Love Rashifal 11 July 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, सावन माह के पहले दिन 11 जुलाई को प्रात: काल 02 बजकर 08 मिनट तक श्रावण माह की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि रहेगी, जिसके बाद द्वितीया तिथि का आरंभ हो रहा है। जबकि राहुकाल सुबह 10 बजकर 52 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। नक्षत्र की बात करें तो प्रात: काल 05 बजकर 56 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा रहेगा, जिसके बाद उत्तराषाढ़ा का आरंभ होगा।
शुक्रवार को रात 08 बजकर 44 मिनट तक वैधृति योग रहेगा, जिसके उपरांत विष्कुम्भ योग बन रहा है। जबकि दोपहर 12 बजकर 08 मिनट पर चंद्र देव मकर राशि में गोचर करेंगे। चलिए अब जानते हैं 11 जुलाई 2025, वार शुक्रवार के प्रेम राशिफल और उपायों के बारे में।
मेष राशि (अ, च, चू, चे, ला, ली, लू, ले)
सावन माह के पहले दिन विवाहित मेष राशिवालों की लव लाइफ अच्छी रहेगी। जीवनसाथी से रोमांस करने का मौका मिलेगा। अविवाहित जातकों को शिव जी की कृपा से 11 जुलाई को अपना हमसफर मिल सकता है।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 12, 18
- लकी दिशा- उत्तर
- उपाय- घी का दान करें।
- सावधानी- किसी से लड़ाई न करें।
वृषभ राशि (उ, ए, ई, द, दी, वो, औ)
शादीशुदा जातक सुबह की पूजा जीवनसाथी के साथ करेंगे। पूरे दिन जीवनसाथी का मूड अच्छा रहेगा और वो आपको खुश रखने का प्रयास करेंगे। जो लोग लंबे समय से सिंगल हैं, उन्हें सावन माह के पहले सोमवार को अपना जीवनसाथी मिल सकता है।
- शुभ रंग- संतरी
- शुभ अंक- 20, 12
- लकी दिशा- पूर्व
- उपाय- चावल का दान करें।
- सावधानी- गलत संगत में फंसने से बचें।
मिथुन राशि (क, के, को, घ, छ, ह, ड)
लव रिलेशनशिप में मौजूद जातक सावन माह के पहले दिन अपने साथी के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। विवाहित जातकों का पार्टनर उनसे नाराज हो सकता है। यदि आपने अपने साथी की नाराजगी को दूर नहीं किया तो समय के साथ मतभेद बढ़ते चले जाएंगे।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 01, 19
- लकी दिशा- दक्षिण
- उपाय- चीनी का दान करें।
- सावधानी- झूठ बोलने से बचें।
कर्क राशि (ह, हे, हो, ही, डा, डो)
सिंगल लोगों का इंतजार सावन माह के पहले दिन भी जारी रहेगा। जबकि शादीशुदा लोगों के रिश्ते में तीसरे व्यक्ति के आने के कारण गलतफहमियां उत्पन्न होंगी।
- शुभ रंग- ग्रीन
- शुभ अंक- 04, 14
- लकी दिशा- पश्चिम
- उपाय- शिवलिंग की पूजा करें।
- सावधानी- किसी का अपमान न करें।
सिंह राशि (म, मे, मी, टे, टा, टी)
शादीशुदा लोगों के लिए सावन माह का पहला दिन अच्छा रहेगा। लेकिन अपने गुस्से पर काबू रखें और इगो को अपने रिश्ते के बीच में न आने दें। अविवाहित जातकों का दिन शिव कृपा से अच्छा रहेगा। लेकिन हमसफर से मुलाकात होने के योग नहीं हैं।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 13, 17
- लकी दिशा- पूर्व
- उपाय- शिव जी की पूजा करें।
- सावधानी- तले-भुने खाने से दूरी बनाएं।
कन्या राशि (प, पे, पो, ष, ण)
जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनका सावन माह के पहले दिन अपने साथी के साथ बाहर जाने का प्लान बनेगा। शादीशुदा दंपती के लिए शुक्रवार का दिन सामान्य रहेगा।
- शुभ रंग- वाइट
- शुभ अंक- 20, 27
- लकी दिशा- उत्तर
- उपाय- शिवलिंग पर गंगाजल अर्पित करें।
- सावधानी- बासी भोजन न खाएं।
तुला राशि (रे, रो, रा, ता, ते, तू)
विवाहित जातकों को जीवनसाथी संग कम समय बिताने का मौका मिलेगा, जिसके कारण मन उदास रहेगा। प्यार के मामले में सावन माह का पहला दिन लव रिलेशनशिप में मौजूद जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा।
- शुभ रंग- सफेद
- शुभ अंक- 11, 19
- लकी दिशा- पश्चिम
- उपाय- पानी का शाम के समय दान करें।
- सावधानी- किसी से भी झगड़ा न करें।
वृश्चिक राशि (लो, ने, नी, नू, या, यी)
सिंगल लोगों को शिव कृपा से 11 जुलाई को अपना प्रेम मिल सकता है। जबकि शादीशुदा लोगों का घरवालों से झगड़ा होगा, जिसके कारण जीवनसाथी की नाराजगी और फटकार का सामना करना पड़ेगा।
- शुभ रंग- काला
- शुभ अंक- 02, 08
- लकी दिशा- दक्षिण
- उपाय- दोपहर में चीनी का दान करें।
- सावधानी- नकारात्मक चीजों से दूर रहें।
धनु राशि (धा, ये, यो, भी, भू, फा, ढा)
अविवाहित लोगों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। सेहत में गिरावट आ सकती है। शादीशुदा लोग शुक्रवार को रोमांस में डूबे रहेंगे। जीवनसाथी के साथ प्यार भरे पल साझा करने से खुशी होगी और रिश्ते में गहराई आएगी।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 12, 18
- लकी दिशा- उत्तर
- उपाय- रात में नमक का दान करें।
- सावधानी- मांस-मदिरा का सेवन न करें।
मकर राशि (जा, जी, खो, खू, ग, गी, भो)
सिंगल लोगों की लाइफ में सावन माह के पहले दिन प्यार की एंट्री नहीं होगी, बल्कि घर में क्लेश होगा। शादीशुदा लोगों को प्रेम जीवन से जुड़ा कोई फैसला लेना पड़ सकता है।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 03, 09
- लकी दिशा- पश्चिम
- उपाय- दिन खत्म होने से पहले मिठाई का दान करें।
- सावधानी- नाखून न काटें।
कुंभ राशि (गे, गो, सा, सू, से, सो, द)
विवाहित जातक जीवनसाथी के साथ शाम के समय खुशनुमा पल बिताएंगे, लेकिन बच्चों के कारण थोड़ा तनाव हो सकता है। हाल के दिनों में जो लोग लव रिलेशनशिप में आए हैं, उनका दिन रोमांस से भरा रहेगा।
- शुभ रंग- संतरी
- शुभ अंक- 13, 17
- लकी दिशा- पूर्व
- उपाय- पीले रंग की मिठाई का दान करें।
- सावधानी- बाल न कटवाएं।
मीन राशि (दी, दो, दू, चा, ची, झ)
अविवाहित लोगों के लिए सावन माह के पहले दिन शादी का रिश्ता आ सकता है। जो लोग अपने जीवनसाथी से दूर रहते हैं, उन्हें अपने साथी से मुलाकात करने का मौका मिलेगा।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 02, 09
- लकी दिशा- उत्तर
- उपाय- सफेद चीनी का दान करें।
- सावधानी- तेल मालिश करने से बचें।
ये भी पढ़ें- Ho’oponopono Prayer क्या है? जानें 4 लाइनों से कैसे पूरी हो सकती है कोई भी इच्छा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
6 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
22 hrs agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines