Love Rashifal 1 October 2024: अक्टूबर का महीना आज से शुरू हो रहा है, जो ग्रहों के लिहाज से बेहद खास है। इस दौरान कई महत्वपूर्ण ग्रहों का राशि और नक्षत्र परिवर्तन होगा, जिसका प्रभाव हर एक राशि के जातक की लव लाइफ पर पड़ेगा। इसके अलावा शुभ योग के निर्माण के कारण प्रेम जीवन में परिवर्तन आएगा। पंचांग के अनुसार, आज 1 अक्टूबर 2024 दिन मंगलवार को कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। इसी के साथ शुक्ल योग और ब्रह्म योग भी बन रहे हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि इन दोनों शुभ योग का प्रभाव आपकी लव लाइफ पर शुभ पड़ेगा या अशुभ, तो इसके लिए पढ़ें 1 अक्टूबर का लव राशिफल।
मेष राशि
ऑफिस के काम के कारण रिलेशनशिप और शादीशुदा लोग पार्टनर को समय नहीं दे पाएंगे, जिसके कारण लड़ाई होने की संभावना है। इसके अलावा बने बनाए प्लान कैंसिल हो जाएंगे, जिससे मन उदास रहेगा।
शुभ रंग- पिंक
शुभ अंक- 6
वृषभ राशि
रिलेशनशिप में मौजूद लोग यदि आज पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जा रहे हैं, तो प्लान कैंसिल होने की पूरी संभावना है। इसके अलावा शादीशुदा कपल का दिन भी रिलेशनशिप में मौजूद लोगों की तरह कुछ खास अच्छा नहीं रहेगा।
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 2
मिथुन राशि
जिन लोगों के माता-पिता उनके विवाह के लिए योग्य पार्टनर की तलाश कर रहे हैं, उनकी खोज दिन खत्म होने से पहले पूरी हो सकती है। शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद कपल का दिन प्यार के मामले में बीते दिन के मुकाबले अच्छा रहेगा।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 7
कर्क राशि
प्यार के लिहाज से रिलेशनशिप और शादीशुदा कपल का दिन अच्छा व्यक्ति होगा। पार्टनर के साथ समय बिताने से पुरानी यादें ताजा होंगी और मनमुटाव दूर होंगे।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- 2
ये भी पढ़ें- Grah Gochar: शनि, बुध और शुक्र गोचर से इन 5 राशियों को होगा भारी नुकसान, लगाने पड़ सकते हैं अस्पताल के चक्कर!
सिंह राशि
अगर आपकी शादी हो चुकी है, तो आज का दिन प्यार के मामले में आपका अनुकूल सिद्ध होगा। रिलेशनशिप में मौजूद लोगों का दिन प्यार के लिहाज से अनुकूल नहीं रहेगा। पुरानी बातों को लेकर एक बार फिर कपल के बीच लड़ाई हो सकती है।
शुभ रंग- काला
शुभ अंक- 1
कन्या राशि
अक्टूबर माह का पहला दिन कन्या राशि के जातकों की लव लाइफ में खुशियां लेकर आ सकता है। शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद लोग पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।
शुभ रंग- ऑरेंज
शुभ अंक- 9
तुला राशि
जिन लोगों के माता-पिता उनकी शादी के लिए रिश्ता ढूंढ रहे हैं, अक्टूबर माह का पहला दिन उनके लिए शुभ रहेगा। शादी पक्की हो सकती है। रिलेशनशिप में मौजूद और शादीशुदा कपल का दिन भी अनुकूल रहेगा। पार्टनर की नाराजगी खत्म होगी।
शुभ रंग- पर्पल
शुभ अंक- 3
वृश्चिक राशि
रिलेशनशिप में मौजूद लोगों का पार्टनर उन्हें सरप्राइज दे सकता है, जिसे प्रकार इस राशि के जातकों को बेहद प्रसन्नता होगी। शादीशुदा कपल का दिन प्यार के लिहाज से ठीक-ठाक रहेगा। हंसी-मजाक के पल पार्टनर के साथ व्यतीत करेंगे।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 5
धनु राशि
अगर आपको अपने लिए एक योग्य पार्टनर की तलाश है, तो आज का दिन आपका बेहद अच्छा रहेगा। आपकी मुलाकात आपके सोलमेट से हो सकती है। शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद लोग भी अपने सोलमेट के साथ अच्छा व रोमांटिक समय बिताएंगे।
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 9
मकर राशि
दांपत्य जीवन में प्यार बना रहेगा। रिलेशनशिप में मौजूद लोगों का दिन प्यार के लिहाज से कुछ खास अच्छा व्यतीत होता नहीं दिख रहा है। साथी की नाराजगी का सामना मकर राशि के लोगों को करना पड़ सकता है।
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 2
कुंभ राशि
रिलेशनशिप में मौजूद कपल के बीच आई गलतफहमियां दूर होंगी और पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। शादीशुदा कपल के बीच किसी तीसरे व्यक्ति के कारण यदि परेशानियां उत्पन्न हो रही हैं, तो समस्या का समाधान जल्द कुंभ राशि के लोगों को मिल सकता है।
शुभ रंग- ब्राउन
शुभ अंक- 9
मीन राशि
प्यार के मामले में अक्टूबर महीने का पहला दिन रिलेशनशिप और शादीशुदा जातकों के लिए बीते दिनों के मुकाबले अच्छा रहेगा। किसी रोमांटिक जगह पर पार्टनर के साथ जाएंगे, तो दिन यादगार रहेगा।
शुभ रंग- ऑरेंज
शुभ अंक- 4
ये भी पढ़ें- Numerology: अपने मोबाइल नंबर से चेक करें आप सही प्रोफेशन में हैं या नहीं?
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
लीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
16 hrs agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
19 hrs ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
1 day agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
2 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
2 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शुक्रवार को भद्रा का साया, जानिए कैसा बीतेगा सभी का दिन, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines