हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन राशि तक, कैसा रहेगा आज का दिन?

Aaj Ka Rashifal 9 May 2024: ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने 12 राशियों का आज का राशिफल बताया है, आइए 9 मई 2024 का राशिफल और उपाय जानते हैं।

विज्ञापन
गुरुवार का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 9 May 2024: क्या आप भी अपने आज के बारे में जानना चाहते हैं? आपका आज का दिन कैसा रहेगा? आप किन-किन उपायों को अपना सकते हैं? किस राशि के लिए कौन सा उपाय करना उत्तम रहेगा? इन सबके बारे में ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने 9 मई 2024 के राशिफल में बताया है। आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

मेष राशि

धैर्यशीलता बनाए रखें। परिवार का साथ मिलेगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। मान सम्मान की वृद्धि होगी। घर-परिवार में माहौल ठीक रहेगा। सुबह हनुमान चालीसा पढ़ें और मंगल के बीज मंत्र का जाप करें। गाय को रोटी खिला दें।

वृषभ राशि 

मन परेशान रह सकता है। कोई पुराना दुश्मन आपका पीछा कर सकता है। स्थान परिवर्तन के योग हैं। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें। शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

मिथुन राशि

मन में निराशा व असंतोष हो सकता है। किसी बड़े व्यक्ति से भेंट हो सकती है और लाभ हो सकता है। शिक्षण के कार्यों में सफलता मिलेगी। गाय को हरा चारा खिला दें। घायल गाय का उपचार करा दें। बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।

कर्क राशि

मन प्रफुल्लित रहेगा और आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। गाड़ी धीमे चलाएं। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखें ताकि बिना वजह के उलझन से मुक्ति मिले। सुबह बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें। घायल गाय का उपचार करा दें और भोजन भी करा दें।

विज्ञापन

सिंह राशि

माता पिता का साथ मिलेगा।  संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। परिवार में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है। सुबह हल्दी व चावल डालकर सूर्य को जल दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें। गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर दें।

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: पंडित सुरेश पांडेय से जानें कमजोर राहु को मजबूत करने के उपाय

विज्ञापन

कन्या राशि

आत्मविश्वास की कमी रहेगी। कोई भी फैसला लेने से पहले एक बार विचार करें। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। बिना वजह किसी की गवाही न दें। लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं।  माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

तुला राशि

कारोबार में बदलाव की संभावना है। अगर आप शोध में रुचि रखते हैं तो आपको सुखद परिणाम मिल सकते हैं। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें। किसी गरीब को सफेद वस्त्र दान करें।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

आत्मविश्वास भरपूर्ण रहेगा परंतु मन में उतार-चढ़ाव भी रहेंगे। अध्यात्म के प्रति रुझान रहेगा। संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। सुबह मंगल के बीज मंत्र का जाप करें। बंदर को केला अथवा गुड़ चना खिला दें।

धनु राशि

नौकरी में अफसर से सद्भाव बनाए रखें। तरक्की का अवसर मिल सकता है । परिवार में शांति का परिचय दें और वाद विवाद में न फंसे।  आय से अधिक खर्च हो सकते हैं इसलिए मन व्यथित न करें।  सुबह गाय को भोजन करा दें और घायल गाय का उपचार करा दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

मकर राशि

कारोबार में व्यस्तता बढ़ेगी। परिश्रम अधिक रहेगा। अपनी बुद्धि को ज्यादा तार्किक न करें अन्यथा बिना वजह कई मामलों में दुख होगा। खर्चों में वृद्धि हो सकती है और रहन-सहन से संबंधित सामग्री खरीद सकते हैं। सुबह कुत्ते को भोजन करा दें। घायल कुत्ते का उपचार करा दें। शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

ये भी पढ़ें- Gochar: बुध के नक्षत्र परिवर्तन से 7 राशियां रहें सावधान!

विज्ञापन

कुंभ राशि

आत्मविश्वास भरपूर रहेगा परंतु अति उत्साह से बचें। क्रोध में बिना वजह के आवेग से दूर रहे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। सुबह घायल कुत्ते का उपचार करा दें और भोजन भी करा दें।

मीन राशि

शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ एक लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। खर्चों में अधिकता रहेगी।  कुटुंब में परिवार के लोगों के साथ कोई धार्मिक आयोजन कर सकते हैं।  माता-पिता का साथ बना रहेगा। सुबह गाय को भोजन करा दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola