Budh Gochar 2025: शनि की राशि में बुध गोचर से 3 राशियों को चमकेगा भाग्य! 11 फरवरी के बाद बदल जाएगी जिंदगी

Budh Gochar 2025: ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह द्वारा शनि की राशि में प्रवेश किया जाएगा, जिससे 3 राशियों की जिंदगी बदल सकती है।

Budh Gochar 2025 Due to Mercury transit in Saturn luck will shine for 3 zodiac signs Life will change after 11th February

बुध गोचर 2025

Budh Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के राजकुमार किसी भी राशि में एक निश्चित समय के लिए विराजमान रहते हैं। एक समय के बाद दूसरी राशि में प्रवेश कर लेते हैं। वर्तमान में गुरु की राशि धनु में बुध ग्रह मौजूद हैं। हालांकि, अगला गोचर शनि की राशि में करने वाले हैं। इसके साथ ही सूर्य के साथ युति भी बनाने वाले हैं। दरअसल, 11 फरवरी मंगलवार को दोपहर 12 बजकर 58 मिनट पर बुध ग्रह द्वारा मकर राशि में प्रवेश किया जाएगा। इसके साथ ही अलग-अलग राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

विज्ञापन

आज हम आपको उन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन पर बुध गोचर से शुभ असर पड़ेगा। आइए जानते हैं कि वो 3 राशियां कौन सी हैं जिन्हें बुध गोचर से फायदा होने वाला है।

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि रखेंगे। 11 फरवरी से जिंदगी में सकारात्मक बदलाव होंगे जो सफलता दिलाने में मदद करेंगे। उन्नति की ओर कदम बढ़ाएंगे। धैर्य से किया गया काम, मन में प्रसन्नता और एक नई उम्मीद के साथ रहेगा।

मकर राशि

Makar Rashi

विज्ञापन

मकर राशि वालों के लिए बुध का कुंभ राशि में प्रवेश करना फलदायी रहेगा। कामकाज में सफलता मिल सकती है। व्यापारियों को व्यापार में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। बने-बनाए काम जो बिगड़ते जा रहे हैं वो पूरे होंगे। धन वृद्धि के योग बनेंगे और वो आपकी आर्थिक स्थिति को सुधारने में लाभकारी होंगे। परिवार के लोगों के साथ समय ज्यादा बिताएंगे जो जीवन में खुशहाली लेकर आएगा।

कुंभ राशि

Kumbh Rashi

विज्ञापन

कुंभ राशि के लोगों के लिए समय उत्तम रहेगा। 11 फरवरी के बाद लाइफ में ऐसे अच्छे-अच्छे बदलाव होंगे कि जिस काम को करना चाहेंगे वो सफलतापूर्वक पूरा होता चला जाएगा। नकारात्मक प्रभावों से मुक्ति मिलेगी। बिना वजह का तनाव जीवन से दूर होगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और उन्नति की ओर कदम आगे बढ़ाएंगे। सामाजिक कार्यों में खास रुचि रखेंगे।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ