Guru Gochar 2024: आज मई का पहला दिन है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मई के पहले दिन देवगुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन हो गया है। पूरे एक साल बाद आज यानी 1 मई 2024 को जीवन का कारक माने जाने वाले बृहस्पति ने दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर अपनी शत्रु राशि वृषभ में प्रवेश किया। अब लगभग एक साल बाद 14 मई 2025 को बृहस्पति फिर से गोचर करेंगे। हालांकि वृषभ राशि में प्रवेश करने से पहले बृहस्पति मेष राशि में विराजमान थे।
इस साल बृहस्पति के गोचर से तीन राशियों के लोगों को अकस्मात धन की प्राप्ति हो सकती है। वो जल्द ही धनवान बन सकते हैं। आइए अब जानते हैं बृहस्पति के गोचर से किन तीन राशियों को फायदा हो सकता है।
यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीया पर नहीं होंगे कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य, गुरु व शुक्र के तारे रहेंगे अस्त
मेष राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बृहस्पति के गोचर से मेष राशि के लोगों पर धन की बरसात हो सकती है। हालांकि इसी के साथ आपके खर्चे में बढ़ेंगे, लेकिन आपने अपने खर्चों को नियंत्रण में रखा, तो जीवनभर आपको पैसों की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। घर में भी खुशी का माहौल बना रहेगा।
कर्क राशि
जो लोग लंबे समय से बेरोजगार हैं, उन्हें मई माह के अंत तक नौकरी मिल सकती है। इस समय आपका भाग्य आपका पूरा साथ दे रहा है। आज जिस भी चीज में अपना पैसा लगाएंगे, भविष्य में आपको उससे अच्छा-खासा मुनाफा हो सकता है। घर में चल रहा मनमुटाव भी धीरे-धीरे कम होने लगेगा, जिससे आने वाले समय में आप अपने परिवार वालों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
मिथुन राशि
जो लोग मल्टीनेशनल कंपनी में काम कर रहे हैं, उनकी सैलरी में बढ़ोतरी हो सकती है। जिन लोगों का खुद का व्यापार है, उन्हें एक साथ कई बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं। इससे आने वाले दिनों में उन्हें बड़ा मुनाफा हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: हर मनोकामना हो सकती है पूरी, पंडित सुरेश पांडेय से जानें उस एक उपाय के बारे में
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यता पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
पितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
16 hrs agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
20 hrs agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
3 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
4 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
5 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines