हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Love Rashifal: 23 जनवरी को प्यार के मामले में कैसा रहेगा दिन? सच्ची मोहब्बत मिलेगी या टूट जाएगा दिल, जानें लव राशिफल

Love Rashifal 23 January 2025: प्यार के मामले में 23 जनवरी 2025 का दिन कैसा रहेगा? मेष से लेकर मीन राशि के लिए प्यार के मामले में पूरा दिन कैसा रहेगा? आइए जानते हैं।

विज्ञापन
23 जनवरी का लव राशिफल

Love Rashifal 23 January 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 12 राशियां हैं जो अलग-अलग स्वभाव और महत्व के लिए जानी जाती हैं। सभी राशियों का संबंध नवग्रहों से होता है और इनका अच्छा व बुरा असर राशियों पर पड़ता है। लव लाइफ के मामले में 12 राशियों के लिए 23 जनवरी 2025 का दिन कैसा रहेगा? प्रेम संबंध के मामले में राशियों के लिए पूरा दिन कैसा रहेगा? आइए 23 जनवरी, गुरुवार का लव राशिफल जानते हैं।

मेष राशि

मेष राशि के लिए 23 जनवरी का दिन प्यार के मामले में उत्तम रहेगा। रिश्तों में पहले से ज्यादा मधुरता होगी। रिश्ते में जो तनाव चल रहा है वो दूर होगा। प्रेमी और प्रेमिका का रिश्ता मजबूत होगा। सिंगल लोग मिंगल होने की तैयारी कर लें। किसी भी तरह के अपशब्द का इस्तेमाल न करें।

शुभ रंग- नीला

विज्ञापन

शुभ अंक- 1

 

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों के लिए समय लाभकारी रहेगा। सेहत पहले से अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे। सोलमेट से मुलाकात हो सकती है। किसी पर दिल आ सकता है। वाद-विवाद से दूर रहने में भलाई है। जल्दबाजी में फैसला न लें।

विज्ञापन

शुभ रंग- संतरी

शुभ अंक- 3

विज्ञापन

 

मिथुन राशि

जीवनसाथी के साथ संबंध में सुधार होगा। रिश्तों में चल रहा तनाव दूर होगा। दिनभर मन प्रसन्न रहेगा। शाम होते-होते किसी बात को लेकर पार्टनर के साथ लड़ाई-झगड़ा हो सकता है। रिश्ते में दरार आ सकती है और तनाव रहेगा।

शुभ रंग- पीला

विज्ञापन

शुभ अंक- 5

 

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए समय उत्तम रहेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धन वृद्धि के योग बन सकते हैं। सिंगल लोगों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है। घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं।

विज्ञापन

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 2

विज्ञापन

 

सिंह राशि

लव लाइफ के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। रिलेशनशिप में रहने वाले लोग थोड़ा सोच-समझकर बोलें। बिना वजह की बातों से दूर रहें। लंबे समय तक किसी भी रिश्ते में नहीं रहेंगे। पति-पत्नी के बीच लड़ाई-झगड़ा हो सकता है।

शुभ रंग- हरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 6

 

कन्या राशि

रिलेशनशिप में रहने वालों के लिए दिन शुरुआत में अच्छा रहेगा, लेकिन शाम होने तक आपसी मतभेद हो सकता है। सिंगल लोगों को सच्चा प्यार मिल सकता है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। किसी रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है।

शुभ रंग- गोल्डन कलर

शुभ अंक- 8

 

तुला राशि

रिलेशनशिप में तनाव हो सकता है। शादीशुदा लोग बिना बात के परेशान रहेंगे। रिश्ते टूटने की बात हो सकती है। मन दुखी और परेशान रहेगा। परिवार के लोगों के साथ रिश्ता मजबूत होगा। सोच-समझकर कोई भी फैसला लें।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 3

ये भी पढ़ें- Zodiac Signs: 23 जनवरी को इन 5 राशियों के चमकेंगे किस्मत के सितारे!

वृश्चिक राशि

आपका पार्टनर साथ में समय बिताएगा, जिससे दोनों के बीच की गलतफहमियां दूर हो सकेंगी। सिंगल लोगों को कोई खास मिल सकता है, जो प्रपोज भी कर सकता है। सोशल मीडिया में किसी नए दोस्त के जुड़ने से खुशी महसूस करेंगे।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 3

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए प्यार के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं तो डेट प्लानिंग कर सकते हैं। विवाहित लोग रात को बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 4

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के प्रेम जीवन में खुशियां लेकर आएगा। सिंगल हैं और किसी को मन ही मन पसंद करते हैं, तो उसी से शाम तक प्रपोजल मिल सकता है। आपको प्रपोज कर सकते हैं। डेटिंग का प्लान बन सकता है, जो अच्छा रहेगा।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 1

कुंभ राशि

पार्टनर का मूड पहले से अच्छा रहेगा। दिन भर रोमांटिक मूड के साथ रहेंगे। कहीं बाहर जाने का प्लान भी कर सकते हैं। सिंगल हैं तो जल्दी सॉलमेट मिलने वाला है। अपनी दिल की बात कह सकते हैं, जरूर सफल होंगे।

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 7

मीन राशि

साथी संग भरपूर समय बिताएंगे। सिंगल लोगों को शाम तक प्यार के मामले में सफलता नहीं मिलेगी। किसी बात को लेकर ज्यादा परेशान न होएं बल्कि जो मन में हो बोल दें। बिना वजह के तनाव से दूर ही रहें।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 5

ये भी पढ़ें- शनि की राशि में बुध गोचर से 3 राशियों को चमकेगा भाग्य! 11 फरवरी के बाद बदल जाएगी जिंदगी

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola