Kaalchakra Today 3 November 2025: शनि ग्रह, नवग्रहों का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसे कर्म, न्याय, रोग, पीड़ा और संघर्ष का दाता माना जाता है. यदि कोई व्यक्ति अच्छे कर्म नहीं करता है तो उसे शनि ग्रह के अशुभ प्रभाव का सामना करना पड़ता है. वहीं, जिन लोगों से शनि देव खुश होते हैं, उन्हें स्थायी सफलता मिलती है लेकिन इसके लिए लंबे समय तक संघर्ष करना होता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 2026 में शनि ग्रह का राशि गोचर नहीं होगा, लेकिन नक्षत्र गोचर, वक्री, अस्त और उदय होगा. ऐसे में मानव जीवन में बदलाव आना तय है.
आज के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि 2026 में कब-कब शनि ग्रह की चाल में परिवर्तन होगा. साथ ही ये जानने को मिलेगा कि 12 राशियों पर शनि ग्रह का कैसा प्रभाव पड़ेगा.
2026 में कैसी रहेगी शनि ग्रह की स्थिति?
- 29 मार्च 2025 को शनि ने कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर किया था. 2026 में भी शनि मीन राशि में ही रहेंगे.
- 7 मार्च 2026 से 13 अप्रैल 2026 तक शनि अस्त अवस्था में रहेंगे, जिसके बाद वह उदय होंगे.
- 27 जुलाई 2026 से 11 दिसंबर 2026 के बीच शनि वक्री चाल चलेंगे.
- 11 दिसंबर 2026 के बाद शनि मार्गी हो जाएंगे.
2026 में किन राशियों पर रहेगी शनि की साढ़ेसाती?
- 2026 में मेष राशिवाले शनि की साढ़ेसाती के पहले चरण में रहेंगे.
- मीन राशिवालों पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण रहेगा.
- कुंभ राशिवालों पर शनि की साढ़ेसाती का तीसरा और अंतिम चरण रहेगा.
2026 में किन राशियों पर रहेगी शनि की ढैय्या?
- धनु और सिंह राशिवालों पर 2026 में शनि की ढैय्या रहेगी.
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: 30 नवंबर तक किस राशि को कौन-कौन से ग्रह का मिलेगा साथ? पंडित सुरेश पांडेय से जानें मासिक राशिफल
शनि ग्रह का 2026 में 12 राशियों पर प्रभाव
- मेष राशि
आपके ऊपर 2026 में शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण रहेगा, जिस कारण खर्च बढ़ेंगे. जितना भी पैसा कमाएंगे, उसका बड़ा भाग खर्च हो जाएगा. हालांकि, शनि बचत करने की सीख देंगे, जिसमें मुश्किल होगी. इसके अलावा विदेश जाने के अवसर प्राप्त होंगे. साथ ही विदेश से धन लाभ होगा. इस दौरान कामकाजी लोगों को किसी बड़ी कंपनी से जुड़ने का अवसर मिल सकता है.
2026 में मेष राशिवालों की लापरवाही के कारण सेहत बिगड़ने के योग हैं. इसके अलावा नींद की शिकायत और पैसों की दिक्कत रहेगी. विद्यार्थियों का भी इस दौरान पढ़ाई से मन भटक सकता है. वहीं, विवाहित जातकों का पारिवारिक जीवन अच्छा नहीं रहेगा.
उपाय-
शनिवार के दिन शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं. पीपल के पेड़ की 7 बार परिक्रमा करें. इस दौरान पेड़ पर कच्चा सूत लपेटें. इस उपाय से आपको शनि ग्रह के अशुभ प्रभाव का सामना नहीं करना पड़ेगा.
यदि आप जानना चाहते हैं कि अन्य राशियों पर शनि ग्रह का कैसा प्रभाव पड़ेगा तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: नवंबर में कब और किन राशियों के बिगड़ेंगे काम? पंडित सुरेश पांडेय से जानें सावधानियां
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
तुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
8 hrs agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
14 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
1 day agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
4 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
5 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines