Mangal Ast 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ग्रहों के सेनापति का स्थान प्राप्त है, जो ऊर्जा, भूमि, भाई, शक्ति, पराक्रम, शौर्य और साहस आदि के कारक ग्रह हैं। मंगल देव राशि और नक्षत्र परिवर्तन करने के साथ-साथ अस्त भी होते हैं। जब मंगल की स्थित सूर्य ग्रह की डिग्री से 17 डिग्री या उसके आसपास होने लगती है, तो तब मंगल अस्त अवस्था में चले जाते हैं। मंगल के अस्त का शुभ और अशुभ दोनों तरह का प्रभाव समय-समय पर 12 राशियों के जीवन पर पड़ता है।
चलिए जानते हैं इस बार कब से कब तक मंगल अस्त अवस्था में रहेंगे। साथ ही आपको उन तीन लकी राशियों के बारे में पता चलेगा, जिनके जातकों को मंगल के अस्त अवस्था में जाने से विशेष लाभ होने की संभावना है।
कब से कब तक अस्त रहेंगे मंगल?
वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 1 नवंबर 2025 को शाम 6 बजकर 36 मिनट पर मंगल अस्त होंगे, जो आने वाले 182 दिनों तक इसी अवस्था में रहेंगे। 182 दिन बाद 2 मई 2026 को प्रात: काल 4 बजकर 30 मिनट पर मंगल उदय हो जाएंगे।
ये भी पढ़ें- Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पर शनि को नाराज कर सकता है तेल का दान! जानें क्या चीज देना है अशुभ
मंगल के अस्त होने से 3 राशियों को होगा लाभ!
मेष राशि
मंगल के अस्त होने से मेष राशि के जातकों के अनावश्यक खर्चों में कमी आएगी। नौकरीपेशा जातकों की आय में वृद्धि होने की संभावना है। कारोबारी और दुकानदारों को निवेश से लाभ हो सकता है। जो लोग पेट से जुड़ी समस्या से परेशान हैं, उन्हें जल्द आराम मिलेगा। घर में मतभेद चल रहे हैं, तो स्थिति के सामान्य होने की उम्मीद है।
कर्क राशि
नौकरी में आ रही समस्याएं दूर होंगी। शादीशुदा जातकों के रिश्ते में आई खटास दूर होगी। बिजनेसमैन का कोई प्रोजेक्ट समय से पहले पूरा हो सकता है, जिससे उन्हें मोटा फायदा होगा। यदि किसी दोस्त के पास आपके पैसे अटके हैं, तो वो जल्द वापस मिल सकते हैं। दुकानदारों का पिता जी के नाम पर दुकान खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। कोर्ट में यदि लंबे समय से आपके खिलाफ कोई केस चल रहा है, तो उसमें सफलता मिलने की संभावना है।
मीन राशि
कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों से विवाद चल रहा है, तो मतभेद दूर होने की संभावना है। उम्रदराज जातकों को स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। पारिवारिक कलह से छुटकारा मिलेगा। कारोबारियों को धन लाभ होने के प्रबल योग हैं। फिजूलखर्ची में कमी आएगी, जिससे दुकानदारों की बचत में इजाफा होगा। कार खरीदने का योग मीन राशि के जातकों की कुंडली में बन रहा है।
ये भी पढ़ें- Surya Chandra Yuti 2025: 28 जनवरी से 3 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ! मकर राशि में बनेगी सूर्य-चंद्र की युति
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
पितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
16 hrs agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
19 hrs agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
3 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
4 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
5 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines