हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Lucky Zodiac Sign: 7 मई से बुलंद होगा इन 5 राशियों की किस्मत का सितारा; मिलेगी बड़ी सफलता

Lucky Zodiac Sign: 7 मई, 2025 का दिन ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति बेहद खास रहने वाली है। इससे यह दिन कुछ राशियों के लिए काफी खास साबित होने वाला है। आज के दिन 5 राशियों की किस्मत चमक सकती है। आइए ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य से जानते हैं, किन 5 राशियों को आज करियर, व्यापार और अपने रिश्तों में सफलता मिल सकती है और आज उनका दिन कैसा रहेगा?

विज्ञापन
Zodiac Sign

Lucky Zodiac Sign: ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, आज बुधवार को दशमी और एकादशी तिथियों का संयोग हो रहा है। वहीं, आज बुध और गुरु अपनी त्रिएकादश स्थिति से लाभ योग बना रहे हैं। इससे कुछ राशियों को उनके काम, करियर, शिक्षा, नौकरी और व्यापार में काफी सफलता मिल सकती है। धन की इनकम बढ़ेगी। परिवार के लोगों और मित्रों से हेल्प मिलेगा। यात्रा के योग हैं, जो लाभकारी और आनंद देने वाली साबित होगी। आइए जानते हैं, आज के ग्रह-गोचर और सितारों के संयोग से किन 5 राशियों को लाभ होगा?

मेष राशि (Aries)

Aries

7 मई के ग्रह-सितारे आपके लिए एक शुभ दिन लेकर आएं हैं। आज वे सभी काम पूरे हो सकते हैं, जो काफी समय से अटके हुए थे। आपकी कार्यक्षमता बढ़ेगी और कामों में गति आएगी। साथ ही, कोई नया अवसर भी मिल सकता है, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। इस दिन आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा, जिससे आप बड़ी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा पाएंगे। यह समय अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने और आगे बढ़ने का है। इसलिए, पूरे मन से मेहनत करें और सफलता पाएं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: यहां है भगवान विष्णु का दूसरा बैकुंठ, एक बार दर्शन मात्र से मिलता है मोक्ष

कर्क राशि (Cancer)

Cancer

विज्ञापन

आज का दिन कर्क राशि वालों के लिए खास है। यह दिन आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा और नए अवसर लेकर आया है। आज धन के मामले में आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। जो पैसा लंबे समय से अटका हुआ था, वह वापस मिल सकता है। साथ ही, निवेश से भी फायदा होने के योग बन रहे हैं। घर की तरफ से कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। अगर आप कुछ नया शुरू करने की सोच रहे हैं, तो यह सही समय है! बस ठीक से योजना बनाएं और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।

कन्या राशि (Virgo)

Virgo

विज्ञापन

7 मई का दिन कन्या राशि वालों के लिए शुभ और लाभदायक रहने वाला है। करियर के मामले में यह दिन आपके लिए खास हो सकता है। आपकी मेहनत और लगन का परिणाम मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारियां या दोनों मिल सकती हैं। आपके बॉस और कलीग (साथ में काम करने वाले) आपका सपोर्ट करेंगे, जिससे काम में सफलता मिलेगी। अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं, तो आज आपको अच्छा अवसर मिल सकता है। दांपत्य जीवन में आज खुशहाली और प्यार बना रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

Scorpio

विज्ञापन

आज वृश्चिक राशि वालों के लिए प्यार और रिश्तों का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। अगर आपके किसी रिश्ते में दूरियां थीं, तो आज वो दूरियां कम हो सकती हैं और आपसी मनमुटाव दूर हो सकते हैं। आज आपको अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। यदि आज आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन सही है। मेहनत और समझदारी से भरा यह दिन आपके लिए यादगार बन सकता है। आप पैसों से खेल सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius)

Sagittarius

विज्ञापन

आज का दिन धनु राशि जातकों के लिए नई उम्मीदें और नई संभावनाएं लेकर आया है। इसलिए पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। इस राशि के छात्रों और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए आज बहुत शुभ दिन है। आपकी कड़ी मेहनत रंग ला सकती है। किसी बड़ी सफलता के योग बन रहे हैं। इसलिए पूरी लगन से मेहनत करें। वहीं, अगर आप सिंगल हैं, तो आज किसी स्पेशल इंसान से मुलाकात हो सकती है। यह मिलन आपके दिल को छू सकता है और नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है।

ये भी भी पढ़ें: इन 5 राशियों को इस दिन सोना पहनना है बेहद शुभ, धारण करते ही बदलने लगती है किस्मत

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola