---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Meaning of Ram Ram: क्यों एक बार नहीं, दो बार ही कहा जाता है राम राम? जानें अर्थ

Meaning of Ram Ram: ज्योतिष के अनुसार राम राम को 2 बार बोलना धार्मिक और ज्योतिषीय दोनों महत्व के साथ है। आइए राम राम बोलने का अर्थ जानते हैं।

---विज्ञापन---

Meaning of Ram Ram in Hindi: राम राम, सीता राम समेत कई राम नाम के नारे बोलते सुना होगा। “राम राम” शब्द अक्सर सुर्खियों में रहा है। कभी दुख में, तो कभी खुशी में, तो कभी भेट करने पर, तो कभी किसी को अलविदा करने के लिए राम का नाम दो बार लिया जाता है। राम राम का अर्थ क्या है? क्यों दो बार ही राम राम कहा जाता है? सुख या दुख में क्यों राम राम ही कहा जाता है? ऐसे सवाल अगर आपके मन में भी आते हैं तो इन सवालों का जवाब आज हम आपके लिए लेकर आए हैं, आइए जानते हैं कि आखिर क्यों सिर्फ 1 बार नहीं, दो बार ही राम राम कहा जाता है?

क्यों दो बार कहा जाता है राम राम?

क्या आप भी किसी से मिलने पर राम राम कहते हैं? क्या आप भी जानना चाहते हैं कि आखिर क्यों दो बार ही राम राम का नाम कहा जाता है? हालांकि, किसी अन्य देवी-देवताओं जैसे- शिव जी, गणेश जी, कृष्णा जी इन सभी के नाम का उच्चारण हम क्यों दो बार नहीं करते हैं? हिन्दू धर्म में शुरुआत से ही अभिवादन करने के लिए हाथ जोड़कर राम राम बोला जाता है। ज्योतिष के अनुसार राम राम को दो बार बोलना धार्मिक और ज्योतिषीय दोनों महत्व के साथ है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Kitchen Vastu Tips: गलत दिशा में है घर की रसोई?

राम राम बोलने के पीछे का धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व क्या है?

अंक ज्योतिष में राम राम को दो बार बोलने के पीछे की पूरी गणना बताई गई है। इसके मुताबिक राम राम बोलना 108 बार राम नाम का जाप करना है। हिंदी शब्दावली के अनुसार “र” 27वें स्थान पर होता है। जबकि, “आ” दूसरे स्थान पर होता है और “म” का स्थान 25वां होता है। ऐसे में जब कोई व्यक्ति “राम” बोलता है तो अंक के अनुसार 27 + 2 + 25 = 54 कुल अंक बैठते हैं।

---विज्ञापन---

क्या है राम राम का अर्थ?

अंक ज्योतिष के अनुसार जब “राम राम” एक साथ कहा जाता है तो 54 + 54 = 108 अंक हो जाते हैं। ऐसे में आप 108 बार राम राम का नाम ले रहे हैं। धार्मिक मान्यताओं में 108 अंक को बड़ा ही खास माना जाता है और किसी भी मंत्र का जाप 108 बार करना फलदायी होता है। इस तरह से सिर्फ दो बार राम राम बोलकर आप पूरी राम माला का जाप हो सकता है।

ये भी पढ़ें- श्रीराम ने अपने प्रिय लक्ष्मण को क्यों दी थी सजा? 

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Jan 23, 2024 05:54 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola