हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Harshan Yog 2026: दर-दर की ठोकरें खाने के बाद अब चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, बनेगा अत्यंत शुभ 'हर्षण योग'

Harshan Yog 2026 Rashifal: साल 2026 के पांचवें महीने मई में अत्यंत शुभ व लाभकारी हर्षण योग बन रहा है. वैसे तो 12 राशियों की जिंदगी पर हर्षण योग का प्रभाव पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों को सबसे ज्यादा फायदा होने के संकेत मिल रहे हैं.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Harshan Yog 2026 Rashifal: हर्षण योग का ज्योतिष शास्त्र में खास महत्व है, जिसके प्रभाव से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है. साथ ही कुछ बड़ा करने की प्रेरणा मिलती है. माना जाता है कि जब-जब हर्षण योग का निर्माण होता है, तब-तब उसका शुभ प्रभाव कई राशियों के जीवन पर पड़ता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार 24 मई 2026 से हर्षण योग बन रहा है, जिससे 3 राशियों को खास लाभ होगा. चलिए जानें हर्षण योग के बनने के समय और प्रभाव के बारे में.

मई 2026 में कब बनेगा हर्षण योग?

ज्योतिष गणना का आकलन करें तो 24 मई 2026 की सुबह 4 बजकर 43 मिनट पर हर्षण योग बनेगा, जो कि अगले दिन यानी 25 मई 2026 की सुबह 3 बजकर 45 मिनट तक प्रभावी रहेगा.

ये भी पढ़ें- Shani Gochar 2026: शनिश्चरी अमावस्या तिथि के खत्म होते ही बदलेगी शनि की चाल, इन 5 राशियों को मिलेगा न्याय और पूरे होंगे कई अरमान

विज्ञापन

हर्षण योग का किन 3 राशियों के जीवन पर पड़ेगा शुभ प्रभाव?

  • वृषभ राशि

करियर में बड़े बदलाव होंगे, जो कि आपके लिए कई मायनों में खास रहेंगे. घर में अगर किसी बात को लेकर क्लेश चल रहा है तो वो समाप्त होगा. साथ ही इनकम को बढ़ाने का मौका बार-बार आपको मिलेगा. सेहत के नजरिए से ये समय अच्छे से व्यतीत हो जाएगा.

  • सिंह राशि

आप पहले से ज्यादा अपने खर्चों में बहुत ज्यादा कटौती करने का प्रयास करेंगे, जिससे बचत बढ़ेगी. साथ ही आप रिश्तेदारों के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बनाएंगे. इसके अलावा रिश्तों में स्थिरता बनी रहेगी. निवेश करने का मौका भी इन दिनों आपके हाथ लग सकता है.

विज्ञापन
  • धनु राशि

काम का दबाव आपके ऊपर कम रहेगा, जिसके कारण आप हर कार्य अच्छे से व समय पर पूरा कर पाएंगे. निजी जीवन की बात करें तो उसमें मची उथल-पुथल शांत होगी. साथ ही नया रिश्ता जोड़ने का मौका मिलेगा. अगर आप मामूली सर्दी-जुकाम का सामना कर रहे हैं तो वो जल्द ठीक हो जाएगा.

ये भी पढ़ें- Best Zodiac Matches: कौन सी राशियां एक-दूसरे के लिए Perfect होती हैं? देखें राशि मैचिंग की पूरी लिस्ट

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola