हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Numerology Forecast: 25 जुलाई से इन 3 मूलांकों की चमक सकती है किस्मत, करियर-बिजनेस में मिल सकते हैं धन लाभ के बड़े मौके

Numerology Forecast: 25 जुलाई का अंक योग 3 मूलांक वालों के लिए करियर, बिजनेस, धन लाभ और नए अवसरों के मजबूत संकेत दर्शा रहा है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली मूलांक कौन-से हैं?

विज्ञापन

Numerology Forecast: 25 जुलाई 2026 का दिन गहरी सोच, तेज इंट्यूशन और दमदार क्रिएटिविटी का शानदार कॉम्बिनेशन लेकर आ सकता है. अगर आप किसी काम की गहराई तक जाकर समझना चाहते हैं, तो आज जातकों सोच उनका सबसे बड़ा प्लस पॉइंट बनेगी. रिसर्च, टेक्नोलॉजी, डिजाइन, कंटेंट, मीडिया या किसी भी क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को नए मौके मिल सकते हैं. जातकों के बात करने का तरीका और कॉन्फिडेंस भी लोगों को इंप्रेस करेगा. हालांकि, जरूरत से ज्यादा ओवरथिंकिंग या बिना वजह किसी पर शक करने से बचें. जितना प्रैक्टिकल रहेंगे, उतना ही बेहतर रिजल्ट मिलेगा.

अंक ज्योतिष की गणना के अनुसार, 25 जुलाई 2026 का मूलांक 2+5 = 7 होगा, जिसके स्वामी केतु ग्रह हैं. केतु अध्यात्म, गहरी सोच, रिसर्च और इंट्यूशन के कारक ग्रह हैं. वहीं पूरी तारीख यानी 25-07-2026 का योग 2+5+0+7+2+0+2+6 = 24, फिर 2+4 = 6 आता है. इस प्रकार, इस दिन का भाग्यांक 6 रहेगा, जिसके स्वामी शुक्र ग्रह हैं. शुक्र प्रेम, क्रिएटिविटी, आकर्षण और सुख-सुविधाओं के दाता ग्रह हैं. केतु और शुक्र की यह संयुक्त ऊर्जा कई लोगों के लिए नए आइडिया, सही फैसले, करियर ग्रोथ, धन लाभ और रिश्तों में पॉजिटिव बदलाव के संकेत दे सकती है. आइए जानते हैं, 25 जुलाई को किन 3 मूलांक वालों के लिए तरक्की, धन और सफलता के सबसे मजबूत योग बन रहे हैं?

25 जुलाई के लिए मूलांक 3 का भविष्यफल

जिन लोगों का जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है यानी जिनका मूलांक 3 है, तो 25 जुलाई उनके लिए नई शुरुआत का दिन बन सकता है. लंबे समय से अटका कोई काम आगे बढ़ सकता है. ऑफिस में आपकी सलाह को महत्व मिलेगा. सीनियर आपके काम से खुश नजर आएंगे. नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं. बिजनेस में नया क्लाइंट जुड़ सकता है. ऑनलाइन काम करने वालों को अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा. किसी पुराने ग्राहक की वापसी हो सकती है. बैंक या लोन से जुड़ा मामला आपके पक्ष में जा सकता है. परिवार में किसी शुभ काम की चर्चा होगी. किसी बड़े रिश्तेदार से अच्छी सलाह मिलेगी. लव रिलेशन में भरोसा बढ़ेगा. पार्टनर आपकी बात समझेगा. स्टूडेंट्स का फोकस मजबूत रहेगा. इंटरव्यू या प्रतियोगी परीक्षा में कॉन्फिडेंस बना रहेगा. किसी टीचर या मेंटर का मार्गदर्शन फायदा देगा. सोशल मीडिया पर आपकी बात लोगों तक पहुंचेगी. किसी धार्मिक या सामाजिक सेवा से मन को सुकून मिलेगा. हेल्थ सामान्य रहेगी. बस नींद पूरी लें. जल्दबाजी से बचेंगे तो दिन और बेहतर रहेगा.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Jyotish Upay: वृषभ, कन्या और मकर राशि के लिए धन वृद्धि के असरदार ज्योतिष उपाय, खुलेंगे तरक्की के रास्ते

25 जुलाई के लिए मूलांक 6 का भविष्यफल

जिन लोगों का जन्म 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है यानी जिनका मूलांक 3 है, तो यह दिन उनके लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद रह सकता है. शुक्र का प्रभाव आपकी पर्सनैलिटी को और आकर्षक बनाएगा. करियर में ग्रोथ के नए रास्ते खुल सकते हैं. क्रिएटिव, डिजाइन, फैशन, मीडिया, कंटेंट या मार्केटिंग से जुड़े लोगों को शानदार मौका मिल सकता है. बिजनेस में नई डील फाइनल होने के योग हैं. कोई नया पार्टनर या इन्वेस्टर भी मिल सकता है. रुका हुआ पेमेंट वापस आने की संभावना है. घर की सजावट या प्रॉपर्टी से जुड़ा फैसला खुशी देगा. परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे. पार्टनर के साथ बॉन्डिंग मजबूत होगी. सिंगल लोगों की किसी खास इंसान से बातचीत शुरू हो सकती है. स्टूडेंट्स नई स्किल सीखने में आगे रहेंगे. ऑनलाइन कोर्स या सर्टिफिकेट का फायदा मिलेगा. किसी अस्पताल, बैंक या सरकारी दफ्तर का काम आसानी से पूरा हो सकता है. किसी जरूरतमंद की मदद करने से मन खुश रहेगा. हेल्थ अच्छी रहेगी. बस खर्च सोच-समझकर करें.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: पत्नी को खुश रखने के लिए पति को देने चाहिए ये 5 सुख, तभी बनेगा रिश्ता मजबूत

25 जुलाई के लिए मूलांक 7 का भविष्यफल

जिन लोगों का जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है यानी जिनका मूलांक 3 है, तो 25 जुलाई उनके लिए खास साबित हो सकता है. केतु का प्रभाव आपकी इंट्यूशन को मजबूत करेगा. किसी मुश्किल सवाल का जवाब अचानक मिल सकता है. रिसर्च, आईटी, टेक्नोलॉजी या एनालिटिकल काम करने वालों को बड़ा फायदा मिल सकता है. नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं. बिजनेस में किसी पुराने कॉन्टैक्ट से अच्छा अवसर मिलेगा. किसी कानूनी या डॉक्यूमेंट से जुड़ा काम आगे बढ़ सकता है. कोर्ट या सरकारी प्रक्रिया में राहत मिलने के संकेत हैं. परिवार में आपकी बात सुनी जाएगी. किसी पुराने दोस्त से मुलाकात फायदेमंद रहेगी. लव रिलेशन में ईमानदारी रिश्ते को मजबूत करेगी. स्टूडेंट्स का पढ़ाई में शानदार फोकस रहेगा. रिसर्च या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छा रिजल्ट मिल सकता है. पालतू पशु की देखभाल या किसी बुजुर्ग की सेवा करने का मौका मिलेगा. इससे मानसिक शांति भी मिलेगी. छोटी यात्रा लाभ दे सकती है. हेल्थ ठीक रहेगी. अपनी इंट्यूशन पर भरोसा रखें. यही आपको सही दिशा दिखाएगी.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर हो या दुकान, तिजोरी की सही जगह क्या है? जानें कुबेर दिशा के वास्तु नियम और धन वृद्धि के उपाय

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola