हर मर्ज का इलाज हैं हनुमानजी के ये उपाय, तुरंत दूर होंगी सब बाधाएं
Edited By Sunil Sharma

Edited By Sunil Sharma

Hanumanji Ke Upay: हनुमानजी को एक ऐसा देवता माना गया है जो कलियुग में भी पृथ्वी पर विद्यमान हैं। आप उन्हें सच्चे मन से याद करें, वे अवश्य ही आपकी मदद के लिए किसी न किसी रूप में प्रकट हो जाएंगे। ग्याहरवें रुद्रावतार के रूप में प्रकटे बजरंग बली, शक्ति, बल और सामर्थ्य तीनों में ही भगवान शिव के समान हैं। पूरी सृष्टि में ऐसा कोई कार्य नहीं हैं, जो उनके लिए असंभव हो।
ज्योतिषी एम. एस. लालपुरिया के अनुसार जो भी उनकी शरण में जाता है, उसके दुख खत्म हो जाते हैं। उन्हें प्रसन्न करने के लिए किसी मंत्र अनुष्ठान की जरूरत नहीं है वरन केवल मात्र हनुमानचालिसा और बजरंग बाण से ही प्रसन्न हो जाते हैं। जानिए तुरंत असर दिखाने वाले हनुमानजी के उपायों के बारे में
आपके जीवन में किसी भी प्रकार का संकट आ जाए तो निराश न हों। लगातार सात मंगलवार अथवा शनिवार तक किसी हनुमान मंदिर में जाएं और वहां पर सात बार हनुमानचालिसा का पाठ करें। इस उपाय को आरंभ करते ही आपकी समस्त कठिनाईयां तुरंत ही समाप्त हो जाएंगी।
यदि जीवन में दरिद्रता आ गई है, बहुत ज्यादा पैसे की तंगी है तो मंगलवार अथवा शनिवार के दिन से आरंभ करके प्रतिदिन शाम को हनुमानजी के मंदिर में जाएं। वहां पर मिट्टी के दिए में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इसके बाद वहीं पर बैठकर हनुमानचालिसा का पाठ करें। ऐसा लगातार 40 दिन तक करने से आपकी दरिद्रता हमेशा के लिए नष्ट हो जाएगी।
यदि आप बजरंग बली की कृपा सदा के लिए पाना चाहते हैं तो मंगलवार को सुबह स्नान कर किसी मंदिर में स्थित पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दिया जलाएं। इसके बाद वहीं पर पूर्व दिशा की ओर मुंह करके तुलसी की माला से 11 माला राम नाम का मंत्र जप करें। इससे हनुमानजी तुरंत प्रसन्न होते हैं और भक्तों के समस्त कष्ट हर लेते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: