Grah Gochar in January 2025: जनवरी के महीने के साथ ही नए साल की शुरुआत हो जाएगी। ये साल कई तरह से खास रहने वाला है। नवग्रहों द्वारा राशि परिवर्तन होने वाला है जिससे सभी राशियों पर अलग-अलग तरह से असर देखने को मिलेगा। साल 2025 के पहले महीने में चार बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। सभी ग्रह अपने आप में शक्तिशाली ग्रह माने जाते हैं और अगर ये ग्रह किसी राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तो इसका असर 12 राशियों पर अलग-अलग तरह से पड़ता है। आइए जनवरी 2025 में होने वाले ग्रह गोचर के बारे में जानते हैं।
जनवरी 2025 में 4 बड़े ग्रह गोचर
जनवरी की शुरुआत यानी 4 जनवरी को ग्रहों के राजकुमार बुध राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन बुध ग्रह द्वारा धनु राशि में प्रवेश किया जाएगा। इसके बाद 14 जनवरी 2025 को सूर्य ग्रह द्वारा मकर राशि में प्रवेश किया जाएगा। इसके बाद 21 जनवरी 2025 को मंगल ग्रह द्वारा मिथुन राशि में प्रवेश किया जाएगा।
बुध की ओर से दूसरी बार गोचर 24 जनवरी को किया जाएगा। बुध ग्रह द्वारा मकर राशि में प्रवेश किया जाएगा। 28 जनवरी 2025 को शुक्र ग्रह द्वारा मीन राशि में प्रवेश किया जाएगा। आइए जानते हैं कि 3 राशियों के लिए 4 बड़े ग्रह गोचर लाभकारी रहेंगे।
मेष राशि
मेष राशि के लोगों के लिए 4 बड़े ग्रहों का गोचर फलदायी रहेगा। रिश्ते में निकटता आएगी और आपसी प्यार बढ़ सकेगा। समाज में आपकी एक ऐसी पहचान बनेगी जिसके लिए काफी समय से मेहनत कर रहे हैं। नौकरी करते हैं तो पदोन्नति हो सकती है। व्यापारियों को व्यापार में मुनाफा हो सकता है। संबंध पहले से बेहतर होंगे। पैसों की तंगी से छुटकारा मिल सकेगा। रुका काम सफलतापूर्वक पूरा हो सकेगा।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों के लिए मंगल, सूर्य, शुक्र और बुध का राशि परिवर्तन भाग्य खोलने वाला रहेगा। आय में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकेगी। आत्मविश्वास बढ़ सकेगा। नई गाड़ी या वाहन खरीदने का विचार कर सकते हैं। कोई रुका कार्य इस महीने पूरा हो सकेगा। काफी समय से जो बात तंग कर रही है उस चिंता से मुक्त हो सकेंगे। किसी नए प्रोजेक्ट में हिस्सेदारी होगी।
ये भी पढ़ें- Zodiac Signs: नए साल से ये 11 राशियां पहनना छोड़ दें काले रंग के कपड़े, वरना…
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लिए नया साल खास रहेगा। काम में सफलता और आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकेगा। रुका धन मिलेगा। बार-बार काम में आ रही बाधाएं दूर हो सकेंगी। संबंध पहले से अच्छे हो सकेंगे। मन में बुरा विचार आना बंद हो जाएगा। कार्य में मन लगेगा। नए संबंध बन सकेंगे। रिश्तेदारों का घर में आना-जाना रहेगा। कोई बात तंग कर रही है तो उससे जल्द ही छुटकारा पा सकेंगे।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
पितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
18 hrs agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
21 hrs agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
3 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
4 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
5 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines