ग्रहों के सेनापति मंगल ने आज सुबह 6 बजकर 32 मिनट पर गोचर कर लिया है। इस समय मंगल देव पुष्य नक्षत्र में मौजूद हैं, जिसके स्वामी शनि देव हैं। मंगल को जहां साहस, भाई, ऊर्जा, सेना, शक्ति, आत्मविश्वास और पराक्रम का दाता माना जाता है। वहीं शनि देव दुख, मृत्यु और बीमारी का प्रतिनिधित्व करते हैं। जबकि पुष्य नक्षत्र को सभी 27 नक्षत्रों का राजा माना जाता है, जिसके अधिष्ठाता यानी अध्यक्ष गुरु ग्रह हैं, जिसे देवगुरु बृहस्पति भी कहा जाता है। आइए जानते हैं उन तीन राशियों के बारे में, जिनके जातकों के लिए मंगल का ये गोचर लाभकारी नहीं रहने वाला है।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति के लिए मंगल का ये गोचर लाभकारी नहीं रहने वाला है। किसी भी कार्य की नई शुरुआत करना इस समय सही नहीं रहेगा। एक तरफ जहां कुछ लोगों के आत्मविश्वास में कमी आएगी तो कई जातक मानसिक रूप से तनावग्रस्त महसूस करेंगे। ऑफिस में नई जिम्मेदारियां दी जाएंगी, जिसके कारण काम का दबाव रहेगा।
ये भी पढ़ें- Video: ग्रहों के अशुभ प्रभाव से बढ़ेंगी इस राशि के लोगों की मुश्किलें, शॉर्टकट लेने से बचें!
तुला राशि
मंगल का आज सुबह गोचर करना तुला राशि के जातकों के लिए कुछ खास अच्छा नहीं रहा है। करियर में ग्रोथ नहीं होगी, जिसके कारण युवाओं को भविष्य को लेकर चिंता रहेगी। मंगल गोचर के अशुभ प्रभाव के कारण उम्रदराज जातकों को दिनभर कमजोरी महसूस होगी। बच्चों का रिश्ता तय करने का सोच रहे हैं तो कुछ समय रुक जाएं।
मीन राशि
इस समय शनि देव मीन राशि में मौजूद हैं और अब मंगल देव ने भी शनि के नक्षत्र में गोचर कर लिया है। ऐसे में मंगल गोचर का गहरा व अशुभ प्रभाव मीन राशि वालों पर पड़ेगा। युवा वर्ग सावधानीपूर्वक कार चलाएं। अन्यथा गंभीर चोट लग सकती है। नौकरी कर रहे जातकों को नई जिम्मेदारियां मिलेंगी, जिसके चक्कर में वो उलझे रहेंगे। इसके अलावा पर्सनल लाइफ में भी परिस्थिति ठीक नहीं रहेगी।
ये भी पढ़ें- Numerology: इन तारीखों पर जन्मे लोगों को नहीं लगता किसी से डर, डटकर करते हैं हर मुश्किल का सामना!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
अमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
23 hrs agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
4 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
4 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines