Kaalchakra: 31 जुलाई से पहले किसका कारोबार-करियर पकड़ेगा रफ्तार और कौन सहेगा घाटा? जानें पंडित सुरेश पांडेय से

Kaalchakra Today: नवग्रहों की चाल से मासिक राशिफल का आकलन किया जाता है, जिसके जरिए व्यक्ति को अपने जीवन से जुड़े कई सवालों के जवाब मिलते हैं। आज पंडित सुरेश पांडेय मासिक राशिफल के जरिए ये बताने जा रहे हैं कि जुलाई का महीना मेष से लेकर मीन राशिवालों के लिए कारोबार व नौकरी की दृष्टि से कैसा रहेगा।

Kaalchakra Today

सांकेतिक फोटो, Credit- News24 Graphics

Kaalchakra Today 06 July 2025: जुलाई का महीना शुरू हो गया है, जिसके समाप्त होने से पहले कुछ राशियों के जातकों के लिए तरक्की के नए द्वार खुलेंगे। जहां कारोबारियों को अपने कारोबार को बढ़ाने के मौके मिलेंगे, वहीं दूसरी तरफ नौकरी कर रहे जातकों को बोनस व पद बढ़ने का शुभ समाचार मिल सकता है। हालांकि कुछ लोगों को निराशा भी हाथ लगेगी। किसी न किसी कारण वो परेशान रहेंगे। राशिफल के जरिए प्रत्येक व्यक्ति को पहले ही ये पता चल सकता है कि आने वाले समय में उन्हें लाभ होगा या परेशानियां पहले से और ज्यादा बढ़ जाएंगी।

विज्ञापन

आज के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि 31 जुलाई 2025 से पहले कब-कब किस-किस राशिवालों को कामकाज में लाभ व नुकसान होगा। साथ ही आपको ये भी पता चलेगा कि इस माह आपके लिए निवेश, संपत्ति खरीदना, लोन लेना और नया काम शुरू करना शुभ रहेगा या नहीं।

विज्ञापन

मेष राशि

करियर पर शनि की दृष्टि पड़ने के कारण जुलाई माह के शुरुआती दिनों में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आसानी से कोई भी चीज हासिल नहीं होगी। हर चीज को पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। 13 जुलाई को शनि देव वक्री होकर उल्टा चलना शुरू करेंगे, जिसके साथ ही आपके भी अच्छे दिन शुरू होंगे। रुके हुए कार्य पूरे होते चले जाएंगे। कार्यक्षेत्र में किसी के साथ विवाद चल रहा है तो उसके सुलझने की संभावना है।

बुध देव की विशेष कृपा से इस माह आप नौकरी और घर में संतुलन बनाकर आगे चलेंगे। लेकिन 18 जुलाई के बाद थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। इस दिन बुध देव वक्री होकर उल्टी चाल चलना शुरू करेंगे, जिसके कारण काम में रुकावटें आएंगी। किसी भी व्यक्ति से जरूरत से ज्यादा न बोलें और विवादों से दूर रहें। इसके अलावा किसी भी जगह जल्दबाजी में निवेश न करें और न ही हड़बड़ी में कोई फैसले लें। काम से जुड़े जरूरी दस्तावेजों और अनुबंधों को लेकर सतर्क रहें। कागजी कार्यवाही के प्रति लापरवाही न दिखाएं।

विज्ञापन

विदेश में स्टेल जातकों और कारोबारियों को जुलाई माह में अच्छे परिणाम मिलने शुरू होंगे। कारोबार में नए सौदे, क्लाइंट्स व पार्टनर्स मिलने के योग हैं। 15 जुलाई से पहले नए प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए अच्छा वक्त है। जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं, वो महीने के पहले भाग में प्रयास करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी।

विज्ञापन

वृषभ राशि

महीने के पहले भाग में वृषभ राशिवालों को जीवन में आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनकी कुंडली में पदोन्नति के योग हैं। लेकिन कारोबारियों के लिए ये महीना कुछ खास अच्छा नहीं रहेगा। 13 जुलाई को शनि वक्री हो जाएंगे, जिसके कारण कारोबार में मामूली रुकावटें आएंगी। इसलिए कारोबार से जुड़े सभी जरूरी फैसले महीने के पहले भाग में ही ले लें। शनि के अलावा मंगल, राहु और केतु भी इस माह आपका साथ नहीं देंगे। लेकिन एक बात पक्की है कि इस माह आप किसी बड़ी परेशानी में नहीं फसेंगे।

अगर आप अन्य 10 राशि के मासिक राशिफल के बारे में जानना चाहते हैं तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ