हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Love Rashifal: शनिवार को किन्हें मिलेगा प्यार और किनका टूटेगा रिश्ता? जानें लव राशिफल

Love Rashifal 22 February 2025: शनिवार को बुध देव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के प्रेम जीवन पर पड़ेगा। यदि आप जानना चाहते हैं कि बुध गोचर का असर आपकी लव लाइफ पर कैसा होगा, तो इसके लिए पढ़ें 22 फरवरी 2025 का प्रेम राशिफल।

विज्ञापन
लव राशिफल 22 फरवरी 2025

Love Rashifal 22 February 2025: ग्रहों के राजकुमार बुध को शास्त्रों में विशेष स्थान प्राप्त है, जो एक निश्चित अवधि के बाद राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। जब भी बुध की चाल बदलती है, तो उसका प्रभाव 12 राशियों के प्रेम जीवन पर पड़ता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 22 फरवरी 2025 को फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। साथ ही हर्षण योग और वज्र योग बन रहा है। इसके अलावा शनिवार को सुबह 09:53 मिनट पर बुध का गोचर भी होगा। इस बार बुध देव पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे। चलिए जानते हैं बुध गोचर का प्रभाव आपकी लव लाइफ पर कैसा पड़ेगा।

मेष राशि

शादीशुदा जातकों को साथी संग रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे आप दोनों के बीच आई गलतफहमियां दूर होंगी। वहीं जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनकी साथी से मुलाकात नहीं हो पाएगी, जिसके कारण मन परेशान रहेगा।

शुभ रंग- भूरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 4

वृषभ राशि

लव रिलेशनशिप में मौजूद लोगों को साथी संग बाते करने का भरपूर समय मिलेगा। जल्द ही आप कहीं घूमने जाने का प्लान भी बना सकते हैं। हालांकि शादीशुदा लोगों का दिन सामान्य रहेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 8

विज्ञापन

मिथुन राशि

सिंगल लोगों को कुछ समय और अपने प्यार का इंतजार करना होगा। वहीं जो लोग लव रिलेशनशिप में हैं या जिन लोगों की शादी हो चुकी है, उनके रिश्ते पर बुध गोचर का नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। बेवजह कपल के लड़ाई-झगड़े हो सकते हैं, जिसके कारण दोनों परेशान रहेंगे।

शुभ रंग- गुलाबी

विज्ञापन

शुभ अंक- 2

कर्क राशि

लव रिलेशनशिप में मौजूद लोगों को साथी संग वक्त बिताने से उन्हें अच्छे से जानने का मौका मिलेगा। इससे रिश्ते में गहराई आएगी। वहीं जो लोग विवाहित हैं, उनका दिन सामान्य रहेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- स्लेटी

शुभ अंक- 9

विज्ञापन

सिंह राशि

हाल ही में जिन लोगों का विवाह हुआ है, वो जीवनसाथी के साथ घर में रोमांटिक समय बिताएंगे। लव रिलेशनशिप में मौजूद कपल का दिन सामान्य रहेगा। साथी से मिलने और बात करने का समय नहीं मिलेगा।

शुभ रंग- सुनहरा

विज्ञापन

कन्या राशि

शनिवार का दिन प्यार के मामले में अच्छा रहेगा। शाम से पहले जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है। वहीं जो लोग लव रिलेशनशिप में हैं, उनकी साथी से मुलाकात होगी और आप साथ में अच्छा समय बिताएंगे।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 5

तुला राशि

बुध गोचर का नकारात्मक प्रभाव तुला राशि के जातकों के रिश्ते पर पड़ेगा। कपल के बीच गलतफहमियां उत्पन्न होंगी, जिसके कारण उनका रिश्ता टूट भी सकता है। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उन्हें शनिवार को भी अपने सच्चे प्यार का इंतजार करना होगा।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 1

वृश्चिक राशि

रिश्ते में सुधार होगा। साथी संग ज्यादा से ज्यादा समय बिताएंगे, जिससे उन्हें जानने का मौका मिलेगा। इसके अलावा आप अपने साथी के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान भी बना सकते हैं। सिंगल लोगों को प्रेम में शनिवार को सफलता नहीं मिलेगी।

शुभ रंग- संतरी

शुभ अंक- 8

धनु राशि

आपकी गलती के कारण आपका रिश्ता टूट सकता है। इस समय किसी अनजान व्यक्ति की बातों पर भरोसा न करें। घर का माहौल सही रहेगा। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उनकी जिंदगी में जल्द किसी खास का आगमन होगा।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 3

मकर राशि

साथी से बातचीत करते समय शब्दों पर खास ध्यान दें। नहीं तो लड़ाई-झगड़े होते रहेंगे। कहीं घूमने जाने का प्लान है, तो वो भी कैंसिल हो सकता है। सिंगल लोगों को शनिवार को भी अपने प्यार का इंतजार करना होगा, क्योंकि बुध गोचर के अशुभ प्रभाव के कारण प्रेम में सफलता नहीं मिलेगी।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 6

कुंभ राशि

जो लोग हाल ही में लव रिलेशनशिप में आए हैं या जिन लोगों का विवाह हुआ है, उनका दिन सामान्य रहेगा। साथी से बात करने का समय नहीं मिलेगा, जिसके कारण मन परेशान रहेगा। सिंगल लोगों को सच्चे साथी का इंतजार करना होगा।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 8

मीन राशि

शादीशुदा और लव रिलेशनशिप में मौजूद लोगों का दिन रोमांस के मामले में बहुत बढ़िया रहेगा। आपको खुश करने के लिए आपका साथी गिफ्ट दे सकता है। इसके अलावा डिनर डेट पर जाने का प्लान भी बन सकता है।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 2

ये भी पढ़ें- Sun Transit: सूर्य गोचर से बढ़ी इन 3 राशियों की टेंशन, झेलना पड़ सकता है भारी नुकसान!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola