Budh Guru Yog: बुधवार 21 मई, 2025 की सुबह में 7:00 AM बजे वैदिक ज्योतिष के दो सबसे शुभ ग्रहों ने बेहद फलदायी दशांक योग बनाया। ये शुभ ग्रह है: ग्रहों के राजकुमार बुध और देवगुरु बृहस्पति। ज्योतिष गणना के अनुसार, जब बुध और गुरु जैसे महत्वपूर्ण ग्रह एक-दूसरे से 36 डिग्री की कोणीय स्थिति पर अवस्थित होते हैं, तब दशांक योग का निर्माण होता है। आपको बता दें, ज्योतिष शास्त्र में अंतरिक्ष में स्थित राशि और नक्षत्र मंडल को 360 डिग्री में विभाजित किया गया है, जिसे ‘भचक्र’ कहते हैं। इस भचक्र की 360 डिग्री का दसवां भाग 36 डिग्री होता है।
दशांक योग का राशियों पर असर
ज्योतिष शास्त्र एक मुताबिक, दो ग्रहों का दशांक योग ग्रहों के बीच एक सूक्ष्म संबंध बनाता है, जिससे जीवन में छोटे-छोटे लेकिन बेहद महत्वपूर्ण और स्थायी परिवर्तन आते हैं। ये परिवर्तन समय के साथ बड़े प्रभाव डालते हैं। अंग्रेजी में दशांक योग को सेमी क्विनटाइल एस्पेक्ट (Semi Quintile Aspect) कहते हैं। वेस्टर्न एस्ट्रोलॉजी में इसे काफी महत्व दिया गया है। बुध और गुरु के इस दशांक योगका 3 राशियों पर सबसे अधिक प्रभाव पड़ने की संभावना है। इन 3 राशियों के जातकों के हर काम पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और उन्हें हर काम में खूब लाभ होगा। ये जातक मेहनत और समर्पण से अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव देख सकते हैं और नई ऊर्जा से सफलता की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Vidur Niti: विदुर नीति से जानें बिना युद्ध किए शत्रु पर विजय पाने के अचूक उपाय
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह समय बहुत खास रहने वाला है। बुध आपकी राशि के स्वामी हैं और गुरु की युति आपके अंदर नई सोच और समझ को जन्म देगी। अगर आप शिक्षा, लेखन, मीडिया या मार्केटिंग से जुड़े हैं तो यह समय आपके लिए सफलता के नए दरवाज़े खोल सकता है। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। निवेश से भी अच्छा लाभ होगा। मानसिक रूप से आप स्थिर रहेंगे और नई प्रेरणा से भरपूर रहेंगे। कोई भी बड़ा फैसला सोच-समझकर लें और जो मौके मिलें, उन्हें हाथ से जाने न दें।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए यह योग प्रगति और उन्नति लाने वाला है। करियर में तरक्की के संकेत मिल रहे हैं। नई जिम्मेदारियां, प्रमोशन या बेहतर नौकरी के अवसर सामने आ सकते हैं। विवाहित जीवन में समझ और प्रेम बढ़ेगा, और प्रेम संबंधों में गहराई आएगी। जो छात्र या प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह समय काफी अनुकूल है। निवेश या बड़ी खरीदारी में सोच-समझकर कदम उठाएं, क्योंकि इससे अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए यह समय करियर में नया मोड़ ला सकता है। बुध और गुरु का यह योग आपको कार्यस्थल पर नाम और पहचान दिलाएगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है और व्यापारियों को अच्छी डील हाथ लग सकती है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। सामाजिक जीवन में भी आपके कामों की सराहना होगी। यह समय आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। बुजुर्गों और अनुभवी लोगों की सलाह को गंभीरता से लें। ध्यान रखें कि जो भी अवसर मिले, उन्हें पूरे आत्मविश्वास से अपनाएं।
ये भी पढ़ें: Numerology: हनुमान जी की कृपा से खूब धन और सम्मान पाते हैं इन 3 तारीखों में जन्मे लोग
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
शुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 hrs agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
3 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
3 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
4 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
5 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines