मामलों में सुधार आएगा। समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। इसके साथ ही पारिवारिक शांति भी बनी रहेगी।

---विज्ञापन---

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं। करियर में आपको तरक्की देखने को मिलेगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको बंपर लाभ देखने को मिल सकता है। इंवेस्टमेंट या प्रॉपर्टी से जुड़े फैसले आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए शनि और चंद्र का संयोग शुभ रहेगा। इस दौरान आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, जिससे आप मानसिक स्थिरता का अनुभव करेंगें। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और काम में आपको नयापन देखने को मिलेगा। आपके अधूरे काम पूरे होने की संभावना है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- 3 अप्रैल से इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, मंगल के गोचर से हो सकता है भारी नुकसान!

First published on: Mar 13, 2025 12:12 AM

संबंधित खबरें