Love Rashifal 24 February 2025: ज्योतिष शास्त्र में सिद्धि योग का खास महत्व है, जिसका निर्माण वार, नक्षत्र और तिथि के आपसी तालमेल के कारण होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 24 फरवरी 2025 को फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। साथ ही सुबह 10 बजकर 5 मिनट पर सिद्धि योग बन रहा है। सिद्धि योग को अत्यंत शुभ माना जाता है, जिसका ज्यादातर राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ता है। यदि आप जानना चाहते हैं कि सिद्धि योग सोमवार को आपकी लव लाइफ के लिए शुभ रहेगा या नहीं, तो इसके लिए पढ़ें 24 फरवरी 2025 का प्रेम राशिफल।
मेष राशि
मेष राशि के लोगों के प्रेम जीवन में परेशानियां बढ़ेंगी। साथी से दूरी बनाकर रखेंगे तो अच्छा रहेगा। नहीं तो लड़ाई होने की पूरी संभावना है। सिंगल लोगों को सोमवार को प्यार में सफलता नहीं मिलेगी।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- 6
वृषभ राशि
यदि आपकी शादी पक्की हो चुकी है या हाल ही में आप रिलेशनशिप में आए हैं तो सोमवार का दिन आपके हित में रहेगा। प्रेमी के साथ आप पूरा दिन बिताएंगे। उनसे ढेरों बात करेंगे, जिससे उन्हें समझने का मौका मिलेगा।
शुभ रंग- संतरी
शुभ अंक- 4
मिथुन राशि
ये दिन सिंगल लोगों के हित में नहीं रहेगा। सच्चे प्यार का इंतजार जारी रहेगा। वहीं जो लोग शादीशुदा हैं या जो हाल ही में रिलेशनशिप में आए हैं, उन्हें साथी संग अकेले में वक्त बिताने का अवसर मिलेगा। उम्मीद है कि आपका साथी भविष्य को लेकर आपसे बात करेगा।
शुभ रंग- गोल्डन
शुभ अंक- 9
कर्क राशि
अपने प्रिय के साथ समय बिताएंगे और रिश्ते को मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे तो अच्छा रहेगा। डेट पर जाने का फैसला सोमवार को सही नहीं रहेगा। जो लोग सिंगल हैं उनकी जिंदगी में सच्चे प्यार का आगमन दिन खत्म होने से पहले हो सकता है।
शुभ रंग- पिंक
शुभ अंक- 6
सिंह राशि
प्रेमी संग भावनात्मक पल बिताएंगे जिससे अच्छा महसूस होगा। खासतौर पर शाम के समय उनसे बातचीत करने का अच्छा अवसर मिलेगा। वहीं, जो लोग सिंगल हैं उनके जीवन में सोमवार शाम तक सच्चे प्यार का आगमन हो सकता है।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 3
कन्या राशि
आपका साथी आपके साथ बिगड़े संबंधों को मजबूत बनाने के लिए प्रयास करेगा। वो आपको डेट पर भी लेकर जा सकते हैं। यदि आप अपने गुस्से पर काबू रखेंगे तो ये दिन आपके लिए यादगार रहेगा। सिंगल लोगों की प्रेमी से मुलाकात हो सकती है।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 9
तुला राशि
सिद्धि योग का शुभ प्रभाव शादीशुदा कपल के जीवन पर पड़ेगा। साथी संग लड़ाई चल रही है तो बात करने से अनबन दूर हो जाएगी। रिलेशनशिप में मौजूद लोगों के लिए ये दिन सामान्य रहेगा। मुलाकात होने की संभावना बहुत कम है।
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 1
ये भी पढ़ें- Chandra Rahu Yuti 2025: शनि की राशि कुंभ में होगा चंद्र-राहु का मिलन, इन 3 राशियों की बिगड़ेगी सेहत और आर्थिक स्थिति!
वृश्चिक राशि
सिद्धि योग के शुभ प्रभाव के कारण सिंगल लोगों को उनका सच्चा प्रेम मिल सकता है। वहीं जो लोग रिलेशनशिप में हैं या शादीशुदा हैं, उनके लिए ये दिन सामान्य रहेगा। साथी से बात करने का समय नहीं मिलेगा।
शुभ रंग- काला
शुभ अंक- 5
धनु राशि
प्रियतम के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे। शाम के समय आपको साथी से गिफ्ट भी मिल सकता है। जो लोग लव रिलेशनशिप में हैं, उनका रिश्ते उनके प्यार से तय हो सकता है। इस वजह से उनके लिए ये दिन खास बनेगा।
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 8
मकर राशि
जो लोग लव रिलेशनशिप में हैं, उनका साथी के साथ डेट पर जाने का प्लान कैंसिल हो सकता है। शादीशुदा जातकों का शाम तक का समय सामान्य रहेगा। शाम बाद साथी और घरवालों के साथ घूमने जाने का प्लान बन सकता है।
शुभ रंग- बैंगनी
शुभ अंक- 3
कुंभ राशि
सोमवार का दिन शादीशुदा और लव रिलेशनशिप में मौजूद लोगों के लिए सामान्य रहेगा। पूरे दिन भागदौड़ रहेगी जिसके कारण साथी से बात करने का समय नहीं मिलेगा।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 8
मीन राशि
लव रिलेशनशिप में हैं तो साथी से मुलाकात होने की संभावना कम है। जो लोग विवाहित हैं, उनके जीवन में प्रेम बढ़ेगा। जीवनसाथी संग अच्छा समय शाम में बिताएंगे। सिंगल लोगों के जीवन में इस समय प्यार का आगमन नहीं होगा।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 2
ये भी पढ़ें- Sun Transit: सूर्य गोचर से बढ़ी इन 3 राशियों की टेंशन, झेलना पड़ सकता है भारी नुकसान!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
20 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines