हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Numerology: प्यार में बदकिस्मत, खो देते रिश्ते... इन तारीखों पर जन्मे लोग नहीं होते लकी!

वैदिक अंक शास्त्र की मदद से आज हम आपको उन तिथियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन पर जन्मे लोगों को प्यार में बदकिस्मत माना जाता है। इन लोगों को प्यार की अहमियत नहीं होती है, जिसके कारण इनका रिश्ता बहुत ही जल्द टूट जाता है। चलिए जानते हैं उन तारीखों के बारे में, जिन पर जन्मे लोगों को प्यार में लकी नहीं माना जाता है।

विज्ञापन
क्या है इन लोगों में सबसे बड़ी कमी?

हर एक व्यक्ति को प्यार नसीब नहीं होता है। जहां कुछ लोगों को सच्चे प्यार की कदर नहीं होती है तो कई लोगों का प्यार उनसे दूर हो जाता है। अक्सर देखा जाता है कि कई बार परिस्थितियां ऐसी बन जाती हैं कि दो प्यार करने वाले साथ नहीं रह पाते हैं। तमाम प्रयास करने के बाद भी उनका रिश्ता टूट जाता है और अंत में उन्हें निराशा ही हाथ लगती है। अंक शास्त्र की मानें तो जन्म तिथि यानी मूलांक की मदद से हर एक व्यक्ति को अपनी लव लाइफ से जुड़े तमाम सवालों के जवाब मिल सकते हैं। उन्हें ये भी पता चल सकता है कि उनका रिश्ता व शादी कब तक चलेगी।

आज हम आपको अंक शास्त्र की मदद से उन तिथियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन पर जन्मे व्यक्ति प्यार में बदकिस्मत माने जाते हैं। यदि इन्हें प्यार मिल भी जाता है तो वो उसकी कदर नहीं करते हैं। चलिए जानते हैं उन तिथियों के बारे में, जिन पर जन्मे व्यक्ति को प्यार में सफलता मिलने की संभावना बेहद कम होती है।

ये लोग होते हैं प्यार में बदकिस्मत!

अंक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 3, 7, 12, 17 या 29 तारीख पर हुआ है, उन्हें प्यार में सफलता मिलने की संभावना बहुत कम होती है। कई बार इनकी ही कुछ खामियों के कारण इनका रिश्ता टूट जाता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Mangal Ast 2025: मंगल अस्त का इन 3 राशियों की आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा शुभ प्रभाव, मिलेगी रुकी हुई पेमेंट!

3, 7, 12, 17 या 29 तारीख पर जन्मे लोग कैसे होते हैं?

  • रहते हैं खुद में खुश

ये लोग खुद में खुश रहते हैं। इन्हें अपनी जिंदगी में किसी की भी दखलअंदाजी बर्दाश्त नहीं होती है। यहां तक कि शादी करने के लिए भी ये आसानी से तैयार नहीं होते हैं।

विज्ञापन
  • जल्दी से नहीं करते विश्वास

ये लोग आसानी से किसी पर विश्वास नहीं करते हैं। ये लोगों से दूर रहना ही पसंद करते हैं। इनके दोस्त भी बहुत कम होते हैं। ये जल्दी से लोगों के साथ घुलमिल नहीं पाते हैं।

  • बहुत सोचते हैं

ये लोग बहुत ज्यादा सोचते हैं। खासकर जब प्यार की बात आती है तो कोई भी फैसला जल्दबाजी में नहीं लेते हैं। इसलिए कई बार इनके इस व्यवहार के कारण रिश्ते में परेशानियां बढ़ने लगती हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: सूर्य से लेकर राहु-केतु तक, पंडित सुरेश पांडेय से जानें 9 ग्रहों को प्रसन्न करने के अचूक उपाय

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola