Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ज्योतिष

मौत से पहले हर व्यक्ति को मिलते हैं ये संकेत, कहीं आपको भी तो नहीं दिखें

Jyotish Tips: कहा जाता है कि जब भी व्यक्ति की मृत्यु का समय नजदीक आता है तो उसे प्रकृति बहुत सारे संकेत देने लगती हैं। इन संकेतों को यदि समझ लिया जाए तो आदमी अपनी मौत के सही समय का काफी हद तक अंदाजा लगा सकता है। ज्योतिषी एम. एस. लालपुरिया से जानिए ऐसे ही […]

Author
Edited By : Sunil Sharma Updated: Aug 24, 2023 12:16
Jyotish tips, astrology, astrology tips, swapna vichar
Image Credit: Pxfuel

Jyotish Tips: कहा जाता है कि जब भी व्यक्ति की मृत्यु का समय नजदीक आता है तो उसे प्रकृति बहुत सारे संकेत देने लगती हैं। इन संकेतों को यदि समझ लिया जाए तो आदमी अपनी मौत के सही समय का काफी हद तक अंदाजा लगा सकता है। ज्योतिषी एम. एस. लालपुरिया से जानिए ऐसे ही कुछ संकेतों के बारे में

यह भी पढ़ें: सपने में मोर देखना होता है शुभ, अथाह पैसे के साथ-साथ मिलती हैं खुशियां भी

---विज्ञापन---

इस तरह होता है मृत्यु का पूर्वाभास (Jyotish Tips)

  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जब भी किसी व्यक्ति को शीशे में अपना प्रतिबिंब दिखना बंद हो जाए तो मानना चाहिए कि उसकी मृत्यु कुछ ही घंटों बाद हो सकती है। इस तरह की कई घटनाओं का पुराणों में भी वर्णन किया गया है।
  • यदि व्यक्ति का स्वास्थ्य पूरी तरह सही है फिर भी दीपक बुझने के बाद उसकी लौ से उठने वाली महक आना बंद हो जाए तो यह संकेत है कि ऐसे व्यक्ति की मृत्यु लगभग एक हफ्ते में हो सकती है।
  • बहुत से लोगों को अपनी मृत्यु के लगभग 10 से 15 दिन पूर्व ही अपने मृत परिजन तथा पूर्वज दिखने लगते हैं। कहा जाता है कि मरने वाला व्यक्ति उन्हें अपनी जागती आंखों से भी देख पाता है।
  • कहा जाता है कि जब भी मौत का वक्त नजदीक आता है तो लगभग एक माह पूर्व से ही व्यक्ति को अपने पूरे जीवन में किए गए कर्म याद आने लगते हैं। उसने जीवन में जो भी अच्छे या बुरे कर्म किए हैं, वो सब उसे दिखाई देने लगते हैं।
  • शिव महापुराण के अनुसार हमारा शरीर भी काफी पहले से ही मृत्यु के संकेत देने लगता है। माना जाता है कि जब पूरा शरीर नीला पड़ जाए या शरीर पर बिना बीमारी या अन्य किसी कारण के बहुत ज्यादा लाल रंग के निशान दिखाई देने लगे तो ऐसे व्यक्ति की मृत्यु लगभग छह महीने में होती है।
  • पौराणिक मान्यताओं के अनुसार जो लोग धर्म-कर्म करने वाले तथा सात्विक जीवन जीने वाले होते हैं। उन्हें अपने स्वपनों के जरिए भी मृत्यु के समय का सही पता चल जाता है।

यह भी पढ़ें: शुक्रवार को ऐसे करें शिव-पार्वती की पूजा, नौकरी में होगा प्रमोशन, बिजनेस में भी मुनाफा मिलेगा

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---विज्ञापन---
First published on: Jul 28, 2023 11:19 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.