Love Horoscope 20 June 2025: ज्योतिष शास्त्र में चंद्र देव को मन का दाता माना गया है, जिनकी बदली चाल का प्रत्येक राशियों की लव लाइफ पर प्रभाव पड़ता है। द्रिक पंचांग की गणना के अनुसार, 20 जून 2025 को सुबह 09 बजकर 49 मिनट तक आषाढ़ माह की कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि रहेगी, जिसके बाद दशमी तिथि का आरंभ हो रहा है। जबकि राहुकाल सुबह 10 बजकर 47 मिनट से लेकर 12 बजकर 28 मिनट तक रहेगा।
शुक्रवार को शोभन योग और अतिगण्ड योग का संयोग बनने के साथ-साथ चंद्र ग्रह का राशि गोचर भी हो रहा है। 20 जून 2025 को देर रात 09 बजकर 44 मिनट पर चंद्र देव मेष राशि में कदम रखेंगे। चलिए अब जानते हैं कि इस गोचर का 12 राशियों की लव लाइफ पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।
मेष राशि (अ, च, चू, चे, ला, ली, लू, ले)
जिन लोगों की शादी हो चुकी है, उन्हें अपने साथी के साथ वक्त बिताने का सुनहरा अवसर नहीं मिलेगा। बल्कि घरवालों से तू-तू मैं-मैं हो सकती है। जो लोग सिंगल हैं, उन्हें अपने स्वभाव पर ध्यान देने की जरूरत है। नहीं तो माता से अनबन होगी।
- उपाय- शिव जी को बेल पत्र चढ़ाएं।
- सावधानी- अकेले यात्रा करने से बचें।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 06
- लकी दिशा- उत्तर
वृषभ राशि (उ, ए, ई, द, दी, वो, औ)
विवाहित जातकों के साथी की सेहत थोड़ी कमजोर रहेगी। ऐसे में अपने जीवनसाथी की देखभाल करें और उनका सम्मान करें। शुक्रवार को ससुरालवालों से रिश्ते अच्छे रहेंगे और घर में सामान्य माहौल रहेगा। सिंगल लोगों का दिन तनावभरा रहने वाला है।
- उपाय- शिव मंत्रों का जाप करें।
- सावधानी- अकेले घर से कहीं दूर न जाएं।
- शुभ रंग- संतरी
- शुभ अंक- 29
- लकी दिशा- दक्षिण
मिथुन राशि (क, के, को, घ, छ, ह, ड)
जन्म कुंडली में चंद्रमा के मजबूत होने से विवाहित जातकों की लव लाइफ में संतुलन बना रहेगा। लेकिन कहीं बाहर जाने का प्लान नहीं बनेगा। जो लोग सिंगल हैं, उनके ऊपर नकारात्मकता हावी रहेगी, जिसके कारण किसी न किसी से तू-तू मैं-मैं होती रहेगी।
- उपाय- घर में शिव परिवार की मूर्ति स्थापित करें।
- सावधानी- नकारात्मकता को अपने ऊपर हावी न होने दें।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 24
- लकी दिशा- पश्चिम
कर्क राशि (ह, हे, हो, ही, डा, डो)
चंद्रमा के पीड़ित होने के कारण विवाहित जातकों को अत्यधिक चिंता और भावनात्मक भारीपन महसूस होगा। स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाएगा, जिसके कारण जीवनसाथी से अनबन होने की संभावना है। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनके लिए कोई अच्छा रिश्ता नहीं आएगा।
- उपाय- शिव जी को सफेद रंग की मिठाई का भोग लगाएं।
- सावधानी- घर आए मेहमानों का अपमान न करें।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 07
- लकी दिशा- पूर्व
सिंह राशि (म, मे, मी, टे, टा, टी)
विवाहित जातक अपने पार्टनर के साथ शुक्रवार को रात के समय अच्छा वक्त बिता पाएंगे, जिससे रिश्ते में प्यार बढ़ेगा। सिंगल लोगों का किसी दोस्त के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
- उपाय- चीनी के पानी से शिवलिंग का अभिषेक करें।
- सावधानी- गुस्से को कंट्रोल करें।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 11
- लकी दिशा- दक्षिण
कन्या राशि (प, पे, पो, ष, ण)
जीवनसाथी के पास न होने के कारण विवाहित जातकों का मन परेशान रहेगा। किसी भी काम में मन नहीं लगेगा, बल्कि कोई बड़ी गड़बड़ी हो सकती है। इसलिए जल्दबाजी में कोई काम न करें। सिंगल लोगों को दोस्तों के साथ वक्त बिताकर खुशी होगी।
- उपाय- शिव जी की मूर्ति घर में स्थापित करें।
- सावधानी- नमक का सेवन न करें।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 05
- लकी दिशा- पश्चिम
तुला राशि (रे, रो, रा, ता, ते, तू)
जिन लोगों की शादी हो चुकी है, उन्हें अकेलापन महसूस होगा। जीवनसाथी को किसी कारण घर से दूर जाना पड़ सकता है। सिंगल जातक जल्दबाजी में कोई काम न करें। अन्यथा आपकी परेशानियां कम होने की जगह और ज्यादा बढ़ सकती हैं।
- उपाय- नमक का दान करें।
- सावधानी- चावल खाने से बचें।
- शुभ रंग- काला
- शुभ अंक- 27
- लकी दिशा- पूर्व
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: कुंडली के किस भाव व लग्न में शनि के होने से बढ़ती हैं परेशानियां? पंडित सुरेश पांडेय से जानें
वृश्चिक राशि (लो, ने, नी, नू, या, यी)
चंद्र गोचर का शुभ प्रभाव आपकी लव लाइफ पर पड़ेगा। सिंगल लोगों की मुलाकात उनके सच्चे प्यार से हो सकती है। जबकि विवाहित जातकों को दिन खत्म होने से पहले जीवनसाथी और बच्चों के साथ सुनहरे पल साझा करने का अवसर मिलेगा।
- उपाय- सफेद रंग की मिठाई का दान करें।
- सावधानी- गलत शब्दों का इस्तेमाल न करें।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 03
- लकी दिशा- उत्तर
धनु राशि (धा, ये, यो, भी, भू, फा, ढा)
विवाहित जातकों को अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर नहीं मिलेगा। किसी न किसी काम में आप उलझे रहेंगे। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उनके लिए पुराने पड़ोसियों के घर से रिश्ता आ सकता है।
- उपाय- पीले रंग की मिठाई का दान करें।
- सावधानी- किसी का अपमान न करें।
- शुभ रंग- सफेद
- शुभ अंक- 09
- लकी दिशा- पूर्व
मकर राशि (जा, जी, खो, खू, ग, गी, भो)
चंद्र गोचर का शुभ प्रभाव आपकी लव लाइफ पर नहीं पड़ेगा। बल्कि छोटी-छोटी बातों पर बार-बार जीवनसाथी से तू-तू मैं-मैं होगी। इसके अलावा परिवार के किसी सदस्य की तबीयत भी खराब हो सकती है। नए रिश्ते की शुरुआत करने के लिए सिंगल जातकों के लिए शुक्रवार का दिन शुभ नहीं है।
- उपाय- शिवलिंग का गंगाजल से अभिषेक करें।
- सावधानी- सड़क क्रॉस करते समय सावधान रहें।
- शुभ रंग- वाइट
- शुभ अंक- 10
- लकी दिशा- पश्चिम
कुंभ राशि (गे, गो, सा, सू, से, सो, द)
प्यार के मामले में विवाहित कुंभ राशिवालों का दिन कुछ खास अच्छा नहीं रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर साथी से तू-तू मैं-मैं हो सकती है, जिसके कारण मन बेचैन रहेगा। जो लोग अविवाहित हैं, उनका दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनेगा। जहां किसी स्पेशल व्यक्ति से मुलाकात होगी।
- उपाय- शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें।
- सावधानी- अकेले घर से बाहर न जाएं।
- शुभ रंग- संतरी
- शुभ अंक- 12
- लकी दिशा- दक्षिण
मीन राशि (दी, दो, दू, चा, ची, झ)
आपके और पार्टनर के बीच बढ़ती दूरियों के कारण मीन राशिवालों को अकेलापन महसूस होगा, जिसे दूर करने के लिए आप अपने साथी से बात करें। लेकिन इस बारे में गलती से भी किसी को न बताएं।
- उपाय- शिवलिंग का चीनी के पानी से अभिषेक करें।
- सावधानी- बड़े-बुजुर्गों का अपमान न करें।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 22
- लकी दिशा- उत्तर
ये भी पढ़ें- Longest Day 2025: 21 जून को 14 से 16 घंटे तक चमकेंगे सूर्य देव, इन 3 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
तुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 hrs agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
10 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
1 day agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
4 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
5 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines