हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Love Rashifal: रविवार को शुक्र करेंगे वृषभ में गोचर, जानें मेष से लेकर मीन राशिवालों की लव लाइफ पर कैसा पड़ेगा प्रभाव?

Love Horoscope: 29 जून 2025, वार रविवार को शुक्र देव वृषभ राशि में गोचर करेंगे। यदि आप जानना चाहते हैं कि रविवार को किस समय शुक्र का राशि परिवर्तन होगा और उसका मेष से लेकर मीन राशिवालों की लव लाइफ पर कैसा प्रभाव पड़ेगा तो इसके लिए पढ़ें नीचे दिया गया प्रेम राशिफल।

विज्ञापन
सांकेतिक फोटो, Credit- News24 Graphics

Love Rashifal 29 June 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, 29 जून 2025 को सुबह 09 बजकर 14 मिनट तक आषाढ़ माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि रहेगी, जिसके बाद पंचमी तिथि का आरंभ होगा। सूर्य देव को समर्पित रविवार को प्रात: काल 06 बजकर 34 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा, जिसके बाद मघा नक्षत्र आरंभ होगा। जबकि राहुकाल शाम में 05 बजकर 31 मिनट से लेकर 07 बजकर 12 मिनट तक रहेगा।

रविवार को वज्र योग और सिद्धि योग बनने के साथ-साथ शुक्र का भी गोचर हो रहा है। दोपहर 02 बजकर 17 मिनट पर शुक्र देव वृषभ राशि में गोचर करेंगे। चलिए अब जानते हैं 29 जून 2025 के लव राशिफल के बारे में।

मेष राशि (अ, च, चू, चे, ला, ली, लू, ले)

सिंगल जातकों की जन्म कुंडली में रविवार को विवाह का योग है। शुक्र गोचर के शुभ प्रभाव के कारण विवाहित जातकों के प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता (गहराई) आएगी, जिससे रिश्ते में स्थिरता आएगी।

विज्ञापन
  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 18
  • लकी दिशा- पश्चिम
  • सावधानी- गुस्से को अपने ऊपर हावी न होने दें।
  • उपाय- सूर्य देव की पूजा करें।

वृषभ राशि (उ, ए, ई, द, दी, वो, औ)

उम्मीद है कि ये गोचर आपके प्रेम जीवन में खुशियां लेकर आएगा। जो लोग विवाहित हैं, उनका साथी से संचार बढ़ेगा और मन खुश रहेगा। वहीं, लव रिलेशनशिप में मौजूद जातक साथी के साथ घूमने जाएंगे और ढेर सारी बातें करेंगे।

  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ अंक- 29
  • लकी दिशा- पूर्व
  • सावधानी- रिश्तों को अनदेखा न करें।
  • उपाय- शुक्र देव की पूजा करें।

मिथुन राशि (क, के, को, घ, छ, ह, ड)

शुक्र गोचर के प्रभाव के कारण शादीशुदा जातकों के जीवन में प्यार बढ़ेगा, जिससे वो अपने प्रेमी को लेकर सजग होंगे और उनके साथ समय बिताएंगे। सूर्य देव को समर्पित रविवार के दिन अविवाहित लोगों के लिए शादी का रिश्ता आ सकता है।

विज्ञापन
  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 09
  • लकी दिशा- उत्तर
  • सावधानी- सेहत को अनदेखा न करें।
  • उपाय- चांदी के बर्तनों का दान करें।

कर्क राशि (ह, हे, हो, ही, डा, डो)

जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आने के कारण शादीशुदा लोगों का मन प्रसन्न रहेगा। रिश्ते में प्रेम और समझदारी बढ़ेगी। अविवाहित जातक किसी कारण परेशान रहेंगे, जिसके चक्कर में तबीयत भी खराब हो सकती है।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 01
  • लकी दिशा- दक्षिण
  • सावधानी- बात-बात पर तनाव लेने से बचें।
  • उपाय- लकड़ी के सामान का दान करें।

सिंह राशि (म, मे, मी, टे, टा, टी)

विवाहित जातकों के साथ कोई ऐसी घटना घट सकती है, जिससे उन्हें और उनके साथी को रिश्ते की अहमियत का अहसास होगा। सिंगल लोगों को शुक्र देव की कृपा से 29 जून को अपना पहला व आखिरी प्यार मिल सकता है।

विज्ञापन
  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 27
  • लकी दिशा- पश्चिम
  • सावधानी- किसी से भी लड़ाई न करें।
  • उपाय- राहगीरों को शरबत पिलाएं।

कन्या राशि (प, पे, पो, ष, ण)

शुक्र गोचर के शुभ प्रभाव के कारण विवाहित कन्या राशिवालों के रिश्ते में रोमांस बढ़ेगा। जीवनसाथी का मूड अच्छा रहेगा और वो आपकी हर ख्वाहिश को पूरा करेंगे। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उनका किसी अनजान व्यक्ति के साथ डेट पर जाने का प्लान बनेगा।

  • शुभ रंग- संतरी
  • शुभ अंक- 12
  • लकी दिशा- पूर्व
  • सावधानी- भावनाओं पर काबू रखें।
  • उपाय- कंबल का दान करें।

तुला राशि (रे, रो, रा, ता, ते, तू)

शुक्र गोचर के अशुभ प्रभाव के कारण विवाहित जातकों के रिश्ते में गलतफहमियां और तनाव पैदा होगा। लव रिलेशनशिप में मौजूद जातक साथी से बातचीत करें। अन्यथा आपकी जगह कोई तीसरा ले सकता है।

विज्ञापन
  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 07
  • लकी दिशा- उत्तर
  • सावधानी- किसी की बातों में आकर निवेश न करें।
  • उपाय- धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

वृश्चिक राशि (लो, ने, नी, नू, या, यी)

सिंगल लोगों के रिश्ते की कहीं बात चल रही है तो सकारात्मक जवाब आने की संभावना नहीं है। शुक्र गोचर के अशुभ प्रभाव के कारण विवाहित जातकों के रिश्ते में उतार-चढ़ाव आएंगे। आपको अकेलापन महसूस होगा और नकारात्मकता आपके ऊपर हावी रहेगी।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 25
  • लकी दिशा- दक्षिण
  • सावधानी- गलत संगत में फंसने से बचें।
  • उपाय- धन का दान करें।

ये भी पढ़ें- Ho’oponopono Prayer क्या है? जानें 4 लाइनों से कैसे पूरी हो सकती है कोई भी इच्छा

विज्ञापन

धनु राशि (धा, ये, यो, भी, भू, फा, ढा)

विवाहित धनु राशिवालों के रिश्ते में समस्याएं पैदा हो सकती हैं, जिस कारण मानसिक शांति भंद होगी। इसके अलावा परिवारवालों से भी अनबन होगी। सिंगल लोग किसी न किसी काम में उलझे रहेंगे, जिसकी वजह से किसी दोस्त या स्पेशल व्यक्ति से बात नहीं होगी।

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 05
  • लकी दिशा- पूर्व
  • सावधानी- नकारात्मक लोगों से दूर रहें।
  • उपाय- मिठाई का दान करें।

मकर राशि (जा, जी, खो, खू, ग, गी, भो)

जीवनसाथी से दिल खोलकर बातचीत करने से मकर राशिवालों के रिश्ते में गहराई आएगी। लेकिन रविवार को आप अपने साथी के साथ घूमने नहीं जा पाएंगे। सिंगल लोगों की शाम के समय किसी दिलचस्प व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे शादी होने के भी योग हैं।

विज्ञापन
  • शुभ रंग- वाइट
  • शुभ अंक- 20
  • लकी दिशा- उत्तर
  • सावधानी- नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच करवाएं।
  • उपाय- शरबत का दान करें।

कुंभ राशि (गे, गो, सा, सू, से, सो, द)

विवाहित जातकों की लव लाइफ में प्यार बढ़ेगा, जिससे रिश्ते में स्थिरता आएगी। जो लोग लव रिलेशनशिप में हैं, उनका साथी से संवाद नहीं हो पाएगा जिस कारण मन परेशान रहेगा और नकारात्मक सोच आपके ऊपर हावी रहेगी।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 03
  • लकी दिशा- दक्षिण
  • सावधानी- बाहर का खाना खाने से बचें।
  • उपाय- दाल का दान करें।

मीन राशि (दी, दो, दू, चा, ची, झ)

विवाहित जातकों का साथी से झगड़ा होगा, जिस दौरान आपको धैर्य रखना होगा। अन्यथा बात बहुत ज्यादा बढ़ सकती है। लव रिलेशनशिप में मौजूद जातकों के जीवन में तनाव बढ़ेगा, जिस कारण मन परेशान रहेगा।

विज्ञापन
  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 11
  • लकी दिशा- पश्चिम
  • सावधानी- तनाव लेने से बचें।
  • उपाय- कपड़ों का दान करें।

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: जुलाई में ग्रह गोचर का 12 राशियों के जीवन पर कैसा पड़ेगा प्रभाव? पंडित सुरेश पांडेय से जानें राशिफल

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola