हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Kaalchakra: 2026 में 12 राशियों की सेहत, करियर, इनकम और रिश्ते कैसे रहेंगे? पंडित सुरेश पांडेय से जानें वार्षिक राशिफल

Kaalchakra Today: वार्षिक राशिफल के जरिए सालभर होने वाली संभावित घटनाओं की जानकारी पहले ही मिल जाती है. यदि आप जानना चाहते हैं कि 2026 आपके लिए करियर, आर्थिक स्थिति, सेहत, पारिवारिक जीवन और पढ़ाई आदि के लिहाज से कैसा रहेगा, तो उसके लिए पढ़ें आज यानी 30 नवंबर 2025 का कालचक्र.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Kaalchakra Today 30 November 2025: साल 2025 खत्म होने में ज्यादा समय शेष नहीं है. करीब 1 महीने बाद नया वर्ष 2026 शुरू हो जाएगा. ग्रहों और नक्षत्रों के लिहाज से आने वाला साल बहुत महत्वपूर्ण है. इस दौरान सूर्य, बुध, चंद्र, मंगल, शनि, राहु और केतु आदि ग्रहों की चाल समय-समय पर बदलेगी, जिसका सीधा असर प्रकृति और मानव जीवन पर होगा. हालांकि, वार्षिक राशिफल के जरिए पहले ही पता चल सकता है कि कब-कब आपको लाभ व नुकसान होगा.

आज 30 नवंबर 2025 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय राशि अनुसार बताएंगे कि 2026 सभी 12 राशियों के लिए करियर, आर्थिक स्थिति, सेहत, पढ़ाई और पारिवारिक जीवन आदि के लिहाज से कैसा रहेगा.

मेष राशि

सेहत-

विज्ञापन

सेहत के लिहाज से 2026 आपके लिए औसत से बेहतर रहेगा. बीच-बीच में शनि की साढ़ेसाती के कारण नींद न आना, पैरों में तकलीफ या दिल से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है. मंगल के कारण रोग प्रतिरोधक क्षमता थोड़ी कमजोर हो सकती है.

पढ़ाई-

विज्ञापन

विद्यार्थियों की एकाग्रता शक्ति में थोड़ी कमी आएगी. मन भटक सकता है, लेकिन जो लोग घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं उन्हें लाभ होने की संभावना अधिक है. मेष राशि के जातक अप्रैल, अक्टूबर और नवंबर में थोड़े सावधान रहेंगे तो कोई बड़ी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा.

कारोबार-

विज्ञापन

कारोबारियों को मेहनत के अनुसार लाभ कम मिलेगा, लेकिन विदेशी संपर्कों से फायदा होने की संभावना है. खासकर, मई से अक्टूबर के बीच कारोबार में मुनाफा होने के योग हैं.

नौकरी-

विज्ञापन

2026 में नौकरीपेशा जातकों को मिले-जुले परिणाम प्राप्त होंगे. समय-समय पर आपकी परीक्षा ली जाएगी. यदि आप किसी चीज को पाने के लिए मेहनत करेंगे तो उसमें सफलता मिल सकती है. इसके अलावा मेहनत के अनुसार ही आमदनी बढ़ेगी, लेकिन बचत में कमी आएगी. जून से अक्टूबर के बीच खर्च बढ़ने की संभावना अधिक है, इसलिए इस समय अपना बजट बनाकर चलें.

आर्थिक स्थिति-

विज्ञापन

पूरे साल आपकी आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी. अचानक धन लाभ होने की संभावना बहुत कम है.

शादी-

विज्ञापन

अविवाहित जातकों का रिश्ता जून से पहले तय हो सकता है. इस दौरान यदि आपकी शादी पक्की होती है तो बहुत अच्छा रहेगा, लेकिन जून से अक्टूबर के बीच शादी से जुड़ा कोई फैसला न लें. नवंबर और दिसंबर में शादी की बात आगे बढ़ाना अच्छा रहेगा.

पारिवारिक स्थिति-

विज्ञापन

जिन लोगों की शादी हो चुकी है उनका वैवाहिक जीवन बहुत अच्छा रहेगा.

संपत्ति और वाहन-

संपत्ति और वाहन के मामले में इस साल आपको मिले-जुले परिणाम प्राप्त होंगे. जून से अक्टूबर के बीच आप संपत्ति खरीद सकते हैं. वहीं, वाहन पूरे साल में कभी भी खरीद सकते हैं.

उपाय-

  • पुरुष- 100 दिन तक सुंदरकांड का पाठ करें.
  • महिलाएं- सुबह-शाम 7-7 बार ऋण मोचन मंगल स्तोत्र का पाठ करें.

यदि आप अन्य 11 राशियों के 2026 के राशिफल के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

ये भी पढ़ें: Maa Baglamukhi Chalisa। मां बगलामुखी चालीसा: जय जय जय श्री बगला माता… Shri Baglamukhi Mata Chalisa Lyrics In Hindi

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola