---विज्ञापन---

Video: मीन राशि वालों की नौकरी-कारोबार के लिए कैसा रहेगा फरवरी का महीना? जानिए

Horoscope 2026: फरवरी का महीना मीन राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है आप राशिफल के जरिए जान सकते हैं. फरवरी में मीन राशि वालों के करियर, कारोबार और नौकरी के लिए कैसा रहने वाला है चलिए इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से विस्तार से जानते हैं.

Author Edited By : Aman Maheshwari
| Updated: Feb 12, 2026 17:49
Share :
Photo Credit- News24GFX

Horoscope 2026: मीन राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना मध्यम रहने वाला है. फरवरी में मीन राशि वालों को मिले जुले परिणाम मिलेंगे. आपके 10वें भाव के स्वामी देवगुरु बृहस्पति चौथे भाव में वक्री अवस्था में रहेंगे. यह चौथे भाव से 10वें भाव को देखेंगे. देवगुरु बृहस्पति आपसे कड़ी मेहनत कराएंगे और आपसे गलतियां नहीं होंगी. आपके काम की तारीफ होगी. सूर्य के कारण आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा.

आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है विदेश में जाकर काम करने का मौका मिल सकता है. आपके लिए समय मध्यम रहने से महीने के शुरुआत में लाभ होगा. आप ध्यान और मेहनत से काम करेंगे तो आपको सफलता मिलेगी. साझेदारी का कारोबार करने वाले लोग ध्यान से काम करें. नौकरीपेशा लोगों के लिए फरवरी का महीना मध्यम रहेगा. आप फरवरी में मंगलवार और शनिवार को सुंदरकांड का पाठ करें तो इससे आपको लाभ मिलेगा. इसके बारे में अधिक जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें – Surya Grahan 2026: शनि की राशि में सूर्य ग्रहण के साथ बन रहा दुर्लभ योग, इन 3 राशियों को हो सकता है धनलाभ

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

---विज्ञापन---
First published on: Feb 12, 2026 05:08 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.