---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

बुध नक्षत्र परिवर्तन का करियर और लव लाइफ पर क्या असर? ज्योतिष महत्व भी जान लें

Budh Mrigshira Gochar: बुध नक्षत्र परिवर्तन कर आज मंगल के स्वामित्व वाले मॄगशिरा नक्षत्र में प्रवेश रहे हैं। आइए जानते हैं, इसका ज्योतिष महत्व क्या है और करियर, व्यापार, हेल्थ और लव लाइफ पर क्या असर होगा?

---विज्ञापन---

Budh Mrigshira Gochar: ग्रहों के राजकुमार बुध के नक्षत्र परिवर्तन से जीवन के सभी पहलुओं पर व्यापक असर होता है। आज 11 जून, 2024 मंगलवार की रात को बुध 10 बजकर 17 मिनट पर मंगल के स्वामित्व वाले मॄगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। यहां वे 18 जून तक गोचर करेंगे और इसके बाद वे आर्द्रा नक्षत्र में प्रविष्ट हो जाएगे। आइए जानते हैं, बुध के इस नक्षत्र गोचर का ज्योतिष महत्व क्या है और इसका करियर, व्यापार, हेल्थ और लव लाइफ पर क्या असर होगा?

बुध नक्षत्र परिवर्तन का ज्योतिष महत्व

बुध वाणिज्य और व्यापार, वाणी, विवेक, ज्ञान, कम्यूनिकेशन स्किल (संचार), मनोरंजन, मौज-मस्ती और और के करक ग्रह हैं। वहीं मृगशिरा नक्षत्र साहस, आत्मविश्वास, प्रगति और स्वास्थ्य को प्रेरित करने वाले नक्षत्र हैं। बुध का इस नक्षत्र में प्रवेश नींद में सोए व्यक्ति के लिए उस अलार्म की तरह जिसे जागकर काम में जुट जाना है। वर्तमान में बुध रोहिणी नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं, जिसके सवामी चंद्रमा हैं। बुध के मृगशिरा नक्षत्र में गोचर से व्यक्तियों के मानसिक और ऊर्जा में अप्रत्याशित वृद्धि होगी, जिसका असर उनके हर काम पर दिखेगा।

---विज्ञापन---

करियर पर असर

मृगशिरा नक्षत्र में बुध के गोचर से करियर के क्षेत्र में काफी पॉजिटिव असर होगा। रोजगार के नए अवसर सामने आएंगे, जिससे बेरोजगार लोगों को उनकी पसंद की नौकरी मिल सकती है। स्टूडेंट्स जातक प्रतियोगी परीक्षा में सक्सेसफुल हो सकते हैं। इससे उनकी सामाजिक मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। शिक्षण व्यवसाय से जुड़े जातकों की आमदनी में उल्लेखनीय इजाफा होगा। इस व्यवसाय में विस्तार की भी संभावना है।

व्यापार पर असर

बुध का नक्षत्र परिवर्तन कारोबारी जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाला साबित हो सकता है। धन कमाने के आपके व्यावसायिक प्रयासों में जबरदस्त सकारात्मक परिणाम प्राप्त होने के योग हैं। धन की आमद में वृद्धि होने से व्यापार में विस्तार होने की प्रबल संभावना है। थोक कारोबारियों के लाभ का मार्जिन बढ़ेगा। खुदरा व्यापारी भी लाभान्वित होंगे। मैन्यूफैक्चरिंग उद्योग-धंधे से जुड़े व्यक्तियों को बढ़िया मुनाफा होने की संभावना है।

---विज्ञापन---

हेल्थ पर असर

स्वास्थ्य के क्षेत्र में बुध का मृगशिरा में गोचर से बढ़िया असर होने की संभावना है। रोगियों के स्वास्थ्य लाभ के लिए लिए बेहतर परिस्थिति बनने के योग हैं। हर रोग पर दवा असरकारी होने से रोग से शीघ्र निजात मिलेगी। पुराने रोगों से मुक्ति मिलने के योग हैं। कमर दर्द और पीठ दर्द में विशेष रिकवरी होने के योग हैं। थकान और कमजोरी दूर हो जाएगी। मनोदशा में सकारात्मक बदलाव होंगे।

लव लाइफ पर असर

बुध के नक्षत्र परिवर्तन से सभी प्रकार के रिश्तों में एक नई ऊर्जा आने की संभावना है। लव लाइफ जूनून से भरा और रोमांटिक रहेगा। पार्टनर के साथ विशेष अंतरंगता (इंटिमेसी) का अनुभव करेंगे। सिंगल लोगों के लाइफ में किसी की एंट्री हो सकती हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। पार्टनर के साथ नई चीजें करने का आनंद लेंगे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: हाथ से पैसा छूटना, घर से निकलते ही बारिश में भीग जाना शुभ या अशुभ, जानें

ये भी पढ़ें: इन 5 पेड़ों को ‘आत्माओं का ठिकाना’ क्यों मानते हैं लोग? जानें कितना सच और कितना झूठ?

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Jun 11, 2024 06:30 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola