---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

16 दिसंबर से लगेगा खर मास, विवाह सहित सभी शुभ कार्यों पर एक महीने के लिए लगेगी रोक

Khar Maas 2022: हिंदू पंचांग के अनुसार 16 दिसंबर को सुबह लगभग 10 बजे सूर्य देव वृश्चिक राशि छोड़कर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही खर मास या धनुर्मास भी आरंभ हो जाएगा। अगले एक महीने तक सूर्य धनु राशि में ही रहेगा। इस घटना को धनु संक्रान्ति भी कहा जाता है। इसे […]

---विज्ञापन---

Khar Maas 2022: हिंदू पंचांग के अनुसार 16 दिसंबर को सुबह लगभग 10 बजे सूर्य देव वृश्चिक राशि छोड़कर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही खर मास या धनुर्मास भी आरंभ हो जाएगा। अगले एक महीने तक सूर्य धनु राशि में ही रहेगा। इस घटना को धनु संक्रान्ति भी कहा जाता है। इसे हिंदू धर्म में धार्मिक कार्यों के लिए अशुभ माना जाता है।

आचार्य अनुपम जौली के अनुसार सूर्य जब धनु राशि में आता है तो उस पर राहु की सीधी दृष्टि पड़ती है। इसके साथ ही सूर्य और शनि का द्विर्द्वादश नामक अशुभ योग भी बन रहा है। यह योग मौसम में परिवर्तन लाता है। संभवतया देश के कुछ हिस्सों में बर्फबारी और बारिश के साथ भारी सर्दी हो सकती है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ेंः Surya Gochar 2022: सूर्य करेगा 16 दिसं. को राशि परिवर्तन, इन 6 राशियों की लगेगी लॉटरी

इन सभी कार्यों पर लगेगी रोक, विवाह पर भी लगेगी रोक (Khar Maas 2022)

ज्योतिष के अनुसार खर मास को अशुभ माना गया है। इस समय किसी भी प्रकार के धार्मिक और मांगलिक कार्यों को करने के लिए मना किया जाता है। इस समय गृह निर्माण, मुंडन, यज्ञोपवीत संस्कार, सगाई, विवाह, गृह प्रवेश सहित अन्य सभी प्रकार के कार्यों पर रोक रहेगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ेंः Jyotish Tips: आज पूरे दिन में कभी भी एक बार पढ़ें लक्ष्मी जी का यह मंत्र, पैसा बरसने लगेगा

मकर संक्रान्ति पर फिर शुरू होंगे मांगलिक कार्य

अगले वर्ष 14 जनवरी 2023 को सूर्य धनु राशि से निकल कर मकर राशि में प्रवेश करेगा। इसके साथ ही खरमास भी समाप्त हो जाएगा और धार्मिक कार्यों पर लगी रोक हट जाएगी। एक बार फिर से सभी प्रकार के धार्मिक व मांगलिक कार्य किए जा सकेंगे।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Dec 14, 2022 02:08 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola