हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Online Love Affairs: ये 5 राशियां ऑनलाइन लव अफेयर में होती हैं बेस्ट, इनमें कहीं आप भी तो नहीं!

Online Love Affairs: आज के डिजिटल युग में ऑनलाइन लव अफेयर और रोमांस के प्रसंग बढ़ गए हैं। अब तो शादियां भी ऑनलाइन होने लगी हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों में 5 राशियां ऐसी हैं, जो इसमें दूसरों से ज्यादा आगे रहती हैं। आइए जानते हैं, ये 5 राशियां कौन-सी हैं और ये ऑनलाइन रिश्तों में क्यों सबसे बेस्ट साबित होती हैं?

विज्ञापन

Online Love Affairs: आज के डिजिटल युग में ऑनलाइन लव अफेयर का चलन बढ़ गया है। अब तो शादियां भी ऑनलाइन होने लगी हैं। एक बड़ा रोचक बदलाव यह है, पहले यह शहरों तक सीमित था, लेकिन अब छोटे कस्बों और गांवों में भी ऐसे प्रसंगों मामले बढ़ने लगे हैं। हालांकि, हर कोई इसमें सहज महसूस नहीं करता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों में 5 राशियां ऐसी हैं, जो इसमें दूसरों से ज्यादा सफल रहती हैं। इन राशियों के जातकों की स्वाभाविक विशेषताएं उन्हें ऑनलाइन रोमांस में बेहतरीन बनाती हैं। आइए जानते हैं, ये 5 राशियां कौन-सी हैं और ये ऑनलाइन रिश्तों में क्यों सबसे बेस्ट साबित होती हैं?

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोग न केवल देखने में आकर्षक बल्कि बातचीत के माहिर, बुद्धिमान, मजाकिया और शानदार कम्युनिकेशन स्किल्स वाले होते हैं। यह राशि राशिचक्र की तीसरी राशि है, जिसके स्वामी बुध हैं, जो संचार, साझेदारी और मित्रता को प्रमोट करते हैं। यही कारण है कि ये लोग टेक्स्टिंग, वीडियो कॉलिंग और ऑनलाइन चैट में माहिर होते हैं, जिससे सामने वाला उनसे जल्दी प्रभावित हो जाता है। ये अपने पार्टनर को हर बार नई और रोचक बातचीत से आकर्षित करने में सफल रहते हैं।

ये भी पढ़ें: Vastu Shastra: सावधान! कहीं आपने भी तो नहीं रखा है इस दिशा में फिश एक्वेरियम, कंगाल होते नहीं लगेगी देर!

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि के जातक स्वभाव से न केवल बेहद रोमांटिक बाकी काफी बैलेंस्ड यानी संतुलित होते हैं। यही कारण है कि ये जिससे भी जुड़ते हैं, वे अक्सर स्थायी होते हैं। अपने स्वभाव के कारण ये लोग रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखना जानते हैं। यह देखा गया है कि न केवल ऑफलाइन बल्कि ये ऑनलाइन लव अफेयर को भी अच्छे से निभाते हैं। दूसरी ओर, इनका आकर्षक व्यक्तित्व और कूटनीतिक स्वभाव इन्हें वर्चुअल डेटिंग में सफल बनाता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोग टेक-फ्रेंडली और ओपन माइंडेड यानी खुले विचारों वाले और टेक्नोलॉजी में रुचि रखने वाले होते हैं। टेक-सैवी होने के कारण ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स इन लोगों की एक दूसरी दुनिया होती है। डिजिटल फ्रेंडली होने के कारण ये लोग पूरी दुनिया में नए लोगों से जुड़कर अपना कनेक्शन बना लेते हैं। साथ ही ये डिजिटल रिलेशनशिप निभाने में माहिर होते हैं। इनकी स्वतंत्र सोच और अनोखी बातचीत की शैली इन्हें ऑनलाइन अफेयर में दिलचस्प बनाती है। इन लोगों के फोन पर मैसेज आना कभी रुकता नहीं है।

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि चक्र की नौवीं राशि है। इस राशि के लोग काफी जिज्ञासु होते हैं, साथ ही अपने स्वभाव से ये एडवेंचरस और फ्लर्टी भी होते हैं। एडवेंचरस होने के कारण ये लोग ऑनलाइन रोमांस को भी एक रोमांचक अनुभव के रूप में लेते हैं। यह देखा गया है कि इनका नेचर मस्ती भरा और मजाकिया होता है, जिससे वे ऑनलाइन चैट में जल्दी ही कनेक्शन बना लेते हैं। ये रिश्ते में बंधने से पहले अच्छी तरह जानने की कोशिश करते हैं, जिससे ऑनलाइन अफेयर में लंबी बातचीत का आनंद लेते हैं। लेकिन इनकी सबसे अच्छी बात यह है कि ये लोग डिसेंसी यानी शालीनता का दामन कभी नहीं छोड़ते हैं।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों को इमोशनल और ड्रीमी लवर कहा जाता है। इसका मतलब यह है कि ये लोग भावुक और कल्पनाशील होते हैं, जिससे वे ऑनलाइन रिलेशनशिप में गहराई से जुड़ जाते हैं। यह पाया गया गया कि ये लोग अपने पार्टनर को खास महसूस कराने के लिए खूबसूरत और लुभावने शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। ‘शोना बाबू’, ‘मेरा बेबी’ आदि शब्दों के यूज इसी राशि के लोग सबसे अधिक करते हैं। प्यार में इनका डेडिकेशन और रोमांटिक स्वभाव इन्हें ऑनलाइन लव अफेयर में बेस्ट बनाता है।

विज्ञापन

मिथुन की शानदार बातचीत, तुला की रोमांटिक समझ, कुंभ की टेक-फ्रेंडली अप्रोच, धनु की फ्लर्टिंग स्किल और मीन की इमोशनल गहराई, ये सब मिलकर इन राशियों को ऑनलाइन लव अफेयर में सबसे बेहतरीन बनाती हैं। अगर आपकी राशि इनमें से एक है, तो आपका डिजिटल रोमांस काफी दिलचस्प और सफल हो सकता है।

ये भी पढ़ें: इन 3 तारीखों में जन्मे लोगों पर रहती है शुक्र ग्रह और मां लक्ष्मी की खास कृपा, जीते हैं ऐशो-आराम की जिंदगी!

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola