हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: 13 जून को सोने की तरह चमकेगा इन 6 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal: 13 जून का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है, इसके बारे में आप राशिफल से जान सकते हैं। राशिफल के माध्यम से आप दिन में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगा सकते हैं। आइए ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा से जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है?

विज्ञापन
13 जून 2025 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: 13 जून 2025, शुक्रवार, आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि दोपहर 3:18 बजे तक रहेगी, इसके बाद तृतीया तिथि शुरू होगी। पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र दोपहर 11:21 बजे तक प्रभावी रहेगा, फिर उत्तराषाढ़ा नक्षत्र सक्रिय होगा। शुक्ल योग दोपहर 1:48 बजे तक रहेगा, इसके बाद ब्रह्म योग शुरू होगा। गर करण दोपहर 3:18 बजे तक रहेगा, फिर वणिज करण प्रभावी होगा।

ग्रहों की स्थिति की बात करें तो चंद्रमा धनु राशि में रहेंगे। शुक्र मेष राशि में, सूर्य वृषभ राशि में, बुध और बृहस्पति मिथुन राशि में, मंगल और केतु सिंह राशि में, राहु कुंभ राशि में, और शनि मीन राशि में विराजमान होंगे। आइए, ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा के मार्गदर्शन में जानते हैं कि 13 जून 2025 का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा और इसे शुभ बनाने के लिए क्या उपाय करें।

मेष राशि

स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत रंग लाएगी। परिवार में छोटे-मोटे मतभेद संभव हैं।

विज्ञापन

उपाय: सुबह शनि के बीज मंत्र ‘ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः’ का 21 बार जाप करें। किसी घायल कुत्ते का उपचार करें और कुत्तों को भोजन दें।

वृषभ राशि

कार्यक्षेत्र में प्रयास सफल होंगे। पारिवारिक दायित्व पूरे होंगे। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है।

विज्ञापन

उपाय: सुबह किसी छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र दान करें। शनि के बीज मंत्र ‘ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः’ का 21 बार जाप करें।

मिथुन राशि

रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। शिक्षा और प्रतियोगिता के प्रयास सार्थक होंगे। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

विज्ञापन

उपाय: सुबह गाय को हरा चारा खिलाएं और किसी घायल गोवंश का उपचार करें।

कर्क राशि

पारिवारिक मामलों में सफलता मिलेगी। नकारात्मक विचारों से बचें। भाई-बहनों से तनाव संभव है। यात्रा सुखद और उत्साहवर्धक होगी।

विज्ञापन

उपाय: सुबह किसी गरीब को दूध या आटा दान करें। शनि के बीज मंत्र ‘ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः’ का 21 बार जाप करें।

सिंह राशि

मन में उतार-चढ़ाव हो सकता है। व्यावसायिक प्रयास सफल होंगे। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। जीविका में प्रगति होगी।

विज्ञापन

उपाय: कुत्तों को भोजन कराएं और बंदरों को केले या गुड़-चने दें।

कन्या राशि

मांगलिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। रिश्तों में नजदीकी आएगी। आर्थिक मामलों में वृद्धि होगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। लंबी यात्रा संभव है।

विज्ञापन

उपाय: सुबह गाय को हरा चारा और कुत्ते को रोटी खिलाएं।

तुला राशि

आध्यात्मिक यात्रा का योग बन सकता है। परिवार के कार्यों में हिस्सेदारी रहेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

विज्ञापन

उपाय: किसी जरूरतमंद को आटा या चावल दान करें। सूर्य को जल अर्पित करें।

वृश्चिक राशि

शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। जीवनसाथी से मतभेद संभव हैं। बुद्धि-कौशल से कार्य पूरे होंगे।

उपाय: सुबह बंदरों को केले और गुड़-चने खिलाएं। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि

अधीनस्थ कर्मचारियों से तनाव संभव है। बुद्धि-कौशल से कार्य पूरे होंगे। रिश्तों में नजदीकी आएगी। महत्वाकांक्षाएं पूरी होंगी।

उपाय: सुबह बृहस्पति के बीज मंत्र ‘ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः’ का 21 बार जाप करें। किसी घायल गोवंश का उपचार करें।

मकर राशि

स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संतान को लेकर चिंता हो सकती है। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति संभव है।

उपाय: सुबह शनि के बीज मंत्र ‘ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः’ का 21 बार जाप करें। शाम को शनि मंदिर में तेल का दीया जलाएं।

कुंभ राशि

पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाई-बहनों से सुखद समाचार मिल सकता है। रिश्तेदारों से लाभ होगा। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

उपाय: शाम को शनि मंदिर में तेल का दीया जलाएं। माता-पिता का आशीर्वाद लें।

मीन राशि

मन अशांत रह सकता है। रिश्तेदारों के आने से घर का माहौल सुखद होगा। मांगलिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। स्वास्थ्य और संतान की चिंता हो सकती है।

उपाय: गाय को हल्दी लगी चार रोटी और कुत्ते को रोटी खिलाएं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- 13 जून को संकट से घिर सकती हैं ये 3 राशियां, बेवजह न लें पंगा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola