Kedarnath Dham: 25 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट, 20 अप्रैल को होगी बाबा भैरवनाथ की पूजा
Edited By Sunil Sharma

Edited By Sunil Sharma

Kedarnath Dham: चार धामों में एक केदारनाथ धाम के कपाट बहुत शीघ्र खुलने वाले है। मंदिर समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 25 अप्रैल 2023 को मेष लग्न में सुबह 6.20 बजे मंदिर के कपाट खोले जाएंगे।
इस विश्वप्रसिद्ध हिंदू तीर्थस्थल के कपाट खोलने का समय जन्मकुंडली देख कर किया जाता है। मंदिर के मुख्य पुजारी शिव शंकर के अनुसार बाबा केदारनाथ की जन्मराशि मिथुन मानी गई है। इसी के अनुसार कपाट खोलने और बंद करने का मुहूर्त निश्चित किया जाता है। मुहूर्त तय करते समय चन्द्रमा का वास, शुभ-अशुभ चौघड़िया, ज्योतिषीय योग व अन्य चीजों पर भी विचार किया जाता है।
महाशिवरात्रि पर पंच गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में पुजारियों व विद्वानों की एक सभा में सभी धामों के कपाट खोलने के मुहूर्त एवं तिथि की घोषणा की गई। यह तिथि निम्न प्रकार है-
यमुनोत्री के कपाट खुलने की तिथि – 22 अप्रैल
गंगोत्री के कपाट खुलने की तिथि – 22 अप्रैल
केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि – 25 अप्रैल
बदरीनाथ के कपाट खुलने की तिथि – 27 अप्रैल
दी गई जानकारी के अनुसार 20 अप्रैल को ओंकारेश्वर मंदिर में बाबा भैरवनाथ की पूजा होगी। उन्हें केदारपुरी का रक्षक माना जाता है। इसके बाद 21 अप्रैल को यात्रा आगे के लिए रवाना होगी। यात्रा 25 अप्रैल को केदारनाथ धाम पहुंचेगी जहां, विधिवत रूप से धाम के कपाट खोले जाएंगे। चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड सरकार ने रजिस्ट्रेशन ओपन कर दिया है। अब 15 मार्च से चारों धामों के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकेगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: