Kaalchakra Today 28 March 2026: बीते कुछ महीनों की तरह अप्रैल 2026 भी ज्योतिष गणना के लिहाज से खास है. इस दौरान सूर्य, चंद्र, गुरु और मंगल आदि ग्रहों का कई बार गोचर हो रहा है. इसके अलावा हनुमान जयंती, वैशाख अमावस्या, गंगा सप्तमी और नृसिंह जयंती त्योहार भी इसी महीने हैं. हालांकि, ग्रहों की स्थिति का आकलन करके व्यक्ति को पहले ही अप्रैल 2026 में उनके साथ घटने वाली घटनाओं की जानकारी मिल सकती है.
आज 28 मार्च 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको अप्रैल 2026 के ग्रह गोचर और 12 राशियों के राशिफल के बारे में बताने जा रहे हैं.
अप्रैल 2026 के ग्रह गोचर
- 14 अप्रैल से लेकर 15 मई तक सूर्य महाराज मेष राशि में रहेंगे.
- 11 अप्रैल से 30 अप्रैल तक बुध मीन राशि में रहेंगे.
- 19 अप्रैल से 14 मई तक शुक्र वृषभ राशि में रहेंगे.
- 2 अप्रैल से 11 मई तक मंगल मीन राशि में रहेंगे.
- पूरे अप्रैल माह शनि मीन राशि में रहेंगे, जबकि कुंभ राशि में राहु-केतु अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे.
अप्रैल 2026 में ग्रहों की युति स्थिति
- 2 अप्रैल से 14 अप्रैल तक मीन राशि में सूर्य, शनि और मंगल युति स्थिति में रहेंगे.
- 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक मीन राशि में सूर्य, शनि और मंगल के साथ बुध आ जाएंगे.
- 14 अप्रैल से 30 अप्रैल तक मीन राशि में शनि, मंगल और बुध की युति बनेगी.
- 30 अप्रैल से 15 मई तक मेष राशि में सूर्य और बुध एक साथ रहेंगे.
ये भी पढ़ें- Lucky Rashiyan: इन 4 राशियों को मालामाल करेगी मंगल-गुरु की केंद्र दृष्टि, बढ़ेगी बचत और रहेंगे हैप्पी
अप्रैल 2026 का राशिफल
- मेष राशि-
सूर्य के 12वें भाव में गोचर करने से खर्च के साथ-साथ तनाव बढ़ेगा. साथ ही ऊर्जा में कमी आएगी और मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी. इस दौरान आपको मनचाहे परिणाम भी नहीं मिलेंगे. 14 अप्रैल 2026 को सूर्य के लग्न में जाते ही आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यक्तित्व में निखार आएगा. इसके अलावा निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी.
2 अप्रैल 2026 से मंगल के कारण आपके खर्चे बढ़ेंगे और ऊर्जा में कमी आएगी. इस दौरान जल्दबाजी में फैसला लेना सही नहीं रहेगा. हालांकि, नुकसान नहीं होगा, लेकिन सावधान रहना होगा.
पूरे महीने बुध आपके तीसरे भाव में रहेंगे, जिसके कारण भाग्य साथ देगा. इस दौरान भाई-बहनों और साझेदारों से सहयोग मिलेगा. बता दें कि नया काम शुरू करने के लिए ये समय अच्छा है.
अन्य 11 राशियों के अप्रैल 2026 के राशिफल के बारे में आप इस वीडियो में जान सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
तुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
15 hrs agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
22 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
1 day agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
4 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
5 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines