Aaj Ka Rashifal 30 April 2024: मई के महीने की शुरुआत होने वाली है। इससे पहले आप अपने अप्रैल के आखिरी दिन के बारे में जान लीजिए। 12 राशियों के लिए 30 अप्रैल का दिन कैसा रहेगा? आपको कौन से उपाय अपनाने होंगे? किन बातों का ख्याल रखना होगा? इन सबके बारे में आप कल के राशिफल के माध्यम से जान सकते हैं। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा द्वारा कल यानी 30 अप्रैल, मंगलवार का राशिफल और उपाय बताया गया है, आइए विस्तार से जानते हैं।
मेष राशि
अधिकारी का सहयोग मिलेगा और रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। जटिल समस्याओं को हल करेंगे। योगाभ्यास व संतुलित खानपान का अनुपालन करें। मंगलवार को सुबह मंगल बीज मंत्र का जाप करें। बंदरों को केला अथवा गुड़ चना खिलाएं।
वृषभ राशि
यात्रा अथवा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। नए दृष्टिकोण के साथ लक्ष्य पर केंद्रित करें और परेशान न हो। नारी शक्ति का सम्मान करें। सुबह सूर्य को हल्दी और चावल डालकर जल अर्पित करें। गाय 4 रोटी और गुड़ खिलाएं।
मिथुन राशि
धन हानि की आशंका है इसलिए लेनदेन में सावधानी बरतें। शांत रहें और अध्यात्म का सहारा लें। बंदरों को गुड़ चना अथवा केला खिलाएं। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें तो ठीक रहेगा। किसी गरीब को भोजन करा दें।
कर्क राशि
दांपत्य जीवन सुख में रहेगा और व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। मित्रों से सहयोग मिलेगा। परिवार में किसी धार्मिक कार्य का आयोजन होगा। रिश्तेदार या मित्र के यहां मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ दिन अच्छा बीतेगा। आज दिन की शुरुआत गाय और कुत्ते को रोटी खिलाकर करें। सुबह मंगल के बीज मंत्र का जाप करें। सूर्य को हल्दी में चावल डालकर जल अर्पित करें।
सिंह राशि
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी बहुत पुराने रिश्तेदार के आने से घर में माहौल बहुत अच्छा हो जाएगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेने के बाद कोई कार्य करें तो सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों के प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के पूरे योग बनते हैं। शिक्षक कार्यों से जुड़े लोगों को लाभ होगा। सुबह गाय को 4 आटे की लोई में गुड़ डालकर दें।
कन्या राशि
रचनात्मक कार्य में प्रगति होगी। परिवार के सदस्यों से बिना वजह न उलझें अन्यथा पूरा दिन तनाव रहेगा। प्रेम संबंधों में मौन रहे तो अच्छा रहेगा। महिलाओं से ज्यादा बातचीत करने से बचें। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गरीब को भोजन करा दें।
तुला राशि
आर्थिक मामलों में नुकसान हो सकता है। माता की बात पर अमल जरूर करें। बिना वजह किसी से न उलझें अन्यथा हानि होगी। किसी छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र का दान करें।
वृश्चिक राशि
शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। परिवार में कोई वैवाहिक कार्य संपन्न होगा। घर परिवार में उत्साह व उल्लास का माहौल बनेगा। अगर आप प्रमोशन की इच्छा रखते हैं तो दिन बहुत उत्तम रहेगा। घरेलू सामान व वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। हनुमान चालीसा का पाठ करें। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें।
ये भी पढ़ें- Chanakya Niti: होने वाले पति-पत्नी से भूलकर भी न छिपाएं 3 बातें
धनु राशि
किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। विद्यार्थियों की सफलता के पूरे योग बनेंगे। किसी गाय को 4 आटे की लोई हल्दी लगाकर देंगे तो दिन शुभ रहेगा। सुबह किसी गरीब को भोजन करा दें। कुत्ते को रोटी दें।
मकर राशि
पारिवारिक प्रतिष्ठा को बचाने के प्रयास करेंगे। किसी धार्मिक स्थल का दर्शन करेंगे तो अच्छा रहेगा। जरूरतमंद इंसान की मदद करेंगे तो अच्छा रहेगा। पति पत्नी के संबंधों के लिए समय अच्छा है। घायल कुत्ते का उपचार करा दें। कुत्ते को रोटी दें।
कुंभ राशि
विरोधी परास्त होंगे और स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज किसी मित्र या रिश्तेदार के साथ घूमने जा सकते हैं। गाड़ी सावधानी से चलाएं। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर चले तो दिन अच्छा रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए दिन अच्छा है। किसी घायल कुत्ते की सेवा करें तो अच्छा रहेगा।
मीन राशि
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है। नकारात्मक लोगों से दूर रहे अन्यथा आपका संकट बढ़ा सकते हैं। एक चुटकी हल्दी पानी में डालकर स्नान करें तो दिन अच्छा रहेगा।
ये भी पढ़ें- Weekly Horoscope: कैसा रहेगा आपका सप्ताह? जानें
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
3 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines