Chanakya Niti: होने वाले पति-पत्नी से भूलकर भी न छिपाएं 3 बातें, वरना तलाक का खतरा

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को विश्व का सर्वश्रेष्ठ विद्वान माना जाता है। कहां जाता है कि उनके पास हर एक समस्या का समाधान होता था। उन्होंने अपने ज्ञान से ‘चाणक्य नीति शास्त्र’ की भी रचना की थी। आज हम आपको ‘नीति शास्त्र’ में बताई गई उन तीन बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो शादी से पहले ही पति-पत्नी को एक दूसरे से पूछ लेनी चाहिए।

Chanakya Niti

Chanakya Niti: आज के समय में जहां कुछ लोग एक दूसरे को मिनटों में अपना दिल दे बैठते हैं, जिसे आसान भाषा में हम लव एट फर्स्ट साइट कहा जाता है। वहीं उतनी ही जल्दी उनका ब्रेकअप भी हो जाता है। आजकल लोग छोटी-छोटी बातों पर ब्रेकअप कर लेते हैं। पति-पत्नी के बीच भी कभी कभार छोटी-छोटी बात इतनी बढ़ जाती है कि, उन्हें अलग होने का फैसला करना पड़ता है।

विज्ञापन

वहीं कई बार शादी से पहले की कुछ समस्याओं की वजह से भी पति-पत्नी का तलाक हो जाता है। ऐसे में जरूरी है कि आप शादी से पहले ही अपने पार्टनर से उन तीन चीजों के बारे में पूछ लें, जिसकी वजह से भविष्य में तलाक लेने की नौबत ही न आए। आज हम आपको आचार्य चाणक्य द्वारा बताई गई उन तीन बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हर व्यक्ति को शादी से पहले ही अपने पार्टनर से पूछ लेनी चाहिए।

विज्ञापन

विज्ञापन

उम्र

आचार्य चाणक्य ने अपने ‘नीति शास्त्र’ में बताया है कि हर एक व्यक्ति को शादी से पहले अपने पार्टनर की उम्र के बारे में पता कर लेना चाहिए। कभी-कभार उम्र के फासले की वजह से भी कपल्स की अंडरस्टैंडिंग मैच नहीं करती है। इसलिए कहा जाता है कि पति-पत्नी के बीच उम्र का अंतर जितना कम हो, उतना ही उनका वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है।

सेहत

आचार्य चाणक्य के अनुसार, पति-पत्नी को शादी से पहले ही पार्टनर की सेहत के बारे में जानकारी ले लेनी चाहिए। अगर शारीरिक और मानसिक रूप से उन्हें कोई परेशानी है, तो उसके बारे में पहले ही बता दें।

विज्ञापन

रिलेशनशिप

चाणक्य ने अपने ‘नीति शास्त्र’ में बताया है कि हर एक व्यक्ति को शादी से पहले पार्टनर से उनके पुराने रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बात कर लेनी चाहिए। ताकि भविष्य में उन्हें इस बात के चलते परेशानियों का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ