Sunil Sharma
Read More
Surya Gochar 2022: दिसंबर माह की 16 तारीख को ग्रहाधिपति सूर्य राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन सूर्य वृश्चिक राशि छोड़कर धनु राशि में जाएंगे। यहां वह 14 जनवरी 2023 तक रहेंगे। सूर्य का यह गोचर सभी राशियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा।
सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करते ही खरमास भी आरंभ हो जाएगा। खरमास 14 जनवरी 2023 तक रहेगा। इस अवधि में सभी तरह के शुभ कार्यों पर रोक लग जाएगी। इस दौरान कुछ आसान से उपाय करके आप भी अपने जीवन में आने वाली कठिनाईयों को दूर कर सकते हैं।
यह भी पढ़ेंः Jyotish Tips: आज पूरे दिन में कभी भी एक बार पढ़ें लक्ष्मी जी का यह मंत्र, पैसा बरसने लगेगा
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन शुभ रहेगा। लंबे समय से चली आ रही समस्याएं खत्म होंगी। शत्रुओं को आसानी से परास्त कर देंगे। समय पूरी तरह से अनुकूल होगा। आपमें जबरदस्त आत्मविश्वास, साहस और ऊर्जा का संचार होगा।
सूर्य का राशि परिवर्तन (Surya Ka Gochar) मिथुन राशि के लिए कॅरियर में ग्रोथ लेकर आएगा। उनके लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। दाम्पत्य जीवन भी मधुर और आनंददायी होगी। इनकम के नए सोर्स बनेंगे।
यह भी पढ़ेंः Hanumanji ke Upay: हर संकट की काट है हनुमानचालिसा के ये उपाय, आप भी ऐसे करें
जिन लोगों की राशि सिंह है, उनके लिए स्वर्णिम समय आने वाला है। सूर्य की राशि होने के कारण इनके जीवन में कई बड़े बदलाव आएंगे। व्यापार में एकदम से नई ऊंचाईयों को छू लेंगे। जॉब करते हैं तो भी फायदे में रहेंगे।
गोचर के बाद सूर्य तुला राशि के लिए तीसरे घर में आ जाएगा। अतः इस राशि के जातकों के लिए यह खगोलीय घटना शुभ रहेगी। वे जल्दी ही कोई बड़ी प्रोपर्टी या कार ले सकते हैं। जीवन में भी सभी तरह की सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। बिजनेस में भी ग्रोथ होगी। किसी जगह पर पैसा भी इन्वेस्ट कर सकते हैं।
यह भी पढ़ेंः Vastu Tips: अगर घर में है तुलसी तो ध्यान रखें ये नियम, वरना बर्बाद हो जाएंगे
सूर्य का गोचर धनु राशि में ही होगा। ऐसे में धनु राशि के लिए यह समय बहुत ही शुभ रहेगा। बढ़े-चढ़े आत्मविश्वास के दम पर वे अपने सभी कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। कार्यस्थल पर अधिकारियों और कलीग्स का सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा सौदा हाथ लग सकता है।
कुंभ राशि के जातकों के लिए 16 दिसंबर के बाद से अच्छा समय आ जाएगा। वे जिस भी काम में हाथ डालेंगे, वही सफलता मिलेगी। जॉब में प्रमोशन के चांस बन रहे हैं। बिजनेस में भी पहले की तुलना में सुधार होगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।