Love Rashifal 17 December 2024:ज्योतिष में इंद्र और ब्रह्म योग को शुभ माना गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जब-जब इन दोनों योग का निर्माण साथ में होता है, तो ज्यादातर उसका शुभ प्रभाव राशियों पर पड़ता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 17 दिसंबर 2024, दिन मंगलवार को पौष माह की कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। साथ ही इंद्र योग और ब्रह्म योग का निर्माण हो रहा है। यदि आप भी जानना चाहते हैं कि इन दोनों योग का शुभ प्रभाव आपकी लव लाइफ पर पड़ेगा या नहीं, तो इसके लिए पढ़ें 17 दिसंबर का लव राशिफल।
मेष राशि
शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद जातकों का मंगलवार का दिन यादगार रहने वाला है। पार्टनर के साथ कहीं बाहर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। साथ में वक्त बिताने से आप दोनों के बीच प्रेम बढ़ेगा। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उनके जीवन में पहले प्यार का फिर से आगमन हो सकता है।
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 2
वृषभ राशि
कपल को अकेले में अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे आप अपने साथी को अच्छे से जान पाएंगे। जो लोग अभी तक सिंगल हैं, उनसे उनका क्रश अपने मन की बात बोल सकता है।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- 9
मिथुन राशि
अविवाहित जातकों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद जातकों को सोलमेट संग समय बिताने से उन्हें जानने का मौका मिलेगा। इससे आप दोनों के बीच आई दूरियां काफी हद तक कम हो जाएंगी।
शुभ रंग- काला
शुभ अंक- 4
कर्क राशि
यदि आप अपने साथी के साथ कहीं घूमने जा रहे हैं, तो वहां पार्टनर से बात करते समय अपने शब्दों पर खास ध्यान दें। नहीं तो लड़ाई होने की संभावना है। सिंगल जातकों की कुंडली में ग्रहों की स्थिति सामान्य नहीं है, जिसके कारण विवाह का योग नहीं बन रहा है।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 7
सिंह राशि
शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद कपल के रिश्ते में मजबूती आएगी। साथी के साथ अकेले में समय बिताने से आप उन्हें अच्छे से जान पाएंगे। इससे आप दोनों के बीच आई दूरियां थोड़ी कम होंगी।
शुभ रंग- ब्राउन
शुभ अंक- 5
कन्या राशि
किसी खास इंसान की एंट्री जल्द ही सिंगल जातकों के जीवन में हो सकती है। वहीं जो लोग शादीशुदा या रिलेशनशिप में हैं, उनके लिए मंगलवार का दिन बेहद खास रहने वाला है। शाम का समय साथी के साथ बिताएंगे, जिससे आप दोनों के बीच प्रेम बढ़ेगा।
शुभ रंग- पिंक
शुभ अंक- 1
तुला राशि
यदि आप रिलेशनशिप में हैं और काफी समय से साथी से नहीं मिले हैं, तो मंगलवार को आपकी उनसे मुलाकात हो सकती है। वहीं जो लोग शादीशुदा हैं, उनके प्रेम जीवन में सब कुछ सामान्य रहेगा। कुछ खास बदलाव आने की संभावना नहीं है।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 8
ये भी पढ़ें- Moon Transit: 2024 खत्म होने से पहले जागेगी 3 राशियों की किस्मत! वृषभ राशि में चंद्र ने किया गोचर
वृश्चिक राशि
जो लोग शादीशुदा हैं, वो शाम बाद साथी संग रोमांटिक पल साझा करेंगे। इससे मन प्रसन्न रहेगा। रिलेशनशिप में मौजूद लोग पार्टनर संग डेट पर जाने का प्लान बना सकते हैं।
शुभ रंग- आसमानी
शुभ अंक- 9
धनु राशि
उम्मीद है कि शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद लोग मंगलवार को अपने साथी के साथ डिनर डेट पर जाएंगे। सोलमेट के साथ अकेले में समय बिताने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आपके रिश्ते में मजबूती भी आएगी।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 2
मकर राशि
बहुत दिनों से यदि आप अपने पार्टनर को कुछ बताने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सही समय नहीं मिल रहा है, तो मंगलवार को याद से उनसे अपने मन की बात बोल दें। नहीं तो आगे चलकर आपके प्रेम जीवन में परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। सिंगल जातकों के लिए शादी का रिश्ता आ सकता है।
शुभ रंग- सफेद
शुभ अंक- 7
कुंभ राशि
हाल ही में जो लोग रिलेशनशिप में आए हैं, उनका साथी उनसे किसी बात पर नाराज हो सकता है। यदि आपने उन्हें मनाने का प्रयास नहीं किया, तो आपका ब्रेकअप भी हो सकता है। शादीशुदा कपल के रिश्ते में दरार आने की संभावना है।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 4
मीन राशि
दिन खत्म होने से पहले मीन राशि के जातकों की सोलमेट से लड़ाई हो सकती है। लड़ाई के दौरान यदि आपने सोच-समझकर शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया, तो आपका रिश्ता टूटने की कगार पर आ सकता है।
शुभ रंग- ऑरेंज
शुभ अंक- 2
ये भी पढ़ें- Zodiac Signs: शनि-शुक्र समेत 4 ग्रह 2025 में चलेंगे उल्टी चाल; 3 राशियों को होगा फायदा, बढ़ेगी धन-संपत्ति!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
18 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
3 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines