Love Rashifal 31 October 2024: देशभर में कल यानी 31 अक्टूबर को खुशियों के प्रतीक दिवाली का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन लोग भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं। साथ ही अपने घरों व दुकानों को लाइटों से जगमगाते हैं। दिवाली पर दीपक जलाने का भी खास महत्व है।
ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, इस बार की दिवाली कई राशियों के जातकों के लिए प्यार और रोमांस के मामले में यादगार रहेगी। दरअसल, कल दिन गुरुवार को कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन प्रीति योग का महासंयोग बन रहा है, जिसका सीधा प्रभाव 12 राशियों के प्रेम जीवन पर पड़ेगा। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि दिवाली का दिन प्यार और रोमांस के मामले में आपका कैसा रहेगा, तो इसके लिए पढ़ें कल का लव राशिफल।
मेष राशि
शादीशुदा और लव रिलेशनशिप में मौजूद जातकों के प्रेम जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी। बीते कई दिनों से साथी के साथ वाद-विवाद चल रहा है, तो दोपहर बाद मनमुटाव दूर होने की संभावना है। सिंगल जातकों को भी क्रश के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- 5
वृषभ राशि
शादीशुदा जातकों का पार्टनर आपको सरप्राइज गिफ्ट देकर मनाने का प्रयास करेगा। इसके अलावा दोपहर बाद वो आपको डेट पर भी लेकर जा सकते हैं। लव रिलेशनशिप में मौजूद जातकों का दिन पार्टनर के साथ अच्छा व्यतीत होगा।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 2
ये भी पढ़ें- Mercury Transit: बुध गोचर से 3 राशियों की चमकी किस्मत, आर्थिक तंगी होगी दूर!
मिथुन राशि
सिंगल जातकों के माता-पिता उनका रिश्ता दिवाली के दिन तय कर सकते हैं। घर में चल रही परेशानियों को लेकर शादीशुदा कपल के बीच वाद-विवाद की स्थिति बनी रहेगी। लव रिलेशनशिप में मौजूद जातकों का दिन प्यार के लिहाज से बीते दिनों के मुकाबले कुछ खास अच्छा नहीं रहेगा।
शुभ रंग- पिंक
शुभ अंक- 8
कर्क राशि
जो लोग अविवाहित हैं, उनके जीवन में दिवाली के दिन प्रेम का आगमन होने की संभावना है। शादीशुदा और लव रिलेशनशिप में मौजूद जातकों के प्रेम जीवन में देवी-देवताओं के आशीर्वाद से खुशियों का वास होगा।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 6
सिंह राशि
दिवाली का दिन शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद जातकों के लिए कुछ खास अच्छा नहीं रहेगा। आपका पार्टनर आपसे अलग होने का फैसला कर सकता है, जिसके बारे में आपको दिन खत्म होने से पहले पता चल जाएगा।
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 1
कन्या राशि
हाल ही में जो लोग रिलेशनशिप में आए हैं, दिवाली के दिन उनका ब्रेकअप हो सकता है। शादीशुदा कपल के बीच भी परिस्थिति अनुकूल नहीं रहेगी। बेवजह की बातों पर लड़ाई-झगड़े होते रहेंगे। लड़ाई-झगड़ों से छुटकारा पाने के लिए आपका पार्टनर आपसे अलग होने के बारे में भी बात कर सकता है।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 5
तुला राशि
जिन लोगों की शादी हो चुकी है और बीते कुछ दिनों से साथी के साथ तालमेल अच्छा नहीं चल रहा है। उनका दिवाली का दिन कुछ खास अच्छा नहीं रहेगा। आपका पार्टनर आपसे अलग होने का फैसला कर सकता है। वहीं जो लोग लव रिलेशनशिप में हैं, उनके जीवन में भी परेशानियों के आगमन होने की संभावना है।
शुभ रंग- काला
शुभ अंक- 7
वृश्चिक राशि
दिवाली का दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी के आशीर्वाद से शादीशुदा और लव रिलेशनशिप में मौजूद जातकों का यादगार रहेगा। पार्टनर से मनचाही चीज गिफ्ट में मिल सकती है।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 3
धनु राशि
शादीशुदा जातकों का यदि पार्टनर के साथ झगड़ा चल रहा है, तो दिवाली के दिन प्रात: काल उनसे एक बार फिर बात करने का प्रयास करें। उम्मीद है कि परिस्थिति अनुकूल हो जाएगी। वहीं जो लोग हाल ही में रिलेशनशिप में आए हैं, प्यार और रोमांस के मामले में उनका दिन बेहद अनुकूल रहने वाला है।
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 9
मकर राशि
यदि आप अपने किसी दोस्त को पसंद करते हैं, तो दिवाली का दिन अपने प्यार का इजहार करने के लिए बेहद शुभ है। दिन खत्म होने से पहले आपको सकारात्मक जवाब मिल सकता है। शादीशुदा और लव रिलेशनशिप में मौजूद जातकों के लिए कल का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ रंग- पिंक
शुभ अंक- 1
कुंभ राशि
शादीशुदा कपल जल्दबाजी में आकर अपने रिश्ते से जुड़ा कोई भी फैसला न लें। अन्यथा भविष्य में विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। प्यार के लिहाज से लव रिलेशनशिप में मौजूद कपल का दिन ठीक रहेगा। जिन लोगों के माता-पिता उनकी शादी के लिए एक योग्य पार्टनर की तलाश कर रहे हैं, उनकी खोज दिवाली के दिन पूरी हो सकती है।
शुभ रंग- ब्राउन
शुभ अंक- 5
मीन राशि
जो लोग रिलेशनशिप में हैं या जिन लोगों की शादी हो चुकी है, प्यार और रोमांस के मामले में उनका दिन बीते दिनों के मुकाबले यादगार रहेगा। आपका पार्टनर आपको खुश करने के लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट दे सकता है। दोपहर बाद कपल को अकेले में भरपूर समय बिताने का मौका मिलेगा।
शुभ रंग- ऑरेंज
शुभ अंक- 8
ये भी पढ़ें- Zodiac Signs: दिवाली से पहले इन 3 राशियों की पैसों से भरेगी झोली! मंगल-चंद्र गोचर से बना नीचभंग राजयोग
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
पितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
16 hrs agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
19 hrs agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
3 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
4 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
5 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines