Libra Horoscope 2025

Video: ग्रहों के अशुभ प्रभाव से बढ़ेंगी इस राशि के लोगों की मुश्किलें, शॉर्टकट लेने से बचें!

अप्रैल माह में ग्रहों के अशुभ प्रभाव के कारण तुला राशि के जातक बहुत ज्यादा परेशान रहेंगे। आइए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं 30 अप्रैल 2025 तक तुला राशि के लोगों को किन-किन चीजों से बचकर रहना होगा।

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि हर एक ग्रह का संबंध जीवन से जुड़ी छोटी-से-छोटी घटनाओं से है। माना जाता है कि जब भी ग्रहों की चाल में बदलाव होता है तो उसके कारण जातकों की जिंदगी के विभिन्न पहलुओं पर प्रभाव पड़ता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 30 अप्रैल 2025 तक तुला राशि के जातकों को ग्रहों के अशुभ प्रभाव का सामना करना पड़ेगा। इस महीने यदि तुला राशि के जातक खर्चों पर कंट्रोल करेंगे और बचत पर ध्यान देंगे तो अच्छा रहेगा। इसके अलावा अपने काम को दूसरों के भरोसे न छोड़ें।

विज्ञापन

नौकरीपेशा जातकों को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से सोच-समझकर बोलें और विवादों से बचें। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं और लालची न बनें। इसके अलावा तुला राशि के जातक अप्रैल माह में किसी भी काम को शॉर्टकट तरीके से न करें। नहीं तो वो बुरे फंस जाएंगे।

विज्ञापन

वहीं जिन जातकों का खुद का कारोबार है, उन्हें 30 अप्रैल 2025 तक अपने साझेदारों और ग्राहकों से रिश्ते अच्छे रखने का प्रयास करना होगा। इसके अलावा पारिवारिक संबंधों में तनाव रहेगा। जीवनसाथी किसी कारण परेशान रहेगा। यदि आप जानना चाहते हैं कि अप्रैल माह में तुला राशि के जातक फिट रहेंगे या उन्हें कोई गंभीर समस्या हो सकती है तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ