Love Rashifal 10 November 2024: ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि जब-जब ग्रह गोचर के कारण शुभ और अशुभ योग का निर्माण होता है, तो उसका गहरा प्रभाव 12 राशियों की लव लाइफ पर पड़ता है। जहां शुभ योग के कारण कपल के बीच चल रहा मनमुटाव खत्म होता है। वहीं अशुभ योग के नकारात्मक प्रभाव के कारण प्रेम जीवन में आए दिन परेशानियां बनी रहती हैं।
वैदिक पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। साथ ही ध्रुव योग का निर्माण हो रहा है, जिसका गहरा प्रभाव प्रत्येक व्यक्ति की लव लाइफ पर पड़ेगा। यदि आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन प्यार और रोमांस के मामले में आपका कैसा रहेगा, तो इसके लिए पढ़ें 10 नवंबर 2024 का लव राशिफल।
मेष राशि
रिलेशनशिप में मौजूद लोगों को प्यार में धोखा मिल सकता है, जिसके कारण उन्हें मानसिक तनाव रहेगा। शादीशुदा कपल के बीच भी परिस्थिति अनुकूल नहीं रहेगी। बीती बातों को लेकर पार्टनर से अनबन हो सकती है।
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 6
वृषभ राशि
जो लोग कमिटेड रिलेशनशिप में हैं, उन्हें पार्टनर की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। यदि समय रहते आपने अपने गुस्से पर काबू नहीं किया, तो आपका रिश्ता भी टूट सकता है। शादीशुदा कपल के बीच भी परेशानियां उत्पन्न होंगी, जिसके कारण वृषभ राशि के जातकों की सेहत खराब हो सकती है।
शुभ रंग- पिंक
शुभ अंक- 2
मिथुन राशि
रिलेशनशिप में मौजूद जातकों का पार्टनर से पुरानी बातों को लेकर एक बार फिर झगड़ा हो सकता है। समय रहते यदि आपने स्थिति को संभालने का प्रयास नहीं किया, तो आपका ब्रेकअप होने की पूरी संभावना है। वहीं जिन लोगों की शादी हो चुकी है, उनका दिन दोपहर बाद का थोड़ा परेशानी भरा रहेगा। पार्टनर की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 7
ये भी पढ़ें- Yamraj Temple: इस मंदिर में बहन-भाई साथ में जरूर करें दर्शन, यमराज-यमुना जी की कृपा से बढ़ेगा प्रेम!
कर्क राशि
अगर आप कमिटेड रिलेशनशिप में हैं लेकिन अपने रिश्ते में खुश नहीं हैं, तो इस बारे में जल्द से जल्द पार्टनर से बात कर लें। अन्यथा ज्यादा चिंता करने के कारण आपकी मानसिक स्थिति पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। शादीशुदा कपल को पार्टनर की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा, जिसके कारण पूरे दिन मन उदास रहेगा।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 5
सिंह राशि
हाल ही में जिन लोगों की शादी हुई है, वो पार्टनर को समझने का प्रयास करें। अन्यथा रोज-रोज की लड़ाई झगड़ों से तंग आकर आपका पार्टनर आपसे तलाक लेने के बारे में विचार कर सकता है। वहीं जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनका दिन भी कुछ खास अनुकूल नहीं रहेगा। दोपहर से पहले पार्टनर से अनबन हो सकती है।
शुभ रंग- आसमानी
शुभ अंक- 9
कन्या राशि
दोपहर बाद का समय शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद कपल के हित में रहेगा। लेकिन उससे पहले पार्टनर से लड़ाई हो सकती है। इसके अलावा कहीं बाहर जाने का प्लान भी कैंसिल हो सकता है।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 5
तुला राशि
शादीशुदा जातक यदि अपने रिश्ते में खुश नहीं हैं, तो इस बारे में पार्टनर से बात करने का प्रयास करें। अन्यथा आपकी मानसिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। रिलेशनशिप में मौजूद जातकों का पार्टनर कहीं बाहर जाने की इच्छा व्यक्त कर सकता है। साथ में समय बिताने से कपल के बीच चल रही परेशानियां कम होंगी।
शुभ रंग- ऑरेंज
शुभ अंक- 3
वृश्चिक राशि
रिलेशनशिप और शादीशुदा कपल दो से तीन दिन के लिए कहीं बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं। अकेले में भरपूर समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे रिश्ते में मजबूती आएगी और मनमुटाव दूर होंगे।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- 1
धनु राशि
अगर आपकी शादी हो चुकी है या आप कमिटेड रिलेशनशिप में हैं, तो आज का दिन आपके हित में रहेगा। पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ रंग- ब्राउन
शुभ अंक- 9
मकर राशि
कमिटेड रिलेशनशिप और शादीशुदा कपल के लिए आज का दिन प्यार और रोमांस के मामले में कुछ खास अच्छा नहीं रहेगा। किसी अन्य व्यक्ति के कारण आप दोनों के बीच गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है, जिसकी वजह से मानसिक तनाव रहेगा।
शुभ रंग- पिंक
शुभ अंक- 6
कुंभ राशि
जिन लोगों की शादी हो चुकी है, उन्हें पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका नहीं मिलेगा। इस कारण मन थोड़ा परेशान रहेगा। रिलेशनशिप में मौजूद जातकों की साथी से मुलाकात होने की संभावना कम है। इसके अलावा कहीं बाहर जाने का प्लान भी कैंसिल हो सकता है।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- 9
मीन राशि
रिलेशनशिप में मौजूद जातक दोपहर बाद पार्टनर के साथ डेट पर जा सकते हैं। शादीशुदा जातक को भी उनका पार्टनर मूवी दिखाने के लिए लेकर जा सकता है। साथी के साथ अकेले में समय बिताने से अच्छा लगेगा।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 2
ये भी पढ़ें- Budh Gochar: 11 नवंबर के बाद इन 3 राशियों का गोल्डन टाइम होगा शुरू, बुध गोचर रहेगा शुभ!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
22 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines