---विज्ञापन---

Religion angle-right

Kaalchakra: सूर्य से लेकर राहु-केतु तक, पंडित सुरेश पांडेय से जानें 9 ग्रहों को प्रसन्न करने के अचूक उपाय

ज्योतिष शास्त्र में प्रत्येक ग्रह का खास महत्व है, जिनकी अपनी खासियत है। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं नवग्रहों के नाम और उनकी विशेषताओं के बारे में। साथ ही आपको नवग्रहों को प्रसन्न करने के अचूक उपायों के बारे में भी जानने को मिलेगा।

---विज्ञापन---

‘सूर्य, चंद्रमा, गुरु, बुध, मंगल, शुक्र, शनि, राहु और केतु’ ये 9 ग्रह हैं, जिन्हें नवग्रह कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति को देखकर ही भविष्यवाणी की जाती है। यदि कुंडली में ग्रह सही स्थान पर विराजमान नहीं होते हैं तो उसका नकारात्मक प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। हालांकि कुछ उपायों को करके नवग्रहों को प्रसन्न किया जा सकता है। आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको नवग्रहों के महत्व और उन्हें प्रसन्न करने के अचूक उपायों के बारे में विस्तार से बताएंगे।

सूर्य ग्रह

  • सूर्य ग्रह के आराध्य देव भगवान विष्णु हैं।
  • ये एक ऐसा ग्रह है जो रोग के प्रभाव को कम करता है और अच्छी सेहत देता है।
  • सूर्य के कारण ही दवाएं शरीर पर सकारात्मक प्रभाव डालती हैं।
  • सूर्य जन्म का कारक है। इसलिए इसे परिवार की वृद्धि करने वाला देवता भी माना जाता है।
  • जिन लोगों को किसी भी कारण से संतान सुख नहीं मिल रहा है, उन्हें सूर्य की उपासना जरूर करनी चाहिए।
  • सूर्य के वैदिक मंत्र का 10 बार जाप करने से आत्मविश्वास बढ़ता है। साथ ही नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलती है।
  • सूर्य गायत्री मंत्र का नियमित जाप करना भी फायदेमंद माना जाता है।
  • आदित्य हृदय स्तोत्र का नियमित 40 दिनों तक पाठ करने से लाभ होता है।
  • सूर्य को बल देने के लिए पांचमुखी रुद्राक्ष धारण करना शुभ माना जाता है।
  • जो लोग 12 मुखी रुद्राक्ष धारण करते हैं, उन्हें धन, ज्ञान और भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है।
  • सेहत ठीक नहीं रहती है तो ऐसे में तीनमुखी या छहमुखी रुद्राक्ष धारण कर सकते हैं।
  • सूर्य को बल देने के लिए शिव जी की उपासना कर सकते हैं। साथ ही 11 या 21 रविवार गणेश जी को लाल फूल अर्पित करें।
  • रोजाना 12 ज्योतिर्लिंग के नाम का उच्चारण करने से भी सूर्य को बल मिलता है।

ये भी पढ़ें- Akshaya Tritiya 2025: 30 अप्रैल से इन 3 राशियों को नहीं रहेगी किसी भी चीज की कमी! अक्षय तृतीया से एक दिन पहले चंद्र करेंगे गोचर

---विज्ञापन---

चंद्र देव

  • चंद्र ग्रह को मन, विचार, भावुकता, चंचलता, क्रोध और जल्दबाजी का कारक माना गया है।
  • कुंडली में चंद्रमा के शुभ होने से मन पर नियंत्रण रहता है और व्यक्ति सही फैसले लेता है।
  • सांसारिक सुखों की प्राप्ति के लिए शिव की पूजा हमेशा मां पार्वती के साथ करनी चाहिए।
  • चंद्रमा को प्रसन्न करने के लिए दो मुखी रुद्राक्ष धारण करें। साथ ही दूध, खीर, सेवई, मिठाई और पनीर का दान करें।
  • तारों की छांव या चंद्रमा की रोशनी में थोड़ी देर बैठने से भी चंद्र ग्रह को बल मिलता है।
  • बरगद, पीपल, गूलर की जड़, लकड़ी या फल घर में रखने से चंद्र की स्थिति मजबूत होती है।
  • मां की सेवा करने से चंद्र दोष दूर होता है।
  • शंख का दान करने से चंद्र देव प्रसन्न होते हैं।
  • सोमवार को आटे की लोई गाय को खिलाने से भी चंद्र को बल मिलता है।

यदि आप अन्य 7 ग्रहों की विशेषता और उन्हें प्रसन्न करने वाले अचूक उपायों के बारे में जानना चाहते हैं तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Apr 20, 2025 10:32 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola