
Guruwar Ke Upay: गुरुवार को सूरज ढलते ही करें 3 उपाय, होगी तरक्की और बढ़ेगा धन!
Guruwar Ke Upay: अगर आपके जीवन में भी कई तरह की समस्या हैं तो आप गुरुवार की शाम को इन 3 सरल उपायों को अपना सकते हैं।
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh
Guruwar Ke Upay: गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन खासतौर पर इनकी पूजा-अर्चना की जाती है। हिन्दू धर्म में बृहस्पति देव को प्रसन्न करने के लिए इस दिन का खास महत्व होता है। किसी व्यक्ति के जीवन में अगर धन की कमी हो, अधिक मेहनत करने के बाद भी अगर तरक्की न मिले या फिर घर में कोई मंगल कार्य का योग न बन रहा हो तो आप गुरुवार के दिन पूजा-अर्चना करने के अलावा कुछ उपायों को भी अपना सकते हैं।
आज हम आपके लिए कुछ ऐसे सरल उपाय (Thursday Upay) लेकर आए हैं जिन्हें अपनाकर आप कामकाज में तरक्की के साथ-साथ धन में बढ़ोतरी भी देख सकेंगे। इसके लिए बस आपको इन उपायों को गुरुवार की शाम यानी सूरज ढलने के बाद अपनाना होगा, आइए आपको गुरुवार के तीन उपाय (Upay for Money) बताते हैं।
आप खुद पर मां लक्ष्मी की खास कृपा चाहते हैं तो भगवान विष्णु को मनाने के साथ मां लक्ष्मी का उपाय (Maa Laxmi Ke Upay) करना भी न भूलें। गुरुवार की शाम जब सूरज ढल जाए तो चुपचाप केले के पेड़ के पास दीपक जलाएं और 1 रुपये का सिक्का केले के पेड़ के नीचे दबा कर आ जाएं। आपको कुछ ही दिनों में अपने जीवन में बदलाव दिखने लगेगा।
गुरुवार की शाम किए गए टोटके से आप बृहस्पति देव को भी खुश कर सकते हैं। इसके लिए आपको शाम को पूजा के दौरान गुड़ (Gur Ka Upay) समर्पित करना होगा। इससे आपके जीवन में आ रही सभी समस्याएं दूर होंगी। साथ ही हर दुखों का नाश भी हो सकेगा।
गुरुवार को सूरज ढलते ही आप पीले कपड़े की गठरी वाला उपाय अपना सकते हैं। पीली गठरी को बनाने के लिए एक पीले रंग का कपड़ा लें और उसमें 1 रुपये का सिक्का, 7 हल्दी की गांठ, 1 गुड़ का छोटा सा टुकड़ा डालने के बाद गांठ लगा लें। अब इस गठरी को शाम के समय रेलवे लाइन के पास फेंक कर आ सकते हैं।
आप चाहें तो मंदिर में भी पीली गठरी को रखकर आ सकते हैं। ऐसा करने से आपके अधूरे काम पूरे होंगे और सभी मनोकामनाएं भी पूर्ण होंगी। इसके अलावा आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल सकेगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: