Love Rashifal 29 April 2025: हिन्दू पंचांग के अनुसार 29 अप्रैल, मंगलवार को वैशाख माह की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। राहुकाल का समय दोपहर को 3 बजकर 21 मिनट से शाम 5 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। इस दिन सौभाग्य योग का निर्माण हो रहा है जो शुभ फल के साथ रहेगा। 12 राशियों के लिए लव लाइफ के मामले में 29 अप्रैल मंगलवार का दिन कैसा रहेगा? कौन से अंक शुभ रहेंगे? कौन से रंग हैं जो शुभ रहेंगे? आइए लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं।
मेष राशि
लव रिलेशनशिप और विवाहित लोगों के लिए दिन उत्तम रहेगा। आप बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं। दोस्तों के साथ नजदीकियां बढ़ सकती हैं। विवादों से दूर रहना पसंद करेंगे। पार्टनर के साथ संबंध में सुधार हो सकेगा।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 5
वृषभ राशि
पूरा दिन मूड अच्छा रहेगा। दोस्तों से चल रहे विवाद दूर होंगे। शाम तक कहीं जाने का प्लान बना सकते हैं। लव लाइफ के मामले में दिन शुभ रहेगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। धार्मिक स्थल जाना हो सकता है। घर वालों के साथ संबंध सुधरेंगे।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 7
मिथुन राशि
सिंगल लोगों के लिए दिन थोड़ा तनाव भरा रहेगा। मन किसी बात को लेकर परेशान हो सकता है। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। पार्टनर से झगड़ा हो सकता है, इसलिए शब्दों का खास ध्यान रखें। रोमांटिक मूड शाम तक हो सकता है।
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 4
कर्क राशि
लंबे समय से अटका काम पूरा होगा। आपको कोई प्रपोज कर सकता है। आपसी संबंध में सुधार होगा। पार्टनर से झूठ बोलना समस्या खड़ी कर सकता है। विवादों से दूरी बनाकर रखें। मतभेद हो सकते हैं। चुप रहने में भलाई है।
शुभ रंग- आसमानी
शुभ अंक- 8
सिंह राशि
संबंध में रहने वालों के लिए समय अच्छा नहीं है। बिना वजह का झगड़ा हो सकता है। कम बोलने में भलाई रहेगी। जातकों की लव लाइफ में उतार-चढ़ाव रहेगा। किसी पर भी भरोसा न करें। अनजान लोगों से दूर रहना आपके लिए सही रहेगा।
शुभ रंग- आसमानी
शुभ अंक- 8
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। आपसी संबंध सुधर सकेंगे। विवाद से खुद को दूर रखेंगे। मन परेशान रहेगा, लेकिन आप खुद इसका हल निकाल सकेंगे। विवादित बयानों से दूर रहें।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 1
ये भी पढ़ें- Kalchakra: सूर्य को अर्घ्य देने से चमकेगा किस्मत का सितारा, पंडित सुरेश पांडेय से जानें सही समय और तरीका
तुला राशि
विवादों से दूर रहेंगे। शाम तक जीवनसाथी के साथ लड़ाई-झगड़ा हो सकता है। जल्दी भरोसा न करें। शब्दों का ध्यान रखें। पार्टनर से बात करने की कोशिश करें।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 1
वृश्चिक राशि
किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे। संबंध बिगड़ सकते हैं। परिवार के साथ रिश्ते बिगड़ सकते हैं। शाम तक थोड़ा मूड सही रहेगा। पार्टनर के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 3
धनु राशि
लव लाइफ में तनाव रहेगा। बिना वजह लड़ाई-झगड़ा हो सकता है। मन परेशान रहेगा। किसी बात को लेकर तनाव में रह सकते हैं। लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। रिश्तेदारों का घर में आना-जाना रहेगा। विवाद से खुद को दूर रखें।
शुभ रंग- सफेद
शुभ अंक- 6
मकर राशि
विवाहित लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। संबंध में सुधार हो सकेगा। घर में माहौल अच्छा रहेगा। परिजनों का साथ मिल सकता है। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। व्यापारियों के लिए समय अच्छा रहेगा।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 7
कुंभ राशि
पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। संबंध में मधुरता आएगी। पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। विवादों से खुद को दूर रखेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेंगा। रिश्ते में चल रहा तनाव दूर हो सकेगा। चिंता से मुक्त होंगे। शाम तक कहीं जाने का प्लान भी बना सकते हैं।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 1
मीन राशि
समय तनाव भरा रहेगा। किसी बात को लेकर लड़ाई हो सकती है। रिश्तेदारों के साथ अनबन हो सकती है। सिंगल लोग के लिए दिन अच्छा रहेगा। कोई मिलने के लिए आ सकता है। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 9
ये भी पढ़ें- Chandra Rahu Yuti: चंद्र राहु के ग्रहण योग से बढ़ेगी 3 राशियों की चिंताएं, 20 मई से रहें सावधान!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 hr agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
18 hrs agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
1 day agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
4 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines