शनि दोष समेत साढ़े साढ़ेसाती और ढैय्या से मिलेगा छुटकारा! प्रेमानंद महाराज ने बताया अचूक उपाय

Premanand Maharaj Viral Video On Shani Dosh Upay: कथावाचक प्रेमानंद महाराज का सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस समय वायरल हो रहा है, जिसमें वो शनि दोष समेत साढ़े साढ़ेसाती और ढैय्या से छुटकारा पाने के एक अचूक उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं। चलिए जानते हैं महाराज द्वारा बताए गए शनि देव को प्रसन्न करने के उपाय के बारे में।

Premanand Maharaj Viral Video On Shani Dosh Upay
विज्ञापन

इस समय सोशल मीडिया पर प्रेमानंद महाराज का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें वो कर्मफल दाता शनि की साढ़े साढ़ेसाती, ढैय्या और दोष से निजात पाने के एक अचूक उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन

जानें शनि दोष से छुटकारा पाने का उपाय

प्रेमानंद महाराज का कहना है कि यदि कोई व्यक्ति सच्चे मन से भगवान कृष्ण की परम सखी राधा रानी के नाम का जाप करता है, तो उसे शनि दोष समेत साढ़े साढ़ेसाती और ढैय्या से छुटकारा मिल सकता है। बाबा का मानना है कि भगवान के नाम में अद्भु व प्रभावशाली शक्ति होती है, जिसके सही उच्चारण से सभी प्रकार के दोष से मुक्ति मिल सकती है।

यहां तक कि कुंडली में नवग्रहों की स्थिति भी मजबूत हो सकती है। देवी-देवताओं के नाम जाप में न तो मेहनत लगती है और न ही पैसे खर्च होते हैं। प्रभु का नाम आप कहीं पर भी बैठे-बैठे ले सकते हैं।

विज्ञापन

नाम जाप का महत्व 

धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो लोग रोजाना राधा रानी के नाम का जाप करते हैं, उनके जीवन में सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली, धन और वैभव का वास होता है। मन शांत रहता है। दिमाग में चल रहे नकारात्मक विचारों से भी मुक्ति मिलती है। राधा रानी के नाम का जाप करने के अलावा राधा रानी के 28 नामों का जाप नियमित रूप से करना भी शुभ माना जाता है। इससे साधक को राधा रानी के साथ-साथ भगवान कृष्ण की विशेष कृपा प्राप्त होती है, जिससे जीवन में सदा खुशहाली बनी रहती है।

विज्ञापन

शनि दोष के संकेत

  • माथा काला होना
  • हर समय परेशान रहना
  • बात-बात पर क्रोध करना
  • नकारात्मक विचारों का हावी होना
  • हथेली का रंग काला या नीला होना

ये भी पढ़ें- Video: शनि की विशेष कृपा से इन 3 राशियों के बनेंगे बिगड़े काम, निवेश से होगा तगड़ा मुनाफा!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ