Chandra Gochar 2024: नवग्रहों में चंद्र ग्रह को खास स्थान प्राप्त है, जो सबसे जल्दी राशि परिवर्तन करते हैं। मात्र सवा दो दिन के लिए ही किसी एक राशि में चंद्र देव विराजमान रहते हैं, जिसके बाद वो गोचर करते हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार, 16 नवंबर 2024 को सुबह 3 बजकर 16 मिनट पर चंद्र देव शुक्र की राशि वृषभ राशि में गोचर करेंगे। जहां पर वह 18 नवंबर 2024 को सुबह 4 बजकर 30 मिनट तक मौजूद रहेंगे। चलिए जानते हैं इस बार चंद्र का शुक्र की राशि में गोचर करना किन-किन राशियों के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा।
चंद्र गोचर का राशियों पर प्रभाव
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए चंद्र का गोचर करना शुभ रहेगा। नौकरीपेशा लोग पहले के मुकाबले अधिक धैर्यवान और शांत होंगे। इसी के साथ धार्मिक कार्यों में भी रुचि बढ़ेगी। कारोबार से जुड़ी यात्राएं कारोबारियों के लिए लाभदायक रहेंगी। राजनीति से जुड़े जातकों को नए लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा। बड़े-बुजुर्गों की सेहत में सुधार होगा।
सिंह राशि
चंद्र देव की कृपा से सिंह राशि के जातकों के अटके काम आने वाले कुछ दिनों में पूरे हो सकते हैं। यदि आप नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो इस हफ्ते शुभ समाचार मिल सकता है। कारोबारियों के मुनाफे में वृद्धि होगी, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापारियों को अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। पैतृक विरासत या किसी अन्य स्रोत से दुकानदारों को धन लाभ हो सकता है। सिंह राशि के जातकों के जीवनसाथी संग चल रहे मनमुटाव दूर होंगे।
तुला राशि
आने वाले कुछ दिन तुला राशि के लोगों के लिए यादगार रहेंगे। कारोबारियों की पेमेंट यदि किसी के पास रुकी है, तो वो भी जल्द वापस मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को एग्जाम में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी संग संबंध मधुर होंगे। विवाह योग्य लोगों के लिए शादी का रिश्ता आ सकता है। जॉब कर रहे जातकों की सैलरी में अच्छी-खासी वृद्धि होगी, जिससे लिविंग स्टेटस भी ऊंचा होगा।
ये भी पढ़ें- शनि दोष समेत साढ़े साढ़ेसाती और ढैय्या से मिलेगा छुटकारा! प्रेमानंद महाराज ने बताया अचूक उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
करियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
15 hrs agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
1 day agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
2 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
3 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
3 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines