---विज्ञापन---

Moon Transit: 2024 खत्म होने से पहले जागेगी 3 राशियों की किस्मत! वृषभ राशि में चंद्र ने किया गोचर

Moon Transit 2024: आज यानी 13 दिसंबर, दिन शुक्रवार को मन के कारक ग्रह चंद्र देव ने वृषभ राशि में गोचर कर लिया है। इससे पहले वो मेष राशि में विराजमान थे। चलिए जानते हैं आज किस समय चंद्र का गोचर हुआ है, जिसका शुभ प्रभाव आने वाले कुछ दिनों तक राशियों के ऊपर पड़ने वाला है।

Moon Transit 2024: ज्योतिष में प्रत्येक ग्रह का अपना अलग महत्व है। हर एक ग्रह की अलग-अलग समय पर चाल बदलती है, जिसका शुभ और अशुभ प्रभाव समय-समय पर 12 राशियों के ऊपर पड़ता है। नवग्रहों में से एक चंद्र देव हैं, जो मात्र सवा दो दिन में ही राशि परिवर्तन कर लेते हैं। चंद्र यानी चंद्रमा को मन, माता और रानी का कारक ग्रह माना गया है।

वैदिक पंचांग के मुताबिक, आज यानी 13 दिसंबर 2024, दिन शुक्रवार को चंद्र देव ने वृषभ राशि में गोचर कर लिया है। इससे पहले वो मेष राशि में मौजूद थे। 11 दिसंबर 2024 को सुबह 11 बजकर 47 मिनट पर चंद्र ने मेष राशि में गोचर किया था। चलिए जानते हैं उन राशियों के बारे में, जिनके जातकों की किस्मत वृषभ राशि में चंद्र गोचर से चमकने वाली है।

---विज्ञापन---

चंद्र की कृपा से 3 राशियों का जागेगा भाग्य!

मेष राशि

आज चंद्र देव ने मेष राशि में से निकलकर वृषभ राशि में गोचर किया है। माना जा रहा है कि ये गोचर मेष राशि के लोगों के लिए लाभदायक रहने वाला है। जिन लोगों की खुद की दुकान है, वो जल्द अपने पिता जी के नाम पर एक और दुकान खरीद सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों की जॉब मनचाही कंपनी में लग सकती है। जहां सैलरी के साथ-साथ पद में भी वृद्धि होने की संभावना है।

शादीशुदा कपल के बीच प्रेम बढ़ेगा। इसके अलावा आपका पार्टनर आपको कहीं बाहर घूमाने के लिए भी लेकर जा सकता है। 2024 खत्म होने से पहले अविवाहित जातकों की शादी पक्की हो सकती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Video: शुक्र-राहु की कृपा से बढ़ेगी 3 राशियों की सेविंग, सेहत में भी होगा सुधार!

धनु राशि

2024 के खत्म होने के साथ-साथ चंद्र देव की कृपा से धनु राशि के जातकों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। घरवालों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है, तो जल्द मनमुटाव दूर होने की संभावना है। युवाओं के लिए सफलता के नए द्वार खुलेंगे, जिससे करियर में तरक्की मिलेगी। बेरोजगार जातकों को मनचाही नौकरी 2024 खत्म होने से पहले मिल सकती है। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा, जिससे एग्जाम में अच्छे नंबर आएंगे। कोर्ट से जुड़ा कोई काम यदि धनु राशि के जातकों का अटका है, तो वो जल्द पूरा हो सकता है।

---विज्ञापन---

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए चंद्र का गोचर वरदान के समान साबित होने वाला है। परिवार में खुशहाली का माहौल 2024 खत्म होने से पहले बना रहेगा। कारोबार में कारोबारियों को खूब फायदा होगा, जिससे आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा। नौकरी की तलाश से जुटे जातकों को जल्द खुशखबरी मिल सकती है। अविवाहित जातकों के लिए जल्द विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने की संभावना है। राजनीति से जुड़े जातकों का समाज में सम्मान बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें- Video: राहु गोचर से इस राशि के लोगों को होगा तगड़ा मुनाफा, बेरोजगारों को मिलेगी नौकरी!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

First published on: Dec 13, 2024 09:56 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
Sponsored Links by Taboola