हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Love Rashifal: प्यार के मामले में 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 19 अक्टूबर का दिन? पढ़ें रविवार का लव राशिफल

Love Rashifal: 19 अक्टूबर 2025, वार रविवार का दिन कुछ राशियों के लिए प्यार के मामले में अच्छा नहीं रहेगा क्योंकि जीवनसाथी और घरवालों से उनका झगड़ा होगा. अगर आप जानना चाहते हैं कि ये दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो उसके लिए पढ़ें 19 अक्टूबर 2025 का लव राशिफल.

विज्ञापन
Credit- News 24 Graphics

Love Rashifal 19 October 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, 19 अक्टूबर 2025 को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी और चतुर्दशी तिथि रहेगी. साथ ही उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र, हस्त नक्षत्र, इन्द्र योग, वैधृति योग, वणिज करण और विष्टि करण बन रहा है. इसके अलावा रविवार को छोटी दिवाली का पर्व भी मनाया जाएगा. हालांकि, 19 अक्टूबर को किसी भी ग्रह का राशि गोचर नहीं होगा, लेकिन नक्षत्र गोचर का प्रभाव राशियों पर जरूर पड़ेगा. चलिए अब जानते हैं 19 अक्टूबर 2025 के लव राशिफल के बारे में.

मेष राशि

शादीशुदा मेष राशि के जातकों का जीवनसाथी से किसी तीसरे व्यक्ति को लेकर झगड़ा हो सकता है. यदि आपने शांति से स्थिति को नहीं संभाला तो आगे चलकर आपके रिश्ते में परेशानियां आना पक्का है.

वृषभ राशि

दोपहर तक का समय शादीशुदा वृषभ राशि के जातकों के लिए सामान्य रहेगा, लेकिन उसके बाद पार्टनर से बहस होगी. यदि आपने शांति से स्थिति को सुलझाने की कोशिश नहीं की तो आपको ही भविष्य में परेशानियों का ज्यादा सामना करना पड़ेगा.

विज्ञापन

मिथुन राशि

शादीशुदा मिथुन राशि के जातकों को जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका तो मिलेगा, लेकिन आप उनसे बातचीत करने की जगह लड़ेंगे, जिससे दोनों को तनाव होगा.

कर्क राशि

विवाहित कर्क राशि के जातक और उनके पार्टनर के बीच विश्वास व पारदर्शिता बढ़ेगी. उम्मीद है कि यह दिन आपके लिए रिश्ते में स्थिरता लाने वाला साबित होगा. वहीं, सिंगल जातक किसी पुराने दोस्त से भावनात्मक जुड़ाव महसूस करेंगे.

विज्ञापन

सिंह राशि

शादीशुदा सिंह राशि के जातकों के मन में अपने रिश्ते को लेकर दुविधा रहेगी, जिस कारण प्रेम जीवन भी प्रभावित होगा. इसके अलावा जीवनसाथी से मामूली बात पर बहस भी हो सकती है.

कन्या राशि

विवाहित कन्या राशि के जातकों को अपने दिल की बात साझा करने का जीवनसाथी से पूरा मौका मिलेगा, जिससे रिश्ते में पहले के मुकाबले और ज्यादा गहराई आएगी.

विज्ञापन

तुला राशि

आज का दिन तुला राशिवालों के लिए अपने रिश्ते को मजबूत बनाने का है. इसलिए अपने साथी पर विश्वास रखें और उनसे खुलकर बातचीत करें.

ये भी पढ़ें- Mahayuti 2025 Rashifal: दिवाली के बाद चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, तुला राशि में बनेगी बुध-सूर्य-चंद्र की महायुति

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

यदि आपको लगता है कि आपके और आपके पार्टनर के बीच बहुत ज्यादा दूरियां आ गई हैं तो उन्हें मिटाने के लिए आप कोई बड़ा कदम रविवार को उठा सकते हैं. उम्मीद है कि जल्द आपके रिश्ते में फिर से स्थिरता आएगी.

धनु राशि

विवाहित धनु राशि के जातकों को अपने रिश्ते में रोमांस और समझदारी दोनों का बराबर संतुलन देखने को मिलेगा. उम्मीद है कि आप अपने पार्टनर के साथ कुछ समय बिताएंगे और एक दूसरे के प्रति सम्मान व्यक्त करेंगे.

विज्ञापन

मकर राशि

विवाहित मकर राशि के लोगों के लिए यह दिन खास रहेगा, क्योंकि किसी मनचाहे व्यक्ति का रिश्ता आपके लिए आ सकता है. वहीं, जो लोग शादीशुदा हैं, उनके रिश्ते में चल रही परेशानियों का रविवार को अंत होगा. आप अपने पार्टनर से खुलकर संवाद कर पाएंगे.

कुंभ राशि

सिंगल कुंभ राशि के जातक ऑफिस में किसी दोस्त से भावनात्मक जुड़ाव महसूस करेंगे. हालांकि, इस बात पर गौर देने की जगह आप अपने काम पर ध्यान देंगे तो ज्यादा अच्छा होगा. वहीं, जो लोग प्रेम बंधन में बंध चुके हैं, उनके लिए रविवार का दिन खुशियां लेकर आएगा. आप अपने साथी के साथ अच्छा समय रात तक बिताएंगे.

विज्ञापन

मीन राशि

विवाहित मीन राशि के जातक पुराने गिले-शिकवे को भुलाकर नई शुरुआत करेंगे. साथ ही अपने रिश्ते को लेकर सजग होंगे. इसके अलावा घरवालों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा.

ये भी पढ़ें- Yuti 2025 Rashifal: शुरू हुआ 4 राशियों का गोल्डन टाइम, मिथुन राशि में बनी चंद्र-देवगुरु बृहस्पति की युति

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola