हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Horoscope 2026: नए साल के पहले दिन बन रहे दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों के लिए हैप्पी होगा न्यू ईयर

Horoscope 2026: नए साल में 1 जनवरी को पहले ही दिन ग्रह स्थिति से शुभ संयोग बन रहे हैं. इन शुभ संयोग के बनने से राशि जातकों के जीवन पर असर पड़ेगा. इन 3 राशियों के लिए नए साल का पहला दिन बेहद सुखद होगा.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Horoscope 2026: 1 जनवरी 2026, दिन गुरुवार को कई शुभ संयोग बन रहे हैं. ज्योतिषीय दृष्टि से यह दिन 3 राशि के जातकों के लिए शुभ होगा. 1 जनवरी 2026 को चंद्रमा का नक्षत्र गोचर होगा. सूर्य ग्रह धनु में विराजमान रहेंगे. तिथि की बात करें तो पौष माह की शुक्ल पक्ष त्रयोदशी होगी. इसके साथ ही शुभ योग और रोहिणी नक्षत्र रहेगा. सूर्य और बुध के साथ होने से बुधादित्य योग का निर्माण होगा. धनु राशि में चतुर्ग्रही योग बनेगा. इन सभी स्थितियों के होने से सभी राशि जातकों का जीवन प्रभावित होगा. इससे 3 राशियों को खास लाभ मिलेगा.

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए साल का पहला दिन बहुत अच्छा रहेगा. आपको धन और संपत्ति का लाभ मिल सकता है. नई कार खरीदने का सोच रहे हैं तो इसमें सफलता मिलेगी. निवेश से लाभ मिलेगा. धनलाभ होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा. पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा और करियर में तरक्की हासिल कर सकेंगे. आपके ऊपर कर्ज है तो इससे मुक्ति मिलेगी.

ये भी पढ़ें – Astro Tips: कैसा होता है गिरे हुए पैसे मिलना? उठाने से पहले जरूर जानें ये बातें, मिलते हैं अहम संकेत

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों के लिए साल का पहला दिन अच्छा रहेगा. कन्या राशि वालों को शादी की खुशखबरी मिल सकती है. सिंगल लोगों को अपने लव पार्टनर का साथ मिल सकता है. आपके लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है इससे आपको लाभ मिलेगा. नौकरी की तलाश में लगे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है. आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए समय अच्छा रहेगा. आप विदेश यात्रा पर जा सकते हैं. शिक्षा और नौकरी के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी. आपकी नए साल में शादी तय हो सकती है. आपको मकान और वाहन का सुख मिल सकता है. आप खर्च कम करें और बचत पर ध्यान दें इससे आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा और करियर में आगे तरक्की मिलेगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola